जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनाएं ऑनलाइन

जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनाएं ऑनलाइन : जन्म प्रमाण पत्र या Birth Certificate एक बहुत ही उपयोगी दस्तावेज है ,जो आज के समय में सभी बच्चों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध है। आज के आर्टिकल में इसी के बारे में बताया गया है।

सरकारी नियमों के अनुसार बच्चे के जन्म के 21 दिवस के भीतर जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करना अनिवार्य है। यदि किसी बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है तो उसका जन्म प्रमाण पत्र हॉस्पिटल द्वारा ही बनाकर दिया जाता है ,लेकिन बच्चे का जन्म घर में हुआ है तो उसकी जानकारी सम्बंधित पंचायत या नगर निगम में देना होता है। उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया की जाती है।

How To Apply For Birth Certificate

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनायें

यदि आप छत्तीसगढ़ से है और अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से बनाना चाहते है ,तो बहुत आसानी से बनवा सकते है। इसके लिए आपको कुछ स्टेप का फॉलो करना होगा –

  • यदि आप बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाना चाहते है तो सबसे पहले ऑफिसियल वेब साइट edistrict.cgstate.gov.in पर विजिट करना है।
  • अब इस वेब साइट का होम पेज ओपन होगा जिसमे आपको नागरिक विकल्प में क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पोर्टल का लॉगिन पेज ओपन होगा। यदि आप पोर्टल में पहली बार विजिट कर रहे है तो नीचे दिए गए click Hear for New Registration पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद एक नया पेज ओपन होगा जिसमे पूछे गए सभी जानकारी – जैसे उपयोगकर्ता का नाम ,मोबाइल नंबर,पासवर्ड ,आधार नंबर ,ईमेल ,पता इत्यादि भरें और सहेजें बटन पर क्लिक करें।
  • अब आपको login Id और Password प्राप्त होगा। जिसकी सहायता से लॉगिन करना है।
  • लॉगिन करने के बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमे मांगी गयी सभी जानकारी भरते हुए मूल दस्तावेज अपलोड करना है।
  • सम्पूर्ण चाही गयी जानकारी भरने के बाद अंत में Submit पर क्लिक कर दें।
  • फार्म को Submit करने के बाद आपको एक Registration Number प्राप्त होगा ,इस नंबर को सुरक्षित करके रखें क्योंकि इससे आवेदन पत्र की स्थिति पता कर पाएंगे।
  • आपके द्वारा अपलोड किये गये दस्तावेज और जानकारी की जाँच सम्बंधित तहसील कार्यालय द्वारा किया जायेगा और सही पैर जाने पर जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा।
  • ऑनलाइन जारी किये गए जन्मप्रमाण पत्र को रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से डाउनलोड करके प्रिंट कर सकते है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन की स्थिति कैसे पता करें

यदि आपने ऊपर बताये गए अनुसार जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन पत्र क्रमांक प्राप्त हुआ है तो ,अपने आवेदन की स्थति को यहाँ से बहुत आसानी से पता कर सकते है। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप का फ़ॉलो करें –

  • सबसे पहले आधिकारिक वेब साइट पर जाएँ।
  • मुख्य पेज में नीचे स्क्रॉल करें जहां दिए गए विकल्प – आवेदन की स्थति की जांच करें का चयन करें।
  • आपको प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर या आवेदन पत्र क्रमांक दर्ज करके सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपके आवेदन की स्थति स्क्रीन में दिखाई देगी। यदि प्रमाण पत्र बन गया है तो उसे यहां से सीधे डाउनलोड कर सकते है।

इस प्रकार आप इस आर्टिकल में बताये गए स्टेप का फॉलो करके बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बना सकते है। जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये -के सम्बन्ध में कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे कमेंट जरूर करें। आपके प्रश्नों का जवाब जल्द ही दिया जायेगा।

आज के लेख में – जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनाएं ऑनलाइन के बारे में बताया गया है। उम्मीद करते है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए onlinebharo.com में नियमित विजिट करें।

ये भी पढ़ें

2 thoughts on “जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate) कैसे बनाएं ऑनलाइन”

  1. 2013 में जन्म लिए बच्चे का भी ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं क्या?

    Reply

Leave a Comment