ekosh Online पोर्टल में शिक्षक अपनी जानकरी कैसे चेक करें
शासकीय कर्मचारियों की सेवा (सर्विस ) सम्बन्धी पूरी जानकारी कार्मिक सम्पदा पोर्टल के माध्यम से अपलोड की जाती है ,जिसमे एक शासकीय कर्मचारी की पूरी इन्फॉर्मेशन होती है जैसे -नियुक्ति तिथि ,वेतनमान ,सीपीएस की जानकारी ,सेवाकाल की जानकरी और भी बहुत कुछ।
आज के आर्टिकल में हम शासकीय कर्मचारियों से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकरी साझा करने जा रहे है ,खासकर संविलियन प्राप्त कर चुके शिक्षकों के लिए आज की ये जानकरी बहुत ही महत्वपूर्ण है ,क्योंकि वर्ष 2018 में संविलियन के बाद उनका ऑनलाइन पोर्टल में एंट्री किया गया था।
शिक्षक साथियों जैसे कि आपको मालूम होगा वर्ष 2018 में आठ वर्ष या उससे अधिक की सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षक पंचायत संवर्ग की संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में किया गया ,और ये प्रक्रिया अभी भी चल रही है।
संविलियन के पश्चात् सभी शिक्षकों को प्रान शिप्टिंग फार्म भरवाया गया था और साथ ही कार्मिक सम्पदा के लिए भी सभी शिक्षक फार्म भरे थे। इसके पश्चात् सभी शिक्षकों को ekosh online पोर्टल में एंट्री किया गया है।
कार्मिक सम्पदा में ऑनलाइन एंट्री
संविलियन प्राप्त करने वाले सभी शिक्षकों की जानकारी और साथ में सभी शासकीय कर्मचारियों की पूरी डिटेल को कार्मिक सम्पदा के माध्यम से ऑनलाइन किया गया है। इसमें कर्मचारियों की फोटो ,शैक्षणिक योग्यता सम्बन्धी दस्तावेज ,नॉमिनी डिटेल ,बैंक अकाउंट सम्बन्धी पूरी जानकारी अपलोड किया गया है।
कार्मिक सम्पदा क्या है और इसमें फार्म कैसे भरते है इसकी जानकारी के आपको हमारे वेबसाइट के माध्यम से पहले भी बताया गया है। यदि आप इसके बारे में जानना चाहते है तो नीचे दिए गए आर्टिकल के लिंक में जाकर पूरी जानकरी प्राप्त कर सकते है।
- कार्मिक सम्पदा क्या है ? इसमें जानकरी कैसे अपलोड करें
- सभी कर्मचारियों को भरना है कार्मिक सम्पदा फार्म
आप ऊपर दिए गए लिंक के माध्यम से कार्मिक सम्पदा सम्बन्धी जानकारी प्राप्त कर सकते है। शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप onlinebharo.com में विजिट कर सकते है। या सीधे गूगल में onlinebharo.com सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है।
चलिए फ्रेंड्स आपको आज के आर्टिकल ekosh online पोर्टल में अपलोड किये गए जानकरी को कैसे देखें ,,इसकी जानकारी बताते है। इसके लिए आपको सबसे पहले ekosh पोर्टल में लॉगिन करना है।
eKosh Online पोर्टल में लॉगिन कैसे करें
राज्य शासन के सभी शासकीय कर्मचारी जिनका वेतन कोषालय से बनता है उनकी जानकारी को ekosh online पोर्टल में अपलोड किया गया है ,कर्मचारिय /शिक्षक अपने जानकारी ekosh में लॉगिन करके देख सकते है।
ekosh Online पोर्टल में लॉगिन करने के सभी आसान स्टेप आपको नीचे दिया गया है जिसकी सहायता से आप आसानी से लॉगिन कर सकते है। देखें ये स्टेप
स्टेप 1 सबसे पहले आपको संचालनालय कोष लेखा एवं पेंशन छत्तीसगढ़ के ऑफिसियल वेबसाइट ekosh online को गूगल में सर्च करना है। इसका ऑफिसियल वेब लिंक ekoshonline.cg.nic.in है।
स्टेप 2 अब आपके सामने ekosh online का होम पेज आ जायेगा इसमें कई ऑप्शन दिए गए है। यहाँ आपको Employee Corner पर टैप करना है।
स्टेप 3 जैसे ही आप Employee Corner पर टैप करेंगे ,पोर्टल Employee Login पेज में ओपन होगा। इस पेज में आपको अपना 11 अंकों वाला कर्मचारी कोड और पासवर्ड भरकर दिए गए कैप्चा कोड को सावधानी पूर्वक भरें। और अंत में Login पर टैप करें।
जब आप लॉगिन बटन पर टैप करेंगे तो पोर्टल एक नए डैशबोर्ड में खुलेगा जिसमे आपका फोटो ,नाम और पद स्पष्ट रूप में दिखाई देगा। इस प्रकार आप ekosh पोर्टल में लॉगिन हो चुके है। अब विभिन्न जानकरी देख सकते है।
Login Id और Password की जानकारी देखें
दोस्तों जैसे कि आपको ऊपर बताया गया है कि employee login पेज में कर्मचारी कोड और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना है। बहुत से कर्मचारियों या शिक्षकों को इसमें कन्फ्यूजन होता है कि कर्मचारी कोड कौन सा भरें और पासवर्ड क्या होगा।
कर्मचारी कोड और पासवर्ड के लिए आपको बिलकुल भी कन्फ्यूज होने की आवश्यता नहीं है। चलिए आपको हम बहुत सरल रूप में समझाने की कोशिश करते है।
Employee Code – ये 11 अंकों की कर्मचारी कोड है जो आपको संविलियन होने के बाद मिला होगा। उदाहरण के लिए इस कोड को देखें – 21200130022 इसमें शुरू के सात अंक DDO Code है।
Password – यदि पहली बार ekosh में लॉगिन कर रहे है तो आपका पासवर्ड आपके कर्मचारी कोड के साथ जन्म तिथि (DDMMYY) फार्मेट में जोड़ना है।
उदाहरण के लिए इसे देखें – जैसे आपका कर्मचारी कोड 21200130022 है और आपका जन्मतिथि 12 जुलाई 1988 है तो आपका पासवर्ड 21200130022120788 होगा।
क्या क्या जानकरी देख पाएंगे
उम्मीद करते है आप बताये गए स्टेप की सहायता से EKOSH पोर्टल में लॉगिन कर लिए होंगे। अब आपको बताते है यहाँ से आप क्या क्या जानकरी देख पाएंगे।
जब आप लॉगिन हो जायेंगे तो आपको इस पेज में तीन मुख्य विकल्प दिखाई देंगे – पहला -Employee Detail Report ,दुसरा – Pay Slip और तीसरा -GPF/DPF/CPF Schedule .
1. Employee Detail
इस विकल्प की सहायता से आप पांच प्रकार की जानकारी देख पाएंगे ,जिनकी सूचि इस प्रकार है –
- Personal Detail / व्यक्तिगत विवरण
- Contact/other/Detail /संपर्क /अन्य विवरण
- Bank Detail/बैंक विवरण
- Detail of the Appointment Under the state Government / राज्य शासन के अंतर्गत नियुक्ति का विवरण
- Family / Nominee Detail – परिवार /नामांकन विवरण
इन विकल्पों पर क्लिक करेंगे तो जानकरी ओपन होते जायेगा और आप अपनी सभी जानकारी देख सकते है। आप ये भी चेक कर लें कि आपकी पूरी जानकारी सही है कि नहीं ,क्योंकि बहुत से शिक्षकों की जानकारी में त्रुटि है।
2. Pay Slip
इस विकल्प की सहायता से आप अपने Salery Slip देख सकते है ,डाउनलोड कर सकते है। यहाँ से आप किसी भी माह की pay slip डाउनलोड कर सकते है।
Pay Slip देखने या डाउनलोड करने के लिए आप Month/Year (06/2020 ) सलेक्ट करें ,उसके बाद Get Report पर टाइप करें ,और फिर Click Here To Download परटैप कर दें। ऐसा करते ही आपको चयन किये गए माह ,वर्ष का वेतन पर्ची (Salery Slip) स्क्रीन में दिखाई देगी।
3. GPF/DPF/CPF Schedule
इस विकल्प की सहायता से आप अपने GPF/DPF/CPF अकाउंट की जानकारी देख सकते है। यहाँ से आपको प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कितनी राशि जमा हुआ है उसका विवरण मिल जायेगा। इसके लिए आपको सबसे पहले Financial Year (जैसे -2020-21) का चयन करना है ,उसके बाद Get Report पर टैप करें और अंत मेंClick Here To Download पर टैप कर दें।
इस प्रकार आप किसी भी वित्तीय वर्ष में जमा राशि की जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते है।
आज के आर्टिकल में ekosh Online Portal में शिक्षकों की जानकरी अपलोड की गयी ,,,,,Salery Slip , CPF , Personal Detail ,Bank Detail सभी जानकरी अपने मोबाइल में देखें – इसकी पूरी जानकरी बताया गया है। यदि आपको ये जानकरी अच्छी लगी हो तो अपने दोस्तों और शिक्षकों में शेयर जरूर करें।
इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है
आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है।
👉Join Whatsapp Group
इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है
e-kosh से सम्बंधित किसी भी प्रकार की समस्या हो या आपको कुछ समझ नहीं आया हो तो नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट करके जरूर पूछें ,आपकी पूरी सहायता की जाएगी।
शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित सभी लेटेस्ट जानकरी के लिए onlinebharo.com पर विजिट करें। आप सीधे गूगल में onlinebharo.com टाइप करके भी यहाँ पहुँच सकते है। Thanks
ये जानकारी भी देखें
मेरे बैंक डीटेल मे त्रुटि हैं कैसे सुधार करें कृपया समाधान करें।
मेरे बैंक डीटेल मे त्रुटि हैं कैसे सुधार करें कृपया समाधान करें।
Ddo se hoga sudhar
इसके लिए आपको अपने DDO से संपर्क करना होगा …..वहां चेकर मेकर की सहायता से सुधार हो जायेगा .
सर ये DDO से सुधर जायेगा …जहां आपने कार्मिक संपदा फार्म अपलोड कराये थे उन्हें इसकी सुचना दे दीजिये .
Right Suggestion Dr.Verma ji
कार्मिक सम्पदा फॉर्म भरते समय मेरा आईडी समविलियन कर्मचारी की जगह नियमित कर्मचारी में generate हो गया
अब उसका सुधार कैसे होगा।
तुलसी पटेल जी इसके लिए आपको अपने DDO में आवेदन देना होगा जहाँ कार्मिक सम्पदा फार्म भरे थे ,वहां एडमिन लॉग इन से सुधर जायेगा . दूसरा कोष एवम लेखा में भी इसके लिए आवेदन दे सकते है .
सर login मे प्रोब्लेम हो रही है password भुल गये है
और password reset करने पे mobile मे password भेज दिया गया है बताता है पर मोबाइल मे ऐसा कूछ नही आता है
Sir mera ekosh me PW foget hone k bad reset k liye try krne pr PW resisterd mn. 9826955370 h me koi msg n aata jbki yahi mera resisterd mn h plz reply
Mai apke whatsaap m juda hu v telegram me bhi
सर अभी पासवर्ड रिसेट का विकल्प अस्थायी रूप से बंद किया गया है , ये सुविधा अभी ट्रेजरी लॉग इन में उपलब्ध है . यदि आप अपना पासवर्ड रिसेट करना चाहते है तो अपने ट्रेजरी ऑफिस से संपर्क करना होगा . जहा से आपका वेतन बनता है .
अभी ये सुविधा केवल ट्रेजरी लॉग इन में दिया जा रहा है .आप ट्रेजरी ऑफिस जहा से आपका वेतन जनरेट होता है वहा से पासवर्ड बदल सकते है .
ok sir
मैं अपना पासवर्ड भूल गया हूं नया पासवर्ड कैसे प्राप्त होगा
इसकी जानकारी के लिए आप इसे पढ़ें – इकोष का पासवर्ड भूल गए है तो कैसे पत्ता करें – यहाँ मिलेगा इसकी पूरी जानकरी
Ekosh me login nahi ho pa raha hai password galat bata raha hai kya kare
आप पासवर्ड रिसेट कर लीजिये ,, इसकी जानकारी के लिए इसे पढ़ें – ई-कोश में लॉग इन password कैसे रिसेट करें
मेरे बैंक डिटेल में त्रुटि है कैसे सुधार हो सकता है कृपया समाधान करे
मेरा जन्मतिथि में त्रुटि है इसके लिए कहा आवेदन करे।
Mera RAJISTER mobile no. band ho chuka hai KYA KRE…..KI NYA MO.NO.ADD.KRANA HAI
apne ddo se mobile number update kara lijiye .