सामाजिक आर्थिक सर्वे -ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें | How To Online Verification CGSSES

सामाजिक आर्थिक सर्वे -ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें | How To Online Verification CGSSES: छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन और ऑफलाइन सत्यापन कार्य 24 जुलाई 2023 से शुरू हो गया है ,जिसे 02 अगस्त 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश उच्च कार्यलय से सभी जनपद सीईओ को जारी कर दिया गया है। इसके तहत सभी ग्राम पंचायतों में शिक्षक और पंचायत से सम्बंधित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गयी है।

आज के लेख में छग सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। यदि आप भी सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सतीपन कर रहे है तो ये लेख आपको जरूर पढ़ना चाहिए। .तो चलिए दोस्तों आपको बताते है – छग सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें।

छग सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें

सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का सत्यापन ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जाना है। इससे पहले हमने सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑफलाइन सत्यापन कैसे करना है इसकी जानकारी पिछले आर्टिकल में बताया है उसको जरूर पढ़ें – उसका लिंक ये है – CGSSES ऑफलाइन सत्यापन कैसे करें

इसे पढ़ें – सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑफलाइन सत्यापन ऐसे करें

चलिए फ्रेंड्स आप आपको छग सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें की जानकारी बताते है। पूरी जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। स्टेप बाई स्टेप देखें – सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन

CGSSES Verification App डाउनलोड करें

सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन करने के लिए सबसे पहले आपको एक मोबाइल एप डाउनलोड करना होगा। जिसका नाम है cgsses verification app . इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते है। या यहाँ से भी सीधे डाउनलोड कर सकते है। डाउनलोड लिंक निचे दिया गया है।

Download CGSSES App

cgsses verification app डाउनलोड होने के बाद एप्लीकेशन में मांगे गए परमिशन को allow करें जैसे कि नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है। इस एप में आपको camera ,Location Storage और Phone के लिए परमिशन allow करना है। उसके बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें। ये चित्र देखें –

App में लॉगिन करें

cgsses verification app में सभी विकल्पों को allow करने के बाद अब अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। इसके लिए मोबाइल नंबर भरने के बाद ओटीपी प्राप्त करें पर क्लिक करें ,जिससे आपके मोबाइल पर 6 अंकों वाला ओटीपी जायेगा उसे यहाँ भरें और लॉगिन बटन पर क्लिक करें। इससे आप cgsses verification app में लॉगिन हो जायेंगे और सम्बंधित ग्राम का नाम और चार विकल्प आपके मोबाइल स्क्रीन में दिखाई देने लगेगा। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है।

NR ,01CR , 02CR क्या है ?

cgsses verification app में लॉगिन करने के बाद स्क्रीन में जो विकल्प दिखाई देता है उसमे क्लिक करके आप आगे की प्रक्रिया पूर्ण करते है। तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है NR ,01CR , 02CR क्या है ?

NR क्या है – यह उन हितग्राहियों की सूचि है जिनके पास किसी भी प्रकार का मकान नहीं है। अर्थात आवासहीन की सूचि है। इस विकल्प में क्लिक करके आप सम्बंधित ग्राम के आवासहीन लोगों की सूचि देख सकते है। यह डाटा पिछले बार किये गए सामाजिक आर्थिक सर्वे के अनुसार है।

01CR क्या है – यह उन हितग्राहियों की सूचि है जिनके पास अपना स्वयं का मकान है लेकिन वह कच्ची दीवार वाले एक कमरे वाला है। यह जानकारी भी कुछ दिन पहले किये गए सामाजिक आर्थिक सर्वे के अनुसार लिया गया है।

02CR क्या है – यह उन हितग्राहियों / परिवारों की सूचि है जिनके पास मिट्टी से बानी दीवार वाली दो कमरे है। ये जानकारी भी सामाजिक आर्थिक सर्वे के अनुसार लिया गया गया है।

NR ,01CR , 02CR सूचि का सत्यापन कैसे करें

जैसे कि आपको ऊपर बताया गया है कि प्रत्येक ग्राम के लिए तीन प्रकार के परिवारों की सूचि cgsses verification app में उपलब्ध कराया गया है। इसमें सबसे पहला विकल्प NR है। इसमें उन परिवारों की सूचि को शामिल किया गया है जिनके पास अपने स्वयं का आवास नहीं है। इसे सत्यापन के लिए NR पर क्लिक करें जिससे आवासहीन परिवार की सूचि ओपन हो जायेगा।

अब आप जिस परिवार का सत्यापन करना चाहते है उसके नाम पर क्लिक करें। जैसे ही मुखिया के नाम पर क्लिक करेंगे सम्बंधित परिवार की जानकारी स्क्रीन में दिखाई देगा। उसमे दिए गए जानकारी का परिवार से पूछकर टिक करते जाएँ। यहाँ दिए गए सभी जानकारी भरने के बाद आगे बढ़ें पर क्लिक करें जिससे पहले पेज का शेष भाग ओपन हो जायेगा। यहाँ पर क्या आवास है वाले भाग में सत्यापन करते हुए है या नहीं है पर टिक करें। और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

यदि आवास नहीं है वाले विकल्प का चयन करते है तो आगे तीन और विकल्प खुलेंगे जिसमे आपको किसी एक विकल्प का चयन करना है कि वह परिवार जिनके पास स्वयं का आवास नहीं है वह अभी की स्थिति में कहाँ रहता है – पिता/माता/भाई/बहन के परिवार के साथ या किसी अन्य परिवार के साथ या किसी अन्य स्थान पर। जो भी उस परिवार के लिए लागु हो उसका चयन करें और आगे बढ़ें पर क्लिक करें।

वर्तमान निवास की स्थिति का चयन करें

पहले पेज की सभी जानकारी भरने के बाद अब आपको पेज 2 में वर्तमान निवास की स्थिति का चयन करना है ,इसमें संयुक्त परिवार का हिस्सा – है या नहीं है में से किसी एक विकल्प पर टिक करें यदि संयुक्त परिवार का हिस्सा है का चयन करते है तो चार अन्य विकल्पों की जानकारी भरना है। और यदि संयुक्त परिवार का हिस्सा नहीं है का चयन करते है तो कोई अन्य जनकारी नहीं भरना है।

शौचालय से सम्बंधित जानकारी भरें

इस भाग में आपको परिवार के शौचालय सम्बन्धी जानकारी का सत्यापन करना है। जिसके लिए शौचालय है या नहीं का चयन करें। यदि शौचालय है का चयन करते है तो आगे कोई विकल्प नहीं खुलेगा और यदि नहीं है का चयन करते है तो कुछ और विकल्प खुलेंगे जिसमे आपको सत्यापन करना है कि परिवार अभी शौचालय का उपयोग कहाँ करता है। उचित विकल्प का चयन करें।

फोटो अपलोड करें

सत्यापन के अंतिम भाग में आपको जिस परिवार का सत्यापन कर रहे है उससे समबन्धित दो फोटो अपलोड करना है। पहला फोटो उस परिवार के आवास का और दूसरा फोटो सत्यापन दल का उस परिवार के आवास के सामने खड़ा होकर फोटो अपलोड करना है।

फोटो अपलोड करने के बाद नीचे दिए गए सत्यापन की जानकारी पर चेक मार्क करें जिसमे कहा गया है कि उपरोक्तानुसार दी गयी जानकारी का भौतिक सत्यापन मेरे द्वारा किया गया है।

भरे गए सभी जानकारी एक बार चेक करें और सुरक्षित करें पर क्लिक करें। जिससे आपके द्वारा सत्यापन किये गये सभी जानकारी सेव हो जायेगा। इस जानकारी को आप सिंक कर सकते है। ध्यान रहे सिंक करने के बाद कोई भी सुधार संभव नहीं है। इसलिए सिंक करने से पहले सभी जानकारी अच्छे से चेक कर लें।

आज के लेख में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें की पूरी जानकारी बताया गया है। उम्मीद है ये लेख आपको मदद करेगी। सर्वे का सत्यापन सम्बन्धी कोई प्रश्न हो तो कमेंट जरूर करें।

ये आर्टिकल भी पढ़ें

सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑफलाइन सत्यापन कैसे करें -पूरी जानकारी

Leave a Comment