आयकर गणना पत्रक कैसे भरें | Income Tax Calculation Form A.Y. 2024-25

आयकर गणना पत्रक कैसे भरें | Income Tax Calculation Form A.Y. 2024-25 : वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए गणना पत्रक सभी शासकीय कर्मचारियों को भरना है। आयकर गणना पत्रक फरवरी माह में जमा करना अनिवार्य है। जो भी कर्मचारी आयकर गणना पत्रक जमा नहीं करेंगे उनका वेतन भी रोका जा सकता है।

आज के लेख में कर निर्धारण वर्ष 2024-25 एवं वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए आयकर गणना प्रपत्र कैसे भरें | Income Tax Calculation Form A.Y. 2024-25 के बारे में बताया गया है। यदि आप भी एक सरकारी कर्मचारी तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ही उपयोगी होने वाला है।

आयकर गणना पत्रक कैसे भरें

आयकर की गणना करने के लिए बाहर ही सरल तरीके से आज के लेख में आपको मिलेगा। इनकम टैक्स फार्म भरने के लिए कुछ आवश्यक जानकारी आपको कलेक्ट करके रखना होगा। आयकर गणना पत्रक भरने के लिए सबसे पहले आपको अपने इनकम के बारे में पता होना चाहिए।

आयकर गणना पत्रक कैसे भरें

शिक्षकों की वेतन गणना पत्रक नियुक्ति वर्ष के अनुसार बनाकर बताया गया है। साथ ही भरे हुए आयकर गणना पत्रक का पीडीऍफ़ भी अपलोड किया गया है। जिसके माध्यम से आप बहुत आसानी से आयकर गणना पत्रक भर सकते है। तो चलिए साथियों बताते है – आयकर गणना प्रपत्र कैसे भरें ?

आयकर गणना पत्रक भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज

वित्तीय वर्ष 2023-24 की आयकर फार्म ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से कर्मचारियों को भरना है। अभी ऑफलाइन फार्म भरकर अपने DDO के पास जमा करना होगा। आयकर गणना जमा करने पर ही फरवरी माह का वेतन जमा होगा। आयकर फार्म भरने के लिए आवश्यक दतावेज और जानकारी इस प्रकार है –

  • पैन कार्ड
  • जी पी एफ नंबर
  • LIC जमा रसीद (यदि लागु हो)
  • PPF जमा विवरण (यदि लागु हो)
  • ट्यूशन फीस रसीद (यदि लागू हो)
  • सुकन्या समृद्धि जमा विवरण (यदि लागु हो)
  • वेतन गणना पत्रक (2023-24)

आयकर गणना पत्रक – FY 2023-24 ,AY-2024-25 कैसे भरें

आर्टिकल आयकर गणना पत्रक कैसे भरें
आयकर गणना वित्तीय वर्ष 2023-24 , कर निर्धारण वर्ष 2024-25
भरे हुए आयकर गणना पत्रक डाउनलोड
खाली आयकर गणना पत्रक डाउनलोड
वेतन गणना पत्रक डाउनलोड
वेबसाइट onlinebharo.com

वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं कर निर्धारण वर्ष 2024-25 के लिए आयकर गणना पत्रक कैसे भरें इसकी पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। साथ ही भरे हुए गणना पत्रक का पीडीऍफ़ लिंक भी दिया गया है। जिसे आप डाउनलोड कर सकते है। तो चलिए दोस्तों आपको बताते है –आयकर गणना पत्रक – FY 2023-24 ,AY-2024-25 कैसे भरें ?

आयकर गणना पत्रक वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल 18 बिंदु में जानकारी भरना है। गणना पत्रक कैसे भरें , स्टेप बाई स्टेप जानकारी और सभी बिंदुओं का विवरण इस प्रकार है –

स्टेप 1 – कर्मचारी अपना सामान्य जानकारी भरें

सबसे पहले कर्मचारी को गणना पत्रक के ऊपरी भाग में दिए गए सामान्य जानकारी भरना है। जैसे –

कर्मचारी का नाम ——————-

पद ———————————

कर्मचारी कोड ———————-

जी पी एफ नंबर ——————–

कर्मचारी कोड ———————-

आयकर स्थायी खाता क्रमांक (PAN)——

कार्यालय का नाम व पता ————

स्टेप 2 – बिंदु क्रमांक 1 से 18 तक जानकारी भरें

यहाँ पर वर्ष 2006 में नियुक्त सहायक शिक्षक के वेतन भत्ते ,कटौती और अन्य विवरण के साथ गणना पत्रक की जानकारी दिया। इसी प्रकार आप अपने वेतन भत्ते की जानकारी और कटौती का विवरण आयकर गणना पत्रक में भर सकते है। सभी विवरण क्रम से देखें –

बिंदु क्रमांक 1 – यहाँ पर सकल वेतन भरना है। जैसे 524565 /-

बिंदु क्रमांक 2 – इसमें मकान किराया एवं अन्य राशि भर सकते है। मकान किराया के लिए रसीद अनिवार्य होगा। साथ ही मानक कटौती 50000 जो सभी के लिए लागु है वह भरें। और अंत में सभी का योग कर दें। यहाँ पर योग 50000 /- है।

बिंदु क्रमांक 3 – यहाँ पर क्रमांक 1 में 2 को घटाने के बाद प्राप्त कुल आय लिखने। जैसे – 524565 – 50000 = 474565/-

बिंदु क्रमांक 4 – गृह संपत्ति से आय यदि कोई तो यहाँ पर भरें। यदि नहीं है तो डैश कर दें।

बिंदु क्रमांक 5 – अन्य श्रोत से आय – यदि कोई हो भरें नहीं तो डैश कर दें।

बिंदु क्रमांक 6 – कुल सकल आया (3+4+5) – यहाँ पर क्रमांक 3 ,4 व 5 का योग करें। 474565 +0 +0 = 474565 /-

बिंदु क्रमांक 7 – घटाइए – (Under Chapter VI-A) – यहाँ पर आपको धारा 80 C के अधीन छूट जिसमे लागु हो उसकी राशि भरना है। जैसे सामान्य भविष्य निधि (GPF/CPF) , LIC ,समूह बीमा (GIS) , PPF,ट्यूशन फीस ,राष्ट्रिय बचत पत्र ,सुकन्या समृध्दि जो भी आपके लिए लागू हो उसे भरें। और योग कर दें।

जैसे – GPF – 47304+LIC -53208+GIS-3600 +PPF-12000 =116112/-

इस राशि को अगले पेज में दिए गए बिंदु क्रमांक A में भरें (116112/-)। और B से J तक यदि आपका अन्य निवेश है तो भरें।

वेतन गणना -पे स्लिप ,GPF कटौती -विवरण ऐसे निकालें 

बिंदु क्रमांक 8 – यहाँ पर A से J तक योग करके भरें। मेरे द्वारा बताये फार्म में कुल योग 116112/- है।

बिंदु क्रमांक 9 – यहाँ पर कर योग्य आय लिखना है ,जो क्रमांक 6 में से क्रमांक 8 की राशि को घटाने पर आएगा। (474565-116112 =358453/-)

बिंदु क्रमांक 10 – यहाँ पर कर योग्य राशि जो क्रमांक 9 में आया है ,उसकी गणना करना है। यहाँ पर आपके पास दो विकल्प है -पहला आयकर की पुरानी दरें और दूसरा आयकर की नई दरें। आप जिस स्किम में जाना चाहते है उसके टिक कर लें। यहाँ पर पुरानी दर का चयन किया गया है। इसके अनुसार आयकर गणना इस प्रकार है –

रु.250000/- तक –शून्य ——–= 00

रु.250001/-से रु.500000 तक-5%=5423

रु.500001/-से रु.1000000 तक-20%= 00

रु.1000001/- से ऊपर 30%= 00

कुल आयकर = रु 5423

बिंदु क्रमांक 11 – धारा 87 A के तहत छूट – यहाँ पर वह राशि भरें जो क्रमांक 10 में आयकर गणना के बाद आया है। अर्थात कुल आयकर की राशि 5423 /-(यह राशि तभी भरना है जब आपका बिंदु क्रमांक 9 में 5 लाख या इससे कम राशि हो )

बिंदु क्रमांक 12 – देय आयकर की राशि (10-11) अर्थात 5423 -5423 =00

बिंदु क्रमांक 13– स्वास्थ्य एवं शिक्षा अधिभार 4% – इसमें देय आयकर की राशि का 4% देना होता है। चूँकि हमारा देय आयकर की राशि शून्य है। इसलिए यहाँ भी शून्य आएगा।

बिंदु क्रमांक 14 – कुल देय आयकर (12+13) – यहाँ पर क्रमांक 12 और 13 के राशि का योग किया जाता है। चूँकि हमारे केस में दोनों ही क्रमांक में शून्य राशि है। अतः यहाँ भी शून्य या डैश आएगा।

बिंदु क्रमांक 15 – धारा 89 (1) के तहत रिलीफ – शून्य

बिंदु क्रमांक 16 – शुद्ध आयकर की राशि – शून्य

बिंदु क्रमांक 17 – आयकर अग्रिम कटौती – यदि आप पूर्व में आयकर की राशि कटौती कराये है तो माह की संख्या और कुल राशि यहाँ भरें। और पूर्व में कटौती नहीं कराये है तो निरंक लिखें।

बिंदु क्रमांक 18 – शेष आयकर की राशि – निरंक

सभी बिंदुओं को भरने के बाद फार्म में अपना हस्ताक्षर कर दें। वेतन गणना और आयकर गणना पत्रक अपने डीडीओ में जमा करें। इस प्रकार यहाँ बताये गए अनुसार आप बहुत आसानी से अपना आयकर गणना पत्रक भर सकते है। भरे हुए आयकर गणना पत्रक नीचे लिंक से डाउनलोड करें –

FY -2023-24 ,AY-2024-25 आयकर गणना पत्रक – डाउनलोड

वेतन गणना पत्रक – वित्तीय वर्ष 2023-24

एक शासकीय कर्मचारी को आयकर गणना करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज की आवश्यकता होती है वह है – वेतन गणना पत्रक। नियुक्ति वर्ष के अनुसार वेतन गणना पत्रक में भिन्नता होती है। यहाँ पर आप अलग अलग बैच के शिक्षकों की वेतन गणना पत्रक डाउनलोड कर सकते है।

डाउनलोड – वेतन गणना पत्रक डाउनलोड करें

आज के आर्टिकल में आयकर गणना पत्रक कैसे भरें | Income Tax Calculation Form A.Y. 2024-25 की पूरी जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है ये जानकारी आपके लिए काफी मददगार होगी। ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी हमारे वेबसाइट onlinebharo.com में बताया जाता है।

आयकर गणना से सम्बंधित कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट जरूर करें। जल्द ही हमारे टीम द्वारा आपके प्रश्नों का जवाब दिया जायेगा। इस जानकारी को अपने दोस्तों और सोशल मिडिया में भी जरूर शेयर करें। धन्यवाद

ये आर्टिकल भी पढ़ें

2 thoughts on “आयकर गणना पत्रक कैसे भरें | Income Tax Calculation Form A.Y. 2024-25”

Leave a Comment