पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip

पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip: छत्तीसगढ़ राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया गया है। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से छग के सरकारी सेवक अपने वेतन ,भत्ते और अन्य अलाउंस के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है। इस पोर्टल का नाम है -ekoshonline पोर्टल।

ekoshonline पोर्टल के माध्यम से राज्य शासन के सभी नियमित कर्मचारी अपना वेतन पर्ची (pay-slip) , भविष्यनिधि कटौती (GPF), मेडिकल अलाउंस ,बोनस ,एरियर्स और अन्य वेतन सम्बन्धी जानकारी बहुत आसानी से प्राप्त कर सकते है।

Salary slip kaise nikale

आज के आर्टिकल में पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip के बारे में पूरी जानकारी बताया गया है। यदि आप भी एक सरकारी कर्मचारी है तो आपको भी ये आर्टिकल जरूर पढ़ना चाहिए। यहाँ ekoshonline पोर्टल का लिंक भी दिया गया है जिससे आप एक क्लिक में सीधे पोर्टल में पहुँच जायेंगे। तो चाहिए दोस्तों आपको बताते है – पे स्लिप कैसे निकालें

Chhattisgarh Employee Salary Slip

राज्य (State)छत्तीसगढ़ (CG)
आर्टिकल पे-स्लिप (सैलरी स्लिप) कैसे निकालें
पोर्टल ekoshonline पोर्टल
वर्ष 2023
लाभार्थी राज्य के सरकारी कर्मचारी
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइट ekoshonline.cg.nic.in
वेतन पत्रक डाउनलोड

ekoshonline पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं

छग राज्य सरकार द्वारा शुरू किये गए ekoshonline पोर्टल को संचालनालय कोष लेखा और पेंशन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा संचालित किया जाता है। इस पोर्टल में कई प्रकार की सेवाएं उपलब्ध है। ekoshonline पोर्टल में उपलब्ध सेवाएं इस प्रकार है –

  • सेलरी स्लिप
  • ई-बिल
  • ई-पेरोल
  • ई-बजट
  • ई-चालान
  • कार्मिक सम्पदा
  • पेंशन
  • एम्प्लोयी कार्नर
  • मिनिस्टर पे-रोल
  • वेंडर पेमेंट सिस्टम
  • BCO रेकन्सीलेशन विद AG
  • ई-लोकसेवा
  • ट्रेजरी लॉगिन
  • ई-रिफंड

Cg Employee सैलरी स्लिप कैसे डाउनलोड करें

छग के शासकीय कर्मचारी ekoshonline पोर्टल के माध्यम से अपना सैलरी स्लिप आसानी से प्राप्त कर सकते है। चलिए दोस्तों बताते है – पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip

  • सबसे पहले ekoshonline की आधिकारिक वेब साइट पर जाना है।
  • पोर्टल के लिंक का चयन करने के बाद ekosh पोर्टल का होम पेज ओपन हो जायेगा।
  • होम पेज में आपको Employee Corner विकल्प का चयन करना है।
  • एक नया पेज ओपन होगा जिसमे यूजर आईडी और पासवर्ड भरकर कैप्चा कोड भरें और लॉगिन पर क्लिक करें।
  • जैसे ही लॉगिन पर क्लिक करेंगे कर्मचारी लॉगिन का डैशबोर्ड खुलेगा। यहाँ पर आपको Pay Slip पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही Pay Slip पर क्लिक करेंगे। पुनः एक नया पेज खुलेगा। इसमें Pay Month Year का चयन करें और Get Report पर क्लिक करें। उसके पश्चात Click Here To Download पर क्लिक करें।
  • ऊपर बताये गए विकल्प का चयन करने के बाद अब आपके सामने चयन किये गए महीने का सैलरी स्लिप दिखाई देगा।
  • अब सैलरी स्लिप को डाउनलोड कर सकते है।
2005,2006,2007,2008,2009,2010-Pay Slip डाउनलोड

आयकर गणना पत्रक भरने के लिए वेतन गणना पत्रक का होना अनिवार्य है। यदि आपके पास वेतन गणना पत्रक नहीं है तो आप आयकर गणना पत्रक नहीं भर सकते है। यहाँ पर आपको नियुक्ति वर्ष – 2005,2006,2007,2008,2009,2010 का वेतन गणना पत्रक का पीडीऍफ़ लिंक दिया गया है। इसे डाउनलोड कर सकते है।

GPF/CPF/CGPF ऐसे चेक करें

ekoshonline पोर्टल के माध्यम से आप पेस्लिप के अतिरिक्त अपने GPF कटौती की जानकारी भी देख सकते है। इसके लिए होम पेज में आपको GPF/CPF/CGPF Schedule का चयन करना है।

अब Fincial Year Select करने के बाद Get Report पर क्लिक करें उसके बाद Click Here To Download पर क्लिक करने के बाद आपका GPF/CPF/CGPF डिटेल स्क्रीन में दिखाई देगा। इसे भी आप डाउनलोड कर सकते है।

आज के लेख में बताया गया है कि –पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip .यदि आपको ये जानकारी अच्छा लगे तो अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें। ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए हमारे वेब साइट onlinebharo.com पर पुनः विजिट करें। धन्यवाद

2 thoughts on “पे स्लिप कैसे निकालें | CG Employee How To Get Salary Slip”

  1. पंचायत के समय 2010 से 2018 तक प्रति वर्ष महंगाई भत्ता बड़ने का आदेश साथ ही समयमान व पुनरीक्षित वेतनमान प्राप्त का वेतन गणना पत्रक का सेंपल बनाकर बताये की जानकारी हो तो भेजे

    Reply

Leave a Comment