Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में विवाहित महिलाओं को मिलेगा 12000 रूपये – ऐसे भरें आवेदन

Mahtari Vandan Yojana: भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की सभी विवाहित महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की गई है। जिसे महतारी बंधन योजना 2024 के तहत जारी किया गया है। इस योजना के माध्यम से महिलाओं को सालाना ₹12000 की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना के तहत द्वितीय अनुपूरक बजट में 12 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना को कैबिनेट में भी पास कर लिया गया है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना 2024

मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा शुरू की गई लाडली बहाना योजना के तर्ज में भाजपा सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना को शुरू किया गया है। इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ की मूल निवासी विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी।

जिसमें प्रतिमाह ₹1000 का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। और सालाना ₹12000 की धनराशि दी जाएगी। इस योजना के तहत राज्य सरकार चाहती है। कि महिलाएं सशक्त हो और आर्थिक रूप से अपने और अपने परिवार की स्थिति का सुधार कर सके। और समर्थन करने में सक्षम हो सके।

अभी आवेदन करने की अवधि निर्धारित नहीं की गई है। पर भाजपा सरकार द्वारा जल्द ही आवेदन की अवधि पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। विष्णुदेव साय के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है की मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मध्य बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने महिलाओं को अगले महीने से ही महतारी वंदन योजना का लाभ दिए जाने की बात कही है।

जल्दी ही एक ऑफिशल वेबसाइट लांच की जाएगी। इसके तहत महिलाएं आवेदन फार्म भरकर इस योजना का लाभ उठाएंगी। सरकार द्वारा यह आर्थिक सहायता राशि महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना का उद्देश्य

  1. राज्य की विवाहित महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान करना।
  2. महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना।
  3. महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना।
  4. महिलाओं को अपनी शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यवसाय के लिए आर्थिक सहयोग करना।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लाभ

  1. आर्थिक राशि का सहयोग प्राप्त होगा।
  2. विवाहित महिलाओं को हर महीने ₹1000 की धनराशि और 1 साल में ₹12000 की धनराशि प्राप्त होगी।
  3. आर्थिक सहायता राशि से महिलाएं अपनी आवश्यकताओ की पूर्ति कर सकती हैं। छोटी-छोटी जरूरतो के लिए दूसरे पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
  4. महिलाओं के अंदर सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना की पात्रता

  1. विवाहित महिला की आयु इसी वर्ष 1 जनवरी को 21 वर्ष होना अनिवार्य है।
  2. छत्तीसगढ़ की विवाहित महिला होना आवश्यक है।
  3. अविवाहित लड़कियों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  4. इस योजना का लाभ 21 वर्ष से 60 वर्ष की महिलाओ को दिया जाएगा।
  5. विधवा और तलाकशुदा महिलाओं को भी मिलेगा लाभ।

सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होगी रकम

महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ निवासी विवाहित महिलाओं को एक हजार रूपए प्रतिमाह यानी साल में 12 हजार रूपए की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातें में डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग भेद, असमानता और समाज में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव को समाप्त करना है।

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना का लाभ पाने के लिए महिला के पास आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाता पासबुक, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे जरुरी दस्तावेज होने अनिवार्य है।

महतारी वंदन योजना के लिए आवेदन कैसे करें

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य के विवाहित महिलाओं को योजना का लाभ देने के लिए जानकारी इकट्ठा करने के निर्देश जारी कर दिए है। इसके लिए निर्धारित प्रपत्र में शासन को जानकारी भेजा जायेगा। जिस फार्मेट में जानकारी मांगी गयी है उसका लिंक नीचे दिया है आप उसे डाउनलोड कर सकते है।

Download – महतारी वंदन योजना जानकारी प्रपत्र

नया राशन कार्ड जारी -ऐसे डाउनलोड करें

डाक विभाग में भरे जायेंगे 32000 पोस्ट – आवेदन कब से करना होगा

अपने गैस कनेक्शन की ऑनलाइन केवाईसी कैसे करें -मोबाइल से

1 thought on “Mahtari Vandan Yojana : महतारी वंदन योजना में विवाहित महिलाओं को मिलेगा 12000 रूपये – ऐसे भरें आवेदन”

Leave a Comment