शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें|Student Entry In Shiksha Poratl 2023-24

शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें|Student Entry In Shiksha Poratl 2023-24 शिक्षा सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों के विवरण की ऑनलाइन एंट्री शिक्षा पोर्टल में किया जाना है , सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय विद्यालयों को छात्र -छात्राओं की ऑनलाइन एंट्री अनिवार्य है। 

आज के आर्टिकल में सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी पोर्टल में विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। यदि आप एक शिक्षक है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अंत तक जरूर पढ़ें। 

साथियों जैसे कि आप सभी जानते है शिक्षा विभाग से सम्बंधित सभी कार्य ऑनलाइन हो गए है ,चाहे वह शिक्षकों से सम्बंधित हो या विद्यार्थियों से सम्बंधित हो -सभी विवरण पूरी तरह से ऑनलाइन करना है। इसी क्रम में आज नए शिक्षा सत्र के लिए बच्चों के विवरण को पोर्टल में एंट्री करना है। 

तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थी पोर्टल में अपने स्कूल के विद्यार्थियों के विवरण को ऑनलाइन एंट्री कैसे करें – 

 Students Entry के लिए  शिक्षा विभाग ने बनाया नया पोर्टल 

विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री के लिए शिक्षा विभाग (DPI) ने NIC के साथ मिलकर एक नया पोर्टल बनाया है। इस पोर्टल में सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों को सत्र 2023-24 के लिए विद्यार्थियों के विवरण की ऑनलाइन प्रविष्टि करनी है। 

इससे पहले पिछले सत्र में cgschool.in पोर्टल बनाया गया था जिसमे शिक्षक  विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री और रजिस्ट्रेशन किया गया था। सभी शिक्षक इस पोर्टल में मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीयन किये थे। उम्मीद है आपने भी किया होगा। 

नए सत्र 2023-24 के लिए कक्षा 1 से 12 तक विद्यार्थियों का विवरण इसी नए पोर्टल में करना अनिवार्य है। पोर्टल का लिंक इसी आर्टिकल में नीचे दिया गया है ,जिसमे टैप करके आप सीधे ऑनलाइन एंट्री पोर्टल के होम पेज में पहुंच जायेगे। 

Online Entry कौन कर सकता है ? 

 लोकशिक्षण संचालनालय (DPI) छग ने सभी जिला शिक्षा अधिकारीयों को आदेश जारी किया है जिसमे सत्र 2022-23 शाला में अध्ययनरत उत्तीर्ण  विद्यार्थियों को  अगली कक्षा में एंट्री करने कहा गया है। इसके लिए नए पोर्टल बनाये  गए है। 

इस पोर्टल में वे सभी शिक्षक लॉगिन कर सकते है जिन्होंने पढ़ाई तुंहर दुआर पोर्टल cgschool.in में रजिस्टर कर अपना लॉगिन आईडी बनाया है। 

इस प्रकार वे सभी शिक्षक विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री इस नए पोर्टल में कर सकते है जिन्होंने cgschool.in में अपना रजिस्ट्रेशन किया था। वे अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके अपने स्कूल के बच्चों को अगली कक्षा में एंट्री कर सकते है। 

स्टूडेंट्स की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें 

शिक्षकों द्वारा अपने स्कूल के सत्र 2023-24 में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को उनके परीक्षाफल  के अनुसार अगली कक्षा में प्रवेश देना है। जैसे कक्षा 1 के विद्यार्थी को कक्षा 2 में , कक्षा 3 को कक्षा 4 में  एवं इसी प्रकार 11 वीं के विद्यार्थी को कक्षा 12 वीं में प्रविष्ट करना है। 

कक्षा पहली ,छठवीं और नवमीं में विद्यार्थियों की एंट्री प्रवेश लेने की तिथि में ही करते जाएँ।  पहली कक्षा के लिए आंगनबाड़ी से बच्चों का लिस्ट ले लें ,मिडिल स्कूल संबंधित प्राथमिक शाला से पांचवीं के बच्चों की टीसी ले लें। 

इसी प्रकार हाई स्कूल वाले शिक्षक मिडिल से कक्षा 8 वीं के बच्चों की टीसी प्राप्त करें एवं हायर सेकेंडरी स्कूल विद्यार्थियो  के प्रवेश के साथ एंट्री करें। 

विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री के लिए आप अपने मोबाइल या लैपटॉप /कम्प्यूटर का उपयोग कर  सकते है। चलिए आपको स्टेप बाई स्टेप पूरी प्रक्रिया बताते है। 

स्टेप 1 – ब्राउजर में shiksha.cg.nic.in/studententry  सर्च करें 

सबसे पहले अपने मोबाइल के इंटरनेट ब्राउजर में ऑनलाइन पोर्टल के लिंक एड्रेस को लिखकर सर्च करें। पोर्टल का लिंक इस प्रकार है – shiksha.cg.nic.in/studententry 

इस लिंक को सर्च करने के बाद आप ऑनलाइन पोर्टल के होम पेज में पहुँच जायेंगे यहाँ पर लॉगिन पर क्लिक करें ,जैसे कि चित्र में बताया गया है। 

स्टेप 2 – लॉगिन करें 

अब आप विद्यार्थी पोर्टल में लॉगिन करने के लिए cgschool.in के लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। सामान्यतः सभी शिक्षक मोबाइल नंबर से cgschool में पंजीयन किये है। अतः  उसी मोबाइल नंबर को लॉगिन आईडी के रूप में उपयोग करके पासवर्ड डालें और लॉगिन करें। 

यदि आप पोर्टल में लॉगिन नहीं कर पा रा हे है या लॉगिन आईडी और पासवर्ड भूल गए है या आपका मोबाइल नंबर कहीं गुम गया या नंबर बंद हो चूका है तो लॉगिन कैसे करें ,इसके लिए आप नीचे दिए आर्टिकल को पढ़ें। 

पढ़ें – लॉगिन आईडी और पासवर्ड भूलने पर या नंबर बंद होने पर कैसे लॉगिन करें 

स्टेप 3 – विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें 

जब आप अपने मोबाइल नंबर के माध्यम से लॉगिन करेंगे तो एक नए पेज खुलेगा जिसमे आपका प्रोफाइल दिखाई देगा ,यहाँ आपका पूरा विवरण फोटो सहित दिखाई देगा। 

अब आपको बायीं ओर विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें विकल्प पर क्लिक करें। यदि आप मोबाइल से एंट्री कर रहे है तो ऊपर दिए गए तीन लाइन पर क्लिक करें जिससे चार विकल्प दिखाई देंगे। 

इन विकल्पों में से  विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें पर क्लिक करें। निचे चित्र को देखकर समझ सकते है। 

जैसे ही आप विद्यार्थी की जानकारी दर्ज करें विकल्प पर क्लिक करेंगे आपके सामने स्क्रीन में एक नया पेज ओपन होगा इसमें विद्यार्थी से सम्बंधित सभी जानकारी उचित जगह में भरना है। 

ध्यान रखें कि जिस भाग में लाल रंग का स्टार बना हुआ है उसे भरना अनिवार्य होगा ,और जिसमे स्टार नहीं लगा है उसे भर भी सकते है और नहीं भरेंगे तो भी चलेगा। 

यहाँ पर दिए गए सभी भाग को भरने के बाद नीचे दिए गए सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करें। 

इसी प्रकार आप बारी बारी करके सभी बच्चों की ऑनलाइन एंट्री कर सकते है। पिछले सत्र में जो बच्चे आपके स्कूल में पढ़ रहे थे उन्हीं की एंट्री आपको यहाँ अभी करना है। 

जैसे कोई विद्यार्थी सत्र 2022-23 में कक्षा पहली में थे उनको कक्षा दूसरी में ,जो दूसरी में थे उनको कक्षा तीसरी में ,…इसी प्रकार कक्षा 11 वीं में जो बच्चे दर्ज थे उनको कक्षा 12 वीं में एंट्री करना है। 

नोट – विद्यार्थी एंट्री पोर्टल में कुछ अपडेट किया गया है। जैसे – पहले विद्यार्थी का सरनेम लिखना अनिवार्य था अब इस अनिवार्यता को हटा दिया गया है। इसी प्रकार विद्यार्थी का आधार नंबर भी अनिवार्य नहीं है। 

दर्ज किये गए विद्यार्थियों की सूचि देखें 

जब आप अपने स्कूल के विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री कर लेते है तो उसके बाद आप ये भी चेक कर सकते है कि जिन विद्यार्थियों की को आपने पोर्टल में ऑनलाइन दर्ज किये है वह हुआ है कि नहीं। 

इसे पढ़ें >> विद्यार्थियों की गलत एंट्री हो जाये तो कैसे सुधारें 

इसके इसके लिए आपको STUDENT ENTRY पेज में जो चार विकल्प दिए गए है उसमे से चौथे विकल्प विद्यार्थी सूचि देखें का चयन करना है। जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे एक पेज ओपन होगा जिसमे स्कूल का माध्यम , विद्यार्थी का कक्षा और सेक्सन का चयन करके खोजें बटन पर क्लिक करें। 

जैसे ही आप इस बताये गए प्रक्रिया से गुजरेंगे ,आपके द्वारा दर्ज किये गए विद्यार्थियों की सूचि स्क्रीन में दिखाई देने लगेगी। 

इस प्रकार आप बहुत आसानी से अपने स्कूल के विद्यार्थियों को कक्षोन्नति देते हुए अगली कक्षा में एंट्री कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में सत्र 2023-24 के लिए पोर्टल में  विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें ? Student Online Entry For Session 2023-24 की जानकारी दिया गया है। उम्मीद है ये आपको पसंद आया होगा और आपके लिए उपयोगी भी होगी। 

दोस्तों यदि आपको विद्यार्थियों की ऑनलाइन एंट्री से सम्बंधित कोई दिक्क्त आये या आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखकर भेजें ,आपके प्रश्नो का उत्तर बहुत जल्द ही दिया जायेगा। 

इसी प्रकार नए नए और उपयोगी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप www.onlinebharo.com पर नियमित विजिट करते रहें। इसे आप सीधे गूगल से भी सर्च करके यहाँ पहुँच सकते है। 

स्टूडेंट एंट्री – Portal Link 

लेटेस्ट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सअप और टेलीग्राम चैनल से भी जुड़ सकते है। लिंक नीचे दिया गया है। 

Join Whatsapp Group 

Join Telegram Channel 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

 विद्यार्थियों की गलत एंट्री हो जाये तो कैसे सुधारें 

शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र कैसे जारी करें -सावधानी भी देखें 

cgschool पोर्टल में  विद्यार्थियों असेसमेंट रिपोर्ट कैसे देखें 

स्थायी जाति  प्रमाण पत्र आवेदन कैसे भरें 

6 thoughts on “शिक्षा पोर्टल में विद्यार्थियों की एंट्री कैसे करें|Student Entry In Shiksha Poratl 2023-24”

  1. दूसरे स्कूल से आए हुए विद्यार्थियों का एण्ट्री करने पर सक्सेस तो बता रहा है पर सूची में नाम नहीं दिखाई दे रहा है क्या करें। (स्कूल कोड-22241014405

    Reply
  2. कक्षा 6 वीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी को उसके पूर्व विद्यालय के डाईस कोड से खींचा जा सकता है,किंतु 7 वीं या 8 वीं में यदि कोई विद्यार्थी प्रवेश लेता है, तो उसे कैसे student entry पोर्टल से खींच सकते हैं। कृपया मार्गदर्शन करें।
    क्या किसी भी कक्षा में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी की नवीन एंट्री ही करना है। इससे तो स्टूडेंट आईडी फिर बदल जायेगी।

    Reply
  3. मेरे स्कूल की छात्राओं का एंट्री नहीं हो पाया है, क्या करूं।

    Reply

Leave a Comment