pfms cash book कैसे चेक करें |अपने pfms खाते का भुगतान विवरण कैसे देखें

pfms cash book कैसे चेक करें |अपने pfms खाते का भुगतान विवरण कैसे देखें : Cash Book (कैश बुक) एक बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण दस्तावेज /रजिस्टर है। इसे हिंदी में रोकड़ बही भी कहते है। कैश बुक का संधारण सभी शासकीय और अशासकीय संस्थानों द्वारा किया जाता है।

आज के लेख में pfms cash book कैसे चेक करें |अपने pfms खाते का भुगतान विवरण कैसे देखें की पूरी जानकारी बताया गया है। यदि आप भी इसके बारे में जानना चाहते है तो आर्टिकल को अंत तक और पूरा पढ़ें। तो चलिए दोस्तों शुरू करते है।

Cash Book के मुख्य भाग

कैश बुक (Cash Book) में मुख्य दो भाग होते है। पहले भाग में आय का विवरण और दूसरे भाग में व्यय का विवरण दर्ज किया जाता है। इस प्रकार कैश बुक के दो मुख्य भाग इस प्रकार है –

पहला भाग – आय (Receipt) और दूसरा भाग – व्यय (Payments)

पहले भाग -Receipts वाले भाग में उस राशि का विवरण भरा जाता है जो उच्च कार्यालय या विभाग या किसी अन्य माध्यम से खाते में जमा हुआ है। इसी प्रकार Payments वाले भाग में उस राशि का विवरण भरा जाता है जिसे वेंडर को भुगतान किया गया है। pfms खाता में भुगतान की प्रक्रिया वेंडर एंट्री करने के बाद ही करना है।

अपने pfms अकाउंट में वेंडर एंट्री कैसे करें – इसके बारे में हमारे पिछले आर्टिकल में बताया गया है। यदि आप जानना चाहते है तो उस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। लिंक नीचे दिया गया है।

पढ़ें – pfms भुगतान के लिए नए वेंडर एंट्री कैसे करें ?

pfms cash book कैसे देखें – चेक करें ?

वर्तमान में सभी शासकीय संस्थान में जीरो बैलेंस खाता ओपन हो चूका है। और सभी प्रकार अनुदान इसी जीरो बैलेंस खाता में जमा किया जाता है। जिसका उपयोग नियमानुसार संस्था द्वारा किया जा रहा है। यहाँ पर आज हम स्कूलों के pfms खाता सम्बन्धी कैश बुक के बारे में बताने जा रहे है।

पीएफएमएस(PFMS) के माध्यम से भुगतान की पूरी जानकारी PFMS खाते में दर्ज हो जाता है। इसके माध्यम से आप वेंडर को भुगतान किये गए राशि का विवरण मदवार देख सकते है। जैसे कि आपने किस वेंडर को कौन से मद की राशि को भुगतान किया है और कितना किया है – इत्यादि।

pfms cash book चेक करने के लिए नीचे बताये गए स्टेप का फॉलो करें –

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने pfms अकाउंट में मेकर (DO) के ID से लॉगिन करें।

स्टेप 2 – अब होम पेज में बाएं तरफ दिए गए Reports मेनू पर क्लिक करें। जिससे एक नया पेज ओपन होगा ,जिसमे कई विकल्प दिए गए है।

pfms cash book reports

स्टेप 3 – नए पेज में आपको Monitoring विकल्प पर जाना है। और इसमें M04-Agency Cash Book का चयन करें।

pfms cash book

स्टेप 4 – जैसे ही आप M04-Agency Cash Book पर क्लिक करेंगे। एक नया पेज ओपन होगा। यहाँ पर आपको Scheme Name चयन करके ,Date का चयन कर लें जहाँ से विवरण देखना चाहते है। अन्य विवरण यथावत रहने दें। और View Report पर क्लिक करें।

pfms Agency cash book

जैसे ही View Report पर क्लिक करेंगे। आपके सामने सलेक्ट किये गए डेट का सभी भुगतान वेंडर के नाम सहित दिखाई देगा। इस प्रकार आप सभी भुगतान का विवरण देख सकते है।

pfms cash book details

PFMS लॉगिन लिंक

pfms पोर्टल में लॉगिन करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि आपके पास pfms पोर्टल का सही लिंक होना चाहिए। कई बार गलत लिंक में क्लिक करने पर दूसरे वेबसाइट में पहुँच जाते है। आपको यहाँ पर पोर्टल का सही लिंक दिया गया है इस पर क्लिक करके आप अपने pfms पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है।

pfms login link – Click Here

आज के लेख में pfms cash book कैसे चेक करें |अपने pfms खाते का भुगतान विवरण कैसे देखें की जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है आपको ये लेख पसंद आएगा और आपके लिए उपयोगी भी होगा। इस जानकारी को अपने अन्य साथियों में भी जरूर शेयर करें।

ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। आप सीधे गूगल onlinebharo.com सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है।

ये आर्टिकल भी पढ़ें

Leave a Comment