युक्तियुक्तकरण में अतिशेष शिक्षकों का निर्धारण कैसे होगा : स्कूल शिक्षा विभाग में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू हो गयी है ,इसके लिए समय सीमा का निर्धारण भी कर दिया गया है। यह समय सीमा 07 मई से 10 जून 2025 निर्धारित किया गया है। इस प्रक्रिया में ब्लॉक और जिला स्तर पर एक समिति बनाई गयी है जो शासन से जारी आदेश और निर्देश के आधार पर कार्य करेगी।
युक्तियुक्तकरण होने से एकल शिक्षक और शिक्षक विहीन शालाओं को शिक्षक की उपलब्धता हो पायेगी। साथ ही जहाँ दर्ज संख्या के अनुरूप शिक्षक की संख्या अधिक है वहां से शिक्षकों को अन्य स्कूलों में पोस्टिंग दी जाएगी।
युक्तियुक्तकरण कब तक पूरा होगा
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग से जारी आदेश के अनुसार युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया 07 मई 2025 से 25 मई 2025 तक शालाओं का युक्तियुक्तकरण पूर्ण किया जाना है। इसके लिए जारी समय सारणी आप नीचे देख सकते है।
शालाओं के युक्तियुक्तकरण के पश्चात शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण 10 जून 2025 तक पूर्ण करना होगा। शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण की समय सारणी नीचे देख सकते है।
प्राथमिक शाला में अतिशेष शिक्षक का निर्धारण कैसे होगा ?
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया में स्कूलों में शिक्षक की पोस्टिंग दर्ज संख्या के आधार पर किया जायेगा। वर्तमान में जो युक्तियुक्तकरण होना है उसमे प्राथमिक स्तर में अतिशेष शिक्षकों का निर्धारण इस प्रकार होगा –
दर्ज संख्या | शिक्षक की संख्या |
60 तक | 1 HM + 1 सहायक शिक्षक , कुल = 02 |
90 तक | 1 HM + 2 सहायक शिक्षक , कुल = 03 |
120 तक | 1 HM + 3 सहायक शिक्षक , कुल = 04 |
150 तक | 1 HM + 4 सहायक शिक्षक , कुल = 05 |
180 तक | 1 HM + 5 सहायक शिक्षक , कुल = 06 |
नोट : प्रधान पाठक को शिक्षकीय पद मानते हुए एक शिक्षक के रूप में गणना किया गया है। साथ ही उक्त टेबल में बताये गए संख्या से अधिक शिक्षक अतिशेष में आएंगे।
पूर्व शाला में अतिशेष शिक्षक का निर्धारण कैसे होगा ?
पूर्व माध्यमिक शाला में भी दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों की गणना होगी। साथ ही अतिशेष शिक्षकों का निर्धारण करते समय कुछ विषय का भी ध्यान पूर्व माध्यमिक शाला में रखा जायेगा। मिडिल स्कूल के लिए भी प्रधान पाठक को शिक्षकीय पद माना गया है। नीचे टेबल में पूरी जानकारी देख सकते है –
दर्ज संख्या | शिक्षक संख्या | विषय का क्रम |
105 तक | 1 HM + 3 शिक्षक = 04 | 1 अंग्रेजी , 1 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान |
106 से 140 तक | 1 HM + 4 शिक्षक = 05 | 1 अंग्रेजी , 1 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान ,1 हिंदी |
141 से 175 तक | 1 HM + 5 शिक्षक = 06 | 1 अंग्रेजी , 1 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान , 1 हिंदी ,1 संस्कृत |
176 से 210 तक | 1 HM + 6 शिक्षक = 07 | 1 अंग्रेजी , 1 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान ,1 हिंदी ,1 संस्कृत |
211 से 245 तक | 1 HM + 7 शिक्षक = 08 | 2 अंग्रेजी , 1 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान ,1 हिंदी ,1 संस्कृत |
246 से 280 तक | 1 HM + 8 शिक्षक = 09 | 2 अंग्रेजी , 2 गणित, 1 कला , 1 विज्ञान ,1 हिंदी ,1 संस्कृत |
ऊपर टेबल में बताये गए दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों का समायोजन किया जायेगा। इसके अनुसार आप अपने स्कूल में शिक्षकों की संख्या की गणना कर सकते है। और देख सकते है कौन से शिक्षक अतिशेष की श्रेणी में आएंगे।
कौन शिक्षक अतिशेष होगा ?
दर्ज संख्या के आधार पर शिक्षकों की संख्या निर्धारित की गयी है साथ ही मिडिल स्कूल में विषय का क्रम भी ध्यान रखा जायेगा। उसके पश्चात कनिष्ठ शिक्षक ही अतिशेष माना जायेगा।
युक्तियुक्तकरण सम्बन्धी शासन का आदेश
छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है इसके लिए आदेश भी जारी किया गया है साथ ही इस आदेश में कुछ परिशिष्ट भी है जिसे आप नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।