सुघ्घर पढ़वईया में अपने स्कूल को कैसे जोड़ें -चुनौती कैसे लेते है |cgschool.in sugghar padhvaiya Registration

सुघ्घर पढ़वईया में अपने स्कूल को कैसे जोड़ें -चुनौती कैसे लेते है | cgschool.in sugghar padhvaiya : सुघ्घर पढ़वईया योजना के माध्यम से शिक्षक अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की चुनौती स्वयं ही दे सकते है। और ऐसा करके एक नया आयाम तैयार कर सकते है।

आज के लेख में छग स्कूल शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण योजना सुघ्घर पढ़वईया के बारे में बताया गया है। इस लेख के माध्यम से आप जान पाएंगे कि -आप अपने स्कूल की जानकारी कैसे अपडेट करेंगे ? शिक्षक की जानकारी कैसे अपडेट करें ? विद्यार्थी की जानकारी कैसे अपडेट करें ? और साथ ही अपने स्कूल और स्कूल के बच्चों को उत्कृष्ठ बनाने के लिए चुनौती कैसे लें /

सुघ्घर पढ़वईया योजना क्या है ?

छग शासन स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों को बेहतर और उत्कृष्ट बनाने के लिए एक नया योजना शुरू किया गया है जिसे सुघ्घर पढ़वइया नाम दिया गया है। यह विद्यालय के लिए पूर्णतः स्वैच्छिक है और स्वप्रेरणा पर आधारित है। इस योजना के तहत शिक्षक स्वयं अपने स्कूल को उत्कृष्ट बनाने की चुनौती ले सकते है।

सुघ्घर पढ़वईया में चुनौती कैसे लें

sugghar padhvaiya योजना में चुनौती लेना बहुत आसान और सरल है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप का फॉलो करना है। साथ ही अपने स्कूल से सम्बंधित सामान्य जानकारी आपको होना जरुरी है ,जैसे – शिक्षकों की संख्या ,बच्चों की संख्या (कक्षावार छात्र -छात्रा की संख्या) ,स्कूल का फोटोग्राफ इत्यादि।

तो चलिए साथियों आज के आर्टिकल में आपको बताते है – सुघ्घर पढ़वइया योजना में अपने स्कूल को शामिल कैसे करें ? चुनौती कैसे लें ? स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी देखें –

स्टेप 1 – cgschool.in पोर्टल में विजिट करें

सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से किसी भी ब्राउजर से cgschool.in सर्च करना है। और इसके मुख्य पेज में आना है। यहाँ पर सुघ्घर पढ़वईया मेनू पर क्लिक करें। जिससे आप सुघ्घर पढ़वईया के मुख्य पेज में पहुँच जायेंगे। आपको नीचे Sughghar padhaviya login का डायरेक्ट लिंक भी दिया गया है।

स्टेप 2 – सुघ्घर पढ़वईया पोर्टल में लॉगिन करें

सुघ्घर पढ़वईया पोर्टल के मुख्य पेज में ऊपर दिए गए लॉग इन पर क्लिक करें। जिससे आप सीधे लॉगिन पेज में पहुँच जायेंगे। इसका भी डायरेक्ट लिंक नीचे दिया गया है।

यहाँ पर आप , अपना मोबाइल नंबर और पासवर्ड भरें जो cgschool.in में रजिस्टर है। और लॉगिन पर क्लिक करें। जिससे आप सुघ्घर पढ़वईया पोर्टल में लॉगिन हो जाएंगे।

Sughghar padhvaiya login

स्टेप 3 – विद्यालय की जानकारी अपडेट करें

अब आपको यहाँ पर विद्यालय की जानकारी अपडेट करें विकल्प पर क्लिक करना है जिससे आपके विद्यालय से सम्बंधित जानकारी दिखाई देगी यहाँ पर कुछ जगह खाली भी है जिन्हे आपको भरना है। जैसे –

कक्षाओं हेतु उपलब्ध कमरों की संख्या – इसमें आपके स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए उपलब्ध जितने कमरे होंगे उनकी संख्या लिखना है। ये संख्या 1,2,3,4……. कुछ भी हो सकता है।

पीने के पानी की व्यवस्था – इसमें तीन विकल्प दिए गए है। आपके स्कूल के लिए जो भी लागू हो उसमे क्लिक करें। जैसे पानी की व्यस्था है और उपयोग भी हो रहा है तो – उपलब्ध एवं कार्यरत है का चयन करें।

टायलेट की व्यवस्था – इसमें भी अपने स्कूल में उपलब्धता या अनुपलब्धता के हिसाब से विकल्पों का चयन करें। यदि है और उपयोग हो रहा है तो उपलब्ध एवं कार्यरत है का चयन करें , अन्यथा अन्य विकल्प चुन सकते है।

कक्षाएं – इस भाग में अपने स्कूल के न्यूनतम और अधिकतम कक्षा लिखें। यदि आपका स्कूल प्राथमिक है तो 1 से 5 लिखें और पूर्व माध्यमिक है तो 6 से 8 तक लिखें।

विद्यालय की फोटो अपलोड करें

यदि आपने ऊपर बताये गए तीनों स्टेप पूर्ण कर लिए है तो अब अपने स्कूल का साफ़ फोटो सामने भाग का जिसमे आपके स्कूल का नाम साफ़ साफ़ दिखाई दे रहा हो ,ऐसे फोटो अपलोड करें। ध्यान रहे फोटो का अधिकतम साइज 50kb होना चाहिए। इससे अधिक होने पर फोटो अपलोड नहीं हो पायेगा।

यदि आपके पास उपलब्ध फोटो का साइज 50kb से अधिक है तो उसकी साइज को कम कर लें। किसी भी फोटो की साइज कैसे करें -इसके लिए आप नीचे आर्टिकल को पढ़ें –

किसी भी फोटो का साइज कम कैसे करें - Mb को kb में कैसे बदलें 
स्टेप 4 – शिक्षक की जानकारी अपडेट करें

इस भाग में स्कूल में कार्यरत शिक्षकों का विवरण दिया गया है। यहाँ से आप शिक्षक की जानकारी अपडेट कर सकते है। जिन शिक्षकों का ट्रांसफर या प्रमोशन हो गया है उनको अपने शाला से हटा भी सकते है इसका विकल्प दिया गया है। साथ ही यदि कोई नया शिक्षक स्कूल में ज्वाइन किये है तो उनको जोड़ भी सकते है।

किसी नए शिक्षक को जोड़ने के लिए लिस्ट में जोड़ें विकल्प का चयन करें और शिक्षक की जानकारी भरकर सुरक्षित कर लें। यदि प्रधान पाठक की नियुक्ति हुई है या कोई शिक्षक प्रभारी प्रधान पाठक है तो उनके नाम के सामने संस्था प्रमुख चुनें वाले कॉलम में चेक मार्क करें। और अंत में शिक्षकों की जानकारी संसोधित करें बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार शिक्षकों की जानकारी अपडेट हो जायेगा।

स्टेप 5 – विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें

विद्यार्थी की जानकारी अपडेट करें वाले भाग में अपने स्कूल के सभी विद्यार्थियों की दर्ज संख्या (छात्र- छात्रा) भरना है। यदि आपका स्कूल प्राथमिक है तो कक्षा 1 से 5 तक विद्यार्थियों की बालक -बालिका के अनुसार दर्ज संख्या भरें और सुरक्षित कर लें।

यहाँ पर ये ध्यान दें कि – विद्यार्थियों की जानकारी (दर्ज संख्या) भरने के बाद ही आप चुनौती ले सकते है।

स्टेप 6 – चुनौती लेवें

ऊपर की सभी स्टेप पूर्ण करने के बाद ही आप चुनौती लेवे वाले भाग की प्रक्रिया कर पाएंगे। उम्मीद है आपने सभी विद्यार्थियों की संख्या भर लिए होंगे। जैसे ही चुनौती लेवें मेनू पर क्लिक करेंगे एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपके द्वारा अपलोड सभी जानकारी दिखाई देगी।

नीचे दिए गए समस्त शिक्षकों की सहमति से स्वेच्छा से हम अपने विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय बनाने की चुनौती स्वीकार करते है। पर चेक मार्क करें और Proceed पर क्लिक करें।

Proceed पर क्लिक करते ही एक पॉपअप मैसेज आएगा जिसमे लिखा होगा – बधाई हो आप चुनौती ले रहे है। हमें आशा है आप सभी शिक्षकों के साथ मिलकर सफलतापूर्वक लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे। यहाँ पर आप OK पर क्लिक करें। इस प्रकार सुघ्घर पढ़वइया योजना में आपके स्कूल का ऑनलाइन चुनौती रजिस्टर हो जायेगा।

आज के आर्टिकल में सुघ्घर पढ़वईया में अपने स्कूल को कैसे जोड़ें -चुनौती कैसे लेते है | cgschool.in sugghar padhvaiya . के बारे में बताया गया है। सुघ्घर पढ़वइया योजना की अन्य जानकारी के लिए हमारे वेब साइट में नियमित विजिट करें।

सुघ्घर पढ़वइया से सम्बंधित कुछ सवाल और उसके जवाब देखें

प्रश्न – क्या स्कूल का फोटो अपलोड करना अनिवार्य है ?

उत्तर – जी बिल्कुल ,स्कूल का फोटो अपलोड है।

प्रश्न– फोटो का साइज क्या होना चाहिए ?

उत्तर – फोटो का साइज अधिकतम 50 KB तक होना चाहिए।

प्रश्न– क्या स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों को सुघ्घर पढ़वइया योजना में चुनौती लेना पड़ेगा ?

उत्तर – नहीं। स्कूल के कोई भी एक शिक्षक द्वारा सुघ्घर पढ़वइया पोर्टल में चुनौती लिया जा सकता है। सभी शिक्षक को चुनौती लेने की आवश्यकता नहीं है।

प्रश्न– क्या स्कूल के किसी भी शिक्षकों द्वारा लॉगिन करने पर चुनौती की जानकारी दिखेगा ?

उत्तर – जी बिल्कुल। स्कूल में कार्यरत कोई भी शिक्षक अपने सुघ्घर पढ़वइया पोर्टल में लॉगिन करेंगे तो चुनौती की जानकारी दिख जायेगा।

इसी प्रकार कोई और प्रश्न या सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा।

2 thoughts on “सुघ्घर पढ़वईया में अपने स्कूल को कैसे जोड़ें -चुनौती कैसे लेते है |cgschool.in sugghar padhvaiya Registration”

Leave a Comment