Student Entry Report Check Online| विद्यार्थी एंट्री रिपोर्ट ऑनलाइन कैसे चेक करें

Shiksha Portal में विद्यार्थियों की एंट्री रिपोर्ट चेक करें 

सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री कार्य शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा नए सत्र के लिए कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों की एंट्री करने के आदेश सभी स्कूलों को दिए है। यदि कोई भी स्कूल जिनको विद्यार्थियों की एंट्री करने में समस्या आ रही है वे नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें।

शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें -पूरी जानकारी 

ऑनलाइन एंट्री करने में कोई त्रुटि हो जाये तो कैसे सुधार करें 

लॉगिन /यूजर आईडी और पासवर्ड भूल गए है तो क्या करें 

आज के आर्टिकल में सत्र 2023-24 के लिए किये जा रहे विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री रिपोर्ट कैसे चेक करें ,इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। आप इस आर्टिकल के माध्यम से पुरे राज्य की एंट्री रिपोर्ट ,किसी भी जिले के स्कूल की रिपोर्ट ,शासकीय या अशासकीय स्कूल की रिपोर्ट कैसे चेक करें -इसकी जानकारी प्राप्त करेंगे।

एंट्री किये गए विद्यार्थियों की रिपोर्ट चेक करें 

विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री करने के बाद आप अपने स्कूल के विद्यार्थियों का रिपोर्ट विद्यार्थी सूचि देखें विकल्प में जाकर देख सकते है। और विद्यार्थी अपडेट करें विकल्प के माध्यम से विद्यार्थी की जानकारी सुधार सकते है।

विद्यार्थी पोर्टल के माध्यम से आप राज्य के किसी भी जिला ,ब्लॉक, संकुल और स्कूल में विद्यार्थी एंट्री की पूरी जानकारी प्राप्त  कर सकते है। सभी विकल्पों का लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है ,आप उसमे टैप करके सीधे रिपोर्ट चेक कर सकते है।

विद्यार्थी एंट्री की रिपोर्ट आप छह विभिन्न बिंदुओं के आधार  पर चेक कर सकते है – ये सभी छह बिंदु  नीचे क्रम से दिया गया है और उनका लिंक भी दिया गया है।  पोर्टल में एक नया विकल्प स्थायी प्रमाण पत्र को जोड़ा गया है।

1 . स्थायी प्रमाण पत्र की जानकारी 

शिक्षा पोर्टल में ये नया विकल्प जोड़ा गया है। इस विकल्प की सहायता से आप अपने स्कूल या अपने जिले या ब्लॉक के किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों की स्थायी जाती प्रमाण पत्र की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इस विकल्प में विद्यार्थियों को जारी किये गए और लंबित स्थायी जाति प्रमाण पत्र की संख्या पता कर सकते है। साथ ही स्कूल का चयन करके विद्यार्थियों का नामवार जानकारी देख सकते है।

स्थायी जाति प्रमाण पत्र की स्थिति के लिए आपको पहले विकल्प स्थायी प्रमाण पत्र की जानकारी पर क्लिक करना है। उसके बाद स्कूल के प्रकार ,जिला ,ब्लॉक ,संकुल का चयन करें यदि संकुल के सभी स्कूलों की स्थिति देखना चाहते है तो सभी रहने दें। और देखें बटन को क्लिक करें।

जैसे ही देखें बटन पर क्लिक करेंगे चयन किये गए संकुल के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र की संख्यात्मक डाटा दिखाई देंगे।

यदि आप किसी स्कूल विशेष के विद्यार्थियों की जनकारी देखना चाहते है तो उस स्कूल का नाम चयन करें और देखें बटन पर क्लिक करें ,जिससे उस स्कूल के सभी विद्यार्थियों के नाम के साथ स्थायी जाति प्रमाण पत्र जारी और लंबित संख्या प्रदर्शित हो जाएगी।

2 . शासकीय एवं निजी स्कूलों के विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी 

इस विकल्प की सहायता से आप राज्य के सभी जिलों की शासकीय और अशासकीय विद्यालयों की संख्या ,उन विद्यालयों में विद्यार्थियों की कुल  संख्या एवं कितने स्कूल एंट्री किये है ,कितने विद्यार्थियों की एंट्री किये है -ये जानकारी प्राप्त कर सकते है।

इसके लिए आपको नए विद्यार्थी पोर्टल को ओपन करना है और मुख्य पेज में दिए गए  विकल्प रिपोर्ट पर क्लिक करना है जिससे पांच अन्य विकल्प खुलेंगे इसमें से पहला विकल्प का चयन करना है। जैसे कि चित्र में बताया गया है।

जैसे ही आप चित्र में बताये अनुसार पहले विकल्प का चयन करेंगे विद्यार्थी एंट्री की जिलेवार जानकारी ओपन हो जायेगा। इसमें छग के सभी जिले में शासकीय और अशासकीय स्कूलों की संख्या और विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की संख्यात्मक जानकारी दिया गया है।

3 . Vocational ,Stream और RTE द्वारा भर्ती की जानकारी 

यदि आप जानना चाहते है कि कौन कौन से स्कूल में वोकेशनल कोर्स में विद्यार्थियों की एंट्री की गयी है ,या कौन कौन से संकाय में विद्यार्थियों की एंट्री हुई है अथवा RTE के अंतर्गत कौन कौन से स्कूलों में विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया है ,तो दूसरे विकल्प Vocational ,Stream और RTE द्वारा भर्ती की जानकारी का चयन करें।

जैसे ही आप इस विकल्प में क्लिक करेंगे आपके सामने एक नया इंटरफेस ओपन होगा यहाँ पर जिला ,ब्लॉक ,संकुल और स्कूल का चयन करें  और उक्त जानकारी  प्राप्त करें।

4. विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी 

इस विकल्प की सहायता से आप छग के किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की संख्या का पता लगा सकते है। इसके लिए आपको विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी विकल्प का चयन करना है। उसके बाद स्कूल के प्रकार ,जिला ,विकासखंड ,संकुल और स्कूल का चयन करके खोजें बटन पर क्लिक करना है।

जैसे ही खोजें बटन पर क्लिक करेंगे आपके द्वारा चयन किये गए स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या प्रदर्शित हो जाएगी  .इसी प्रकार आप अन्य स्कूल में भी विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की स्थिति चेक कर सकते है।

5. विद्यार्थियों की संख्यात्मक कक्षावार जानकारी 

यदि आपको शिक्षा पोर्टल में किसी कक्षा विशेष के बच्चों की संख्या पता करना है कि कौन से कक्षा में कितने विद्यार्थियों की एंट्री हुई है तो इस विकल्प का चयन करें।

यहाँ भी सबसे पहले आपको स्कूल के प्रकार (शासकीय /अशासकीय) ,जिला ,ब्लॉक ,संकुल और स्कूल का नाम चयन करना है और खोजें बटन पर टैप करना है। इससे आपके द्वारा चयन किये गए स्कूल की पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

6. विद्यार्थियों की संख्यात्मक ,कक्षा एवं स्कूलवार जानकारी

किसी भी स्कूल में विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री की नामवार ,कक्षा वार जानकारी इस विकल्प की सहायता से प्राप्त कर सकते है। यहाँ से आप विद्यार्थियों की जातिवार विवरण भी देख सकते है।

इसके लिए स्कूल के प्रकार ,जिला ,ब्लॉक ,संकुल और स्कूल का चयन करें और खोजें बटन पर क्लिक करें। ऐसे करते ही आपके द्वारा चयन किये गए स्कूल के विद्यार्थियों का नाम स्क्रीन में दिखाई देने लगेगी।

इस प्रकार विभिन्न विकल्पों का चयन करके पोर्टल में उपलब्ध सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। विद्यार्थी रिपोर्ट से सम्बंधित किसी प्रकार का प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर सेंड कर सकते है।

आज के आर्टिकल में शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थी एंट्री की रिपोर्ट कैसे चेक करें – How To Check Report Of Students Entry की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। इसी प्रकार नए नए और उपयोगी जानकारी के लिये हमारे वेबसाइट onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। धन्यवाद।

नीचे दिए लिंक से आप हमारे whatsapp ग्रुप से भी जुड़ सकते है

Join Our Whatsapp Group

ये भी पढ़ें 

शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थी एंट्री की पूरी जानकारी देखें 

राष्ट्रिय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन कैसे करें 

शाला अनुदान राशि की उपयोग और उपयोगिता प्रमाण पत्र कैसे बनायें 

Leave a Comment