छग सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सत्यापन कैसे करें | CGSSES Samajik Aarthik Verification Kaise Karen

छग सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सत्यापन कैसे करें | Samajik Arthik Verification Kaise Karen : सामाजिक आर्थिक सर्वे का सत्यापन छग राज्य में शुरू हो गया है। जिसमे राज्य के शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गयी है। इससे पहले सामाजिक आर्थिक सर्वे का कार्य किया गया था ,अब उन्ही सर्वे का सत्यापन कार्य किया जाना है। यदि आप भी सामाजिक आर्थिक सर्वे का सत्यापन कार्य कर रहे है तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।

नमस्कार दोस्तों onlinebharo.com में आपका स्वागत है। आज एक महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में साझा किया गया है जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कराये जा रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण से सम्बंधित है। जैसे कि ऊपर वाले पैराग्राफ में बताया गया है कि पूर्व में सामाजिक आर्थिक सर्वे का कार्य किया जा चूका है जिसका सत्यापन किया जाना है।

सामाजिक आर्थिक सर्वे का सत्यापन कैसे करें

छग राज्य में सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का सत्यापन कैसे करें ? की जानकारी आज के लेख में बताया गया है। सत्यापन का कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही माध्यम से किया जाना है , इसके लिए एक प्रपत्र भी जारी किया गया है। इस प्रपत्र को आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

(CGSSES) सामाजिक आर्थिक सर्वे का सत्यापन कुल चार स्टेप में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से किया जायेगा , सभी स्टेप का विवरण इस प्रकार है –

1 . सामान्य जानकारी

2 . आवास से सम्बंधित जानकारी

3. वर्तमान निवास की स्थिति

4 . शौचालय से सम्बंधित जानकारी

सर्वे का ऑफलाइन सत्यापन कैसे करें

छग सामाजिक आर्थिक सर्वे का सत्यापन ऑफलाइन माध्यम से कैसे करें ? इसके लिए आपको एक प्रपत्र दिया जायेगा जिसमे कुल चार भाग दिए गए है जैसे कि ऊपर बताया गया है। चलिए फ्रेंड्स आपको इन चारों भागों का विवरण बताते है –

1 . CGSSES सामान्य जानकारी कैसे भरें

सामाजिक आर्थिक सर्वे(CGSSES) के लिए दिए गए प्रपत्र में सबसे पहला भाग सामान्य जानकारी का है ,इस भाग में सबसे पहले ऊपर मुखिया का नाम ,उम्र ,राशन कार्ड नंबर ,आधार नंबर ,SECC 2011 क्र और मोबाइल नंबर भरें। अब इस भाग में कुल 10 बिंदु पर परिवार का सत्यापन करना है। इन 10 बिंदुओं का सत्यापन आपको टिक लगाकर करना है। जैसा कि नीचे दिए गए चित्र में दिखाया गया है। यहाँ देखें –

2 . CGSSES आवास से सम्बंधित जानकारी कैसे भरें

सामाजिक आर्थिक सर्वे के आवास की जानकारी वाले भाग में केवल एक बिंदु पर सत्यापन करना है ,जिसके दो भाग है। पहला भाग क्या आवास है वाला है और दूसरा भाग आवास नहीं है। यदि आप क्या आवास है में – हाँ का चयन करते है तो नीचे चित्र में बताये अनुसार उस परिवार का सत्यापन करना है।

यदि आवास है में नहीं का चयन करते है तो उसका विवरण इसी भाग के बिंदु क्रमांक 2 में दिए गए तीन विकल्प में से किसी एक का चयन करना है ,जो परिवार का मुखिया बताएँगे। आवास से सम्बंधित भाग यहाँ देखें

3. CGSSES वर्तमान निवास की स्थिति

सत्यापन के इस भाग में केवल एक मुख्य बिंदी एवं दो उपबिन्दु दिए गए है। जिसमे पहला बिंदु है -संयुक्त परिवार का हिस्सा है – इसमें आपको है या नहीं है का चयन करना है। यदि है का चयन करते है तो आपको उसमे दिए गए तीन विकल्प में से किसी एक का चयन करना है।

यदि संयुक्त परिवार में रहते है तो उससे सम्बंधित जानकारी को नीचे दिए अनुसार सत्यापन करें और संबंधितों का राशन कार्ड नंबर भी जरूर भरें। वर्तमान निवास सम्बन्धी प्रपत्र नीचे देखें।

4 . CGSSES शौचालय से सम्बंधित जानकारी

सामाजिक आर्थिक सर्वे के सत्यापन(CGSSES) के चौथे भाग में परिवार के शौचालय का सत्यापन करना है। इस भाग में भी सबसे पहले शौचालय है या नहीं का चयन करें। यदि शौचालय है का चयन करते है तो आगे विकल्प नहीं भरना है। यदि शौचालय नहीं है का चयन करते है तो आपको उसका विवरण दो बिंदुओं में देना हैजो कि प्रपत्र में दिया गया है। सतयापन का चौथा भाग देखें

इस भाग को भरने के बाद पूरा प्रपत्र एक बार चेक कर लें और परिवार के मुखिया या जिन्होंने जानकारी बताया है उनका हस्ताक्षर करा लें। साथ ही अपने सत्यापन दल के सभी सदस्य भी हस्ताक्षर करें।

CGSSES – ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें

छग सामाजिक आर्थिक सत्यापन कार्य ऑनलाइन करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करना है जिसका लिंक नीचे दिया गया है। वहां से एप को डाउनलोड कर सकते है। ऑनलाइन सत्यापन का कार्य बहुत आसान है। जो डाटा आपने ऑफलाइन प्रपत्र में किया है उसी को अपने मोबाइल एप में भरना है। और अंतिम में डाटा को सेव कर लेना है।

छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वे का ऑनलाइन सत्यापन कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी हमारे अगले आर्टिकल में बताया गया है। इसके लिए आप हमारे वेब साइट को सीधे गूगल में जाकर सर्च कर सकते है। सर्च करें – onlinebharo.com .

ऑनलाइन सत्यापन के लिए एप डाउनलोड करें

Download CGSSES Mobile App

सत्यापन प्रपत्र डाउनलोड करें

आज के आर्टिकल में छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का सत्यापन कैसे करें cgsses verification – कि जानकारी बताया गया है। उम्मीद है ये लेख आपके लिए उपयोगी होगी। सामाजिक आर्थिक सत्यापन से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर जरूर भेजें। जल्द ही आपके सवालों का जवाब दिया जायेगा।

3 thoughts on “छग सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण सत्यापन कैसे करें | CGSSES Samajik Aarthik Verification Kaise Karen”

Leave a Comment