मिड डे मिल कुकिंग कास्ट और खाद्यान्ह की मात्रा 2023| Mid Day Meal Cooking Cost And Food Grain

मिड डे मिल कुकिंग कास्ट और खाद्यान्ह की मात्रा | Mid Day Meal Cooking Cost And Food Grain : मध्यान्ह भोजन योजना अंतर्गत प्राथमिक और अपर प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को प्रतिदिन पोषण आहार दिया जाता है। मध्यान्ह भोजन योजना के नाम को अब परिवर्तित कर प्रधानमंत्री पोषण योजना (Pradhanmantri Poshan Yojna)कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री पोषण योजना (Pradhanmantri Poshan Yojna) अंतर्गत बच्चों के लिए प्रतिदिन मिलने वाले पोषण के लिए मात्रा निर्धारित की गयी है। इस मात्रा में समय समय में वृद्धि भी की जाती है। सत्र 2022-23 के लिए भी कुकिंग कास्ट में वृद्धि की गयी है।

आज के आर्टिकल में प्रधानमंत्री पोषण योजना (Pradhanmantri Poshan Yojna) के अंतर्गत बच्चों को मिलने वाले खाद्यान्ह और कुकिंग कास्ट राशि की जानकारी दिया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले भी हमारे वेबसाइट के माध्यम से मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत स्कूलों को मिलने वाले खाद्यान्ह आबण्टन की जानकारी दिया गया है। इसके लिए आप नीचे दिए गए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें –

पढ़ें - MDM आबंटन की  शालावार जानकारी देखें - आपके स्कूल को कितना खाद्यान्ह मिला ऐसे चेक करें 

मिड डे मिल कुकिंग कास्ट – Mid Day Meal Cooking Cost (New Rate)2023

प्रधानमंत्री पोषण योजना के सफल सञ्चालन के लिए सभी प्राथमिक और अपर प्राथमिक विद्यालय को दर्ज संख्या के अनुसार प्रतिमाह खाद्यान्ह और कुकिंग कास्ट की राशि जारी किया जाता है। कुकिंग कास्ट और खाद्यान्ह की मात्रा में समय समय में वृद्धि भी किया जाता है।

कुकिंग कास्ट की राशि में सत्र 2022-23 के लिए वृद्धि किया गया है। इसके अनुसार पूरा विवरण नीचे टेबल के माध्यम से देखें –

शाला का स्तर केन्द्रांश (रु.में)केंद्र द्वारा निर्धारित न्यूनतम राज्यांश (रु.में)प्रस्तावित राज्यांश (रु.में)योग (रु.में)
प्राथमिक (कक्षा 1 से 5 तक )3.272.182.425.69
अपर प्रथमिक (कक्षा 6 से 8 तक )4.903.273.278.17
Mid-Day-Meal Cooking Cost-2022-23

Mid-Day-Meal खाद्यान्ह की मात्रा

मिड डे मिल अर्थात मध्यान्ह भोजन(mdm) के अंतर्गत कुकिंग कास्ट(Cooking Cost) के साथ साथ प्रतिदिन प्रत्येक बच्चे के लिए खाद्यान्ह की मात्रा भी निर्धारित की गयी है। इसी के आधार पर स्कूलों को प्रतिमाह खाद्यान्ह (अनाज ,दाल,सब्जियां ,तेल और वसा,नमक और मसाले) जारी किया जाता है। प्रति बच्चे खाद्यान्ह की मात्रा कितनी है ,यहाँ देखें –

खाद्यान्ह प्राथमिक स्तर (प्रति बच्चे प्रतिदिन )उच्च प्राथमिक स्तर (प्रति बच्चे प्रतिदिन)
अनाज 100 ग्राम 150 ग्राम
दाल 20 ग्राम 30 ग्राम
सब्जियां 50 ग्राम 75 ग्राम
तेल और वसा 5 ग्राम 7.5 ग्राम
नमक और मसाले आवश्यकतानुसार आवश्यकतानुसार
मध्यान्ह भोजन खाद्यान्ह की मात्रा

आज के आर्टिकल में मिड डे मिल कुकिंग कास्ट और खाद्यान्ह की मात्रा | Mid Day Meal Cooking Cost And Food Grain की जानकारी बताया गया है। साथ ही कुकिंग कास्ट की राशि में वृद्धि के बारे में वर्तमान दर की पूरी जानकारी दी गयी है। उम्मीद करते है ये लेख आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपको ये जानकारी पसंद आये तो इसे अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें।

Leave a Comment