मतपत्र लेखा (17-ग) कैसे भरें |How To Fill 17C Form

मतपत्र लेखा (17-ग) कैसे भरें |How To Fill 17C Form : मतदान सम्पन्न होने के बाद विभिन्न प्रकार के प्रपत्र भरे जाते है। जिसमे से एक मतपत्र लेखा है। जो बहुत ही महत्वपूर्ण प्रपत्र है। इस प्रपत्र को बहुत सावधानी पूर्वक भरा जाना चाहिए। इस प्रपत्र में मतों का लेखा होता है।

आज के इस लेख में हम विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत मतदान समाप्ति पश्चात भरे जाने वाले फार्म मतपत्र लेखा कैसे भरें की पूरी जानकारी बताने वाले है। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो आर्टिकल को शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

मतपत्र लेखा 17-ग क्या है ?

मतपत्र लेखा जिसे प्रारूप 17-ग में भरा जाता है। इस प्रपत्र में evm में रिकार्ड किये गए मतों का लेखा जोखा किया जाता है। साथ ही प्रारूप 17 क रजिस्टर की जानकारी भी इसी में भरा जाता है। सारांश में कहें तो पूरी मतदान प्रक्रिया का रिपोर्ट प्रारूप 17 ग (मतपत्र लेखा) में तैयार किया जाता है।

मतपत्र लेखा कैसे भरें – भरे हुए मतपत्र लेखा देखें

प्रारूप 17 ग के भाग 1 में सबसे पहले सामन्य जानकारी जैसे विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ,लोकसभा क्षेत्र ,मतदान केंद्र का नाम अवं क्रमांक ,BU ,CU और VVPAT का क्रमांक नियत स्थान में भरें। जैसे कि नीचे दिखाया गया है।

क्रमांक 1 से 5 तक कैसे भरें नीचे देखें

क्रमांक 6 से 9 तक इस प्रकार भरें

क्रमांक 10 में पेपर सीलों का लेखा तैयार करना है ,, इसे ऐसे भरें

क्षतिग्रस्त पेपर सील का लेखा बिंदु क्रमांक 4 से 6 तक

मतपत्र लेखा (प्रारूप 17 ग) में सभी जानकारी भरने के बाद एक बार अच्छे से चेक कर लें। और मतदान अभिकर्ताओं का हस्ताक्षर करा लें। अंत में पीठासीन अधिकारी सील मुहर के साथ हस्ताक्षर करें। और सभी मतदान अभ्यर्थियों के लिए मतपत्र लेखा तैयार करके उन्हें दे दें।

मतपत्र लेखा कितने प्रति में तैयार करें

रिकार्ड किये गए मतों का लेखा अर्थात मतपत्र लेखा (प्रारूप 17-C) को अभ्यर्थियों की की संख्या के आधार पर तैयार करें। जैसे किसी विधान सभा में 15 प्रत्याशी है और सभी प्रत्याशी के मतदान अभिकर्ता (एजेंट) उपस्थ्ति है और मतपत्र लेखा की मांग करते है तो आपको सभी को मतपत्र लेखा देना होगा।

इस प्रकार 15 प्रत्यासी के लिए 15 मतपत्र लेखा और दो प्रति जमा स्ट्रांग रूम में जमा करने के लिए और एक प्रति अपने पास रखने के लिए। इस प्रकार कुल 18 प्रति में मतपत्र लेखा भरा जायेगा।

आज के लेख में विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत मतपत्र लेखा प्रारूप 17 ग कैसे भरें की जानकारी भरे हुए मतपत्र के साथ दिया गया है। उम्मीद करते है ये जानकारी आपके लिए काफी उपयोगी होगी। विधानसभा निर्वाचन सम्बन्धी सभी जानकारी हमारे वेब साइट में दिया गया है। आप नीचे दिए लिंक से उसकी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

सम्बंधित ये आर्टिकल पढ़ें

EVM को कैसे जोड़ें -पूरी जानकारी देखें

Mock Poll कैसे कराएं -स्टेप बाई स्टेप जानकारी देखें

मतदान दल को मिलने वाली सामग्री की सूचि देखें

Leave a Comment