क्रमोन्नति आदेश जारी ,,12 वर्ष पूरा करने वाले शिक्षक/अध्यापक को क्रमोन्नति देने का आदेश ,,, सहा.अध्यापक ,अध्यापक और वरिष्ठ अध्यापक को मिलेगा क्रमोन्नति का लाभ


क्रमोन्नति आदेश जारी  ,,12  वर्ष पूरा करने वाले शिक्षक/अध्यापक  को क्रमोन्नति देने का आदेश :

नमस्कार दोस्तों onlinebharo.com में आपका स्वागत है। जैसे की आपको मालूम है शिक्षकों से सम्बंधित सभी जानकारी सबसे पहले आपको हमारे इस वेबसाइट से दिया जाता है। चाहे वह जानकारी ऑनलाइन हो या ऑफलाइन सभी जानकारी पूरा विस्तार से हमारे वेबसाइट के माध्यम से दिया जाता है।

दोस्तों आज हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों ही राज्यों के शिक्षक /अध्यापक  संवर्ग के क्रमोन्नति के सम्बन्ध में जानकारी साझा करेंगे। आपको मध्यप्रदेश में क्रमोन्नति आदेश जो जारी हुआ है उसकी पूरी सूचि भी इस आर्टिकल के माध्यम से देख सकते है।

मध्यप्रदेश में अभी हाल ही में अध्यापक संवर्ग के लिए क्रमोन्नति आदेश जारी कर दिए गए है। जिसकी सूचि के लिए लिंक आपको नीचे दिया गया है। वहां से आप पूरी सूचि का अवलोकन कर सकते है। साथ ही आपको ये भी बताया गया है की मप्र में किस आधार पर क्रमोन्नति दिया गया है।

बहुत से साथियों का कमेंट भी आता है और अलग अलग जानकारी पूछते रहते है। जैसे किसी को ट्रांसफर के सम्बन्ध में जानकारी चाहिए ,किसी को प्रमोशन की जानकारी ,किसी को वेतन की ,किसी को संविलियन की ,क्रमोन्नति की और कई प्रकार की जानकारी के लिए कमेंट आता रहता है।

तो दोस्तों आपको बताना चाहूंगा कि हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से आप ऊपर बताये गए सभी जानकारी प्राप्त कर सकते है। सभी का लिंक भी आपको निचे दिया गया है। जो भी जानकारी आप चाहते है उसका विवरण आपको दिया है आप उसे ओपन करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

साथ ही आपको सभी प्रकार की सूचि भी यहाँ से प्राप्त हो जायेगा। चाहे वह ट्ट्रांसफर लिस्ट हो चाहे संविलियन आदेश वाला लिस्ट हो ,दोस्तों आपको सभी यहाँ से प्राप्त हो जायेगा। 

ये भी पढ़ें 

आज के इस आर्टिकल में आपको शिक्षक एल बी संवर्ग में सहायक शिक्षक के क्रमोन्नति वेतन मान और क्रमोन्नति मिलने के समय सीमा के बारे में  विस्तार से बताया गया है। आप ये पूरी जानकारी शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें।

दोस्तों आपको आज क्रमोन्नति के बारे में जानना बहुत जरुरी है। जिन साथियों की पदोन्नति नहीं हो पायी है उनके लिए और भी ज्यादा जरुरी और आवश्यक जानकारी बताया गया है। अतः आप जरूर पढ़ें और अपने साथियों को भी शेयर करें। तो चलिए बताते है क्रमोन्नति वेतनमान के बारे में।

👉क्रमोन्नति देने के आदेश देखें 

यदि आप शिक्षकीय कार्य या किसी सरकारी नौकरी में है तो आपको क्रमोन्नति के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी जरूर होगा। फिर हम आपसे जानकारी साझा कर रहे है -किसी भी सरकारी विभाग या प्राइवेट विभाग में कर्मचारी की नियुक्ति के समय कुछ नियम और शर्तें होती है जिसके तहत ही कर्मचारी की नियुक्ति की जाती है।

फ्रेंड्स जो नियम और शर्तें होती है उसके अनुरूप कर्मचारी अपना दायित्व निभाता है। साथियों किसी भी कर्मचारि को उनके नियोक्ता या एजेंसी द्वारा समय समय में प्रोत्साहित करने के लिए बोनस और अन्य पुरस्कार के रूप में देते रहते है। जिससे उनका कर्मचारी बहुत अच्छे से और मन लगाकर कार्य करें।                                                                            

मुख्य सचिव का पत्र क्रमोन्नति और पदोन्नति के सम्बन्ध में मुख्य सचिव  द्वारा जारी किया गया पत्र यहाँ से देखें डाऊनलोड करें

विभाग द्वारा कर्मचारी को एक निश्चित समय में पदोन्नति और क्रमोन्नति देने का नियम है। जिसमे यदि कोई कर्मचारी 5 या 7 वर्ष पूर्ण कर लेता है तो उसे पदोन्नति प्राप्त करने का अधिकार होता है। और नियमानुसार उसे पदोन्नति मिल जाता है। यदि पदोन्नति के लिए पद नहीं होता है तो उस कर्मचारी के लिए कुछ समय सीमा निर्धारित है जिसके तहत उसे क्रमोन्नति का भी प्रावधान है। यह समय सीमा 10 वर्ष निर्धारित की गयी है।
क्रमोन्नति के लिए जो समय सीमा निर्धारित की गयी उसमे लगातार एक ही पद में 10 वर्ष पूरा करने वाले कर्मचारी को प्रथम क्रमोन्नत वेतनमान और 20 वर्ष पूर्ण कर लेने पर दूसरा वेतनमान और आगे इसी प्रकार क्रमोन्नति देने का प्रावधान है। जिसे विभागों द्वारा पूरा किया जाता है।
मध्यप्रदेश में जारी हुआ क्रमोन्नति आदेश: 
क्रमोन्नति के लिए मध्यप्रदेश में आदेश जारी कर दिए गए है। जिसमे सभी अध्यापक संवर्ग को शामिल किया गया है। मप्र में सहा अध्यापक ,अध्यापक और वरिष्ठ अध्यापक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। 12 वर्ष एक ही पद पर कार्यरत अध्यापक संवर्ग को क्रमोन्नति का लाभ दियता गया है।
👉 मप्र क्रमोन्नति आदेश  (लिस्ट 1 ) डाऊनलोड करें 

👉 मप्र क्रमोन्नति आदेश  (लिस्ट 2 ) डाऊनलोड करें 

अभी जो क्रमोन्नति आदेश जारी किये गए है उसमे 6 -वरिष्ठ अध्यापक ,49 -अध्यापक और 237 सहायक अध्यापक को शामिल किया गया है। आपको इस पूरी सूचि का लिंक नीचे दिया गया है। इस सूचि को डाऊनलोड करके अवलोकन कर सकते है।


छत्तीसगढ़ में क्रमोन्नति के लिए शिक्षक ले रहे कोर्ट का सहारा :

10  साल की सेवा पूर्ण करने वाले सहायक शिक्षक(LB) को क्रमोन्नति के आदेश 10 वर्ष सेवा पूर्ण करने वाले सहायक शिक्षक एल बी संवर्ग की याचिका पर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने राज्य शासन के शिक्षा सचिव ,DEO बालोद और CEO डोंडी लोहारा को क्रमोन्नति वेतनमान देने के निर्देश दिए है। 
दरअसल बालोद जिले के विकासखंड डौंडीलोहारा के 8 सहायक शिक्षकों ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह और यूपीएस साहू के माध्यम से याचिका प्रस्तुत की थी।
जिन शिक्षकों ने न्यायालय में याचिका लगायी थी वे इस प्रकार है –सहायक शिक्षक -अश्वनी कुमार देवांगन ,छत्रेश कुमार साहू ,श्री मति पूर्णिमा साहू ,जागेश्वर सिंह सिन्हा ,श्री मति सरस्वती जांगड़े ,श्री मति माधुरी निषाद ,श्री मति अल्का देवांगन ,एवं खिलावन राम कृपाल। 
याचिका में कहा गया था कि ये   जनपद पंचायत और जिला पंचायत के अधीनस्थ  सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। राज्य शासन द्वारा इनका संविलियन शिक्षा विभाग में दिनांक 10.08.2018 के तहत आठ वरह पूर्ण करने पर किया  है। 
याचिकाकर्ता सहायक शिक्षक के पद में नियुक्त किये जाने के बाद से नियमित रूप से सेवारत है। और शासन के निर्देशानुसार लगातार एक ही पद में 10 वर्ष पूरा कर लेने के बाद भी यदि पदोन्नति नहीं मिलती तो क्रमोन्नति का प्रावधान है।अतः आवेदक को भी क्रमोन्नति दिया जाना चाहिए। 


याचिका की सुनवाई करते हुए उच्च न्यालय के न्यायमूर्ति पी सेम कोशी द्वारा उक्त प्रकरण को निराकृत किया और दिनांक 16.08.2019 के द्वारा निर्देशित किया है की 10 वर्ष पूर्ण करने पर नियमानुसार क्रमोन्नत वेतनमान का निर्धारण एवं अन्य लाभ प्राप्त करने के दावे सम्बन्धी अभ्यावेदन का परिक्षण कर निराकरण करें। साथ ही राज्य शासन के शिक्षा सचिव ,जिला शिक्षा अधिकारी बालोद और सीईओ डोंडी लोहारा को भी निर्देश जारी किया गया है।

क्रमोन्नति वेतन मिलने पर सहायक शिक्षक का वेतन :

फ्रेंड्स जैसे की आपको इससे पहले भी बताया जा  चूका है की  सहायक शिक्षक एक  पर 10 वर्ष तक कार्य कर रहा है और उनको पदोन्नति या क्रमोन्नति नहीं मिलता है तो उसे प्रति माह १० से 15 हजार रूपये का आर्थिक नुक्सान उठाना पड़ रहा है। लेकिन किसी सहायक शिक्षक को क्रमोन्नति का लाभ मिल जाये तो उनका वेतन मान बदल जायेगा और मिलने वाले कुल वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी। आप निचे दिए लिंक से देख सकते है कि आखिर सहायक शिक्षक को कितना वेतन मिलेगा। 

👉यहाँ देखें सहायक शिक्षक के क्रमोन्नति के बाद वेतन।  डाऊनलोड 

लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे WHATSAPP ग्रुप ज्वाइन करें 

इस प्रकार की अन्य जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सर्च करें WWW.ONLINEBHARO.COM 

अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ें 

Leave a Comment