पदोन्नति अपडेट : शिक्षा विभाग में लम्बे समय से चली आ रही शिक्षकों की बहु प्रतीक्षित मांग प्राचार्य पदोन्नति अंततः पूरा हो गया है। और विभाग ने प्रधान पाठक ,व्याख्याता(LB) और व्याख्याताओं को प्राचार्य के पद में पदोन्नति दे दी है। जिसका आदेश और पूरी सूचि भी जारी कर दिया गया है। आप नीचे लिंक से पूरी सूचि डाउनलोड कर सकते है।
स्कूल शिक्षा विभाग में हजारो पदोन्नति के पद अभी भी रिक्त है जिसमे शिक्षक ,व्याख्याता ,प्रधान पाठक और प्राचार्य के पद शामिल है। जिसमे से प्राचार्य के अधिकांश पद को पदोन्नति से भरा गया है। एल बी संवर्ग के शिक्षकों के लिए यह बड़ी ख़ुशी की बात है कि काफी लम्बे समय से इन्तजार के बाद पदोन्नति मिली है।
शिक्षक के पद में भी होगी जल्द पदोन्नति
पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है जिसमे सहायक शिक्षकों की पदोन्नति प्रधान पाठक और शिक्षक के पद में होना है। पिछले सत्र भी काफी संख्या में पात्र सहायक शिक्षकों की पदोन्नति हुई थी। जल्द ही अगली पदोन्नति की जाएगी।
यदि आप भी शिक्षक है तो ये जानकारी आपके लिए अच्छी हो सकती है। क्योंकि आने वाले समय में पदोन्नति की प्रक्रिया और तेज होने वाली है। जितने भी पद स्कूल में रिक्त है उसे भरने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए शासन स्तर पर कार्य चल रहा है।
युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया
हाल ही में शासन की ओर से स्कूलों और शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण करने की प्रक्रिया शुरू किया जा रहा है ,जिसमे छात्र की संख्या के आधार पर शिक्षकों की पोस्टिंग स्कूलों में की जाएगी। इस प्रक्रिया में बहुत से शिक्षक प्रभावित होंगे।
सरकार के युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया का विरोध शिक्षक संगठनों के द्वारा किया जा रहा है। और पुराने सेटअप के आधार पर ही स्कूल में शिक्षकों की संख्या और पदस्थापना की मांग की गयी है।
प्राचार्य पदोन्नति आदेश
स्कूल शिक्षक विभाग द्वारा जारी प्राचार्य पदोन्नति आदेश आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है।
ये आर्टिकल भी पढ़ें
छग के स्कूलों और शिक्षकों का होगा युक्तियुक्तकरण – पूरा पढ़ें