Dhan kharidi kisan list 2022 |धान खरीदी चेक भुगतान ऐसे पता करें

Dhan kharidi kisan list 2022 |धान खरीदी चेक भुगतान ऐसे पता करें : वर्ष 2022 में धान खरीदी के लिए छग के सभी जिलों में हजारों उपार्जन केंद्र बनाये गए है , जहाँ किसान अपने धान की बिक्री कर सकते है। इसके लिए 01 नवंबर से ही धान खरीदी शुरू कर दिया गया है। टोकन के लिए – Token tunhar hath app लांच किया गया है।

जो किसान अपने धान की बिक्री कर चुके है ,उनको ऑनलाइन चेक से भुगतान भी शुरू कर दिया गया है। उपार्जन केंद्रों में जिन किसानों का Dhan kharidi कर लिया गया है उनका लिस्ट (Dhan kharidi kisan list 2022) भी ऑनलाइन कर दिया गया है।

Dhan kharidi kisan list 2022

योजना का नाम धान खरीदी 2022
राज्य का नाम छत्तीसगढ़
विभाग खाद्य विभाग
धान खरीदी स्थान उपार्जन केंद्र
भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन चेक के माध्यम से
आधिकारिक वेबसाइट khadya.cg.nic.in
Cg Dhan kharidi

धान खरीदी लिस्ट कैसे देखें Dhan Kharidi List

यदि आप धान की बिक्री सरकार द्वारा निर्धारित उपार्जन केंद्रों में किये है तो आपको समर्थन मूल्य के साथ साथ बोनस की राशि भी दी जाएगी। इसके लिए सभी उपार्जन या धान खरीदी केंद्रों द्वारा किसानों की सूचि जारी कर दिया गया है। धान खरीदी किसान लिस्ट इस प्रकार देखें –

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेब साइट khadya.cg.nic.in को गूगल में सर्च करना होगा।

स्टेप 2 – अब खाद्य विभग के वेब साइट के मुख्य पृष्ठ में जनभागीदारी ऑप्शन पर क्लिक करें।

स्टेप 3- इसके बाद आपको 2022-23 की धान खरीदी की जानकारी वाले भाग में तीसरा विकल्प किसानों का विवरण का चयन करें।

किसान विवरण -cg

स्टेप 4 – अब जिलेवार किसान विवरण की जानकारी वाला पेज खुलेगा ,जिसमे सभी 33 जिलों का नाम और भुगतान राशि का लिस्ट दिखाई देगा। इसमें आप अपना जिला चयन करें। यहाँ पर बिलासपुर जिला का बताया गया है।

स्टेप 5 – अब समितिवार किसान विवरण की जानकारी दिखाई देगा। इसमें आप अपने समिति या उपार्जन केंद्र का चयन करें (उपार्जन केंद्र के नाम पर क्लिक करें)

स्टेप 6 – जैसे ही उपार्जन केंद्र के नाम पर क्लिक करेंगे ,सम्बंधित उपार्जन केंद्र में रजिस्टर सभी किसानों की धान खरीदी किसान सूचि दिखाई देगा। जिसमे किसान क्रमांक ,किसान का नाम ,धान खरीदी दिनांक ,धान का प्रकार और कुल धान की मात्रा दिखाई देगा।

यहाँ पर आपको भुगतान की गयी राशि भी दिया गया है। साथ ही आपका धान किस प्रकार है – पतला ,मोटा ,सरना सभी विवरण दिया गया है।

राशि भुगतान हुआ है या नहीं ? कैसे पता करें

धान खरीदी केंद्र में किसानों की सूचि और भुगतान राशि का विवरण ऊपर बताया गया है। यहाँ पर किसानों की सूचि दो रंगों में दिखाई दे रहा है। यदि किसान को राशि ऑनलाइन चेक के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है तो उसका रंग हरा (Green) दिखाई देगा ,और राशि भुगतान नहीं हुआ है तो लाल (Red) दिखाई देगा।

आज के लेख में Dhan kharidi kisan list 2022 |धान खरीदी चेक भुगतान कैसे पता करें – की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। उम्मीद करते है ये आपके लिए काफी उपयोगी होगी।

धान खरीदी और भुगतान सम्बन्धी कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते है। आपके प्रश्नों का जवाब जल्द ही दिया जायेगा।

ये भी पढ़ें

टोकन तुंहर हाथ - मोबाइल एप यहाँ से सीधे डाउनलोड करें 

4 thoughts on “Dhan kharidi kisan list 2022 |धान खरीदी चेक भुगतान ऐसे पता करें”

  1. Mere dwara 16-12-2022 ko sahkari samiti sakri 949 me dhan becha Gaya ref Prapti no -RP 44004301222300906 hai but not shown in khady cg -Janbhagidari- 2022-23 dhan kharidi- samiti war dhan khardi list portal as well as payment not received till 22.12.22 and shown in panjiyan jankari portal – Bank ne bhugtan ke liye file bana Lee hai ref my kisan code TF4400430102284 Rajesh Singh

    Reply

Leave a Comment