ASER Survey क्या है : ASER का मतलब शिक्षा रिपोर्ट की वार्षिक स्थिति है। यह एक वार्षिक सर्वेक्षण है जिसका उद्देश्य भारत में प्रत्येक जिले और राज्य के लिए बच्चों (कक्षा 1 से 8 तक )के नामांकन और बुनियादी सीखने के स्तर का विश्वसनीय अनुमान प्रदान करना है।
असर -भारत के सभी ग्रामीण जिलों में 2005 से हर साल आयोजित किया जाता है। यह भारत में सबसे बड़ा नागरिक-नेतृत्व वाला सर्वेक्षण है। यह आज भारत में उपल ब्ध बच्चों के सीखने के परिणामों पर जानकारी का एकमात्र वार्षिक स्रोत भी है।
ASER 2022 क्या है ? ASER का Full Form
असर 2022 (ASER-2022) के बारे में शिक्षा की वार्षिक स्थिति रिपोर्ट, या ASER एक वार्षिक, नागरिक-नेतृत्व वाला घरेलू सर्वेक्षण है, जिसका उद्देश्य यह समझना है कि क्या ग्रामीण भारत में बच्चे स्कूल में नामांकित हैं और क्या वे सीख रहे हैं ?
ASER का पूरा नाम – Annual Status of Education Report है। जिसका अर्थ है – शिक्षा की स्थिति का वार्षिक रिपोर्ट। यह भारत के प्रारंभिक शिक्षा (कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों )की स्थति को मापने का सबसे बड़ा सर्वे है।
असर (ASER) सर्वे कैसे किया जाता है
असर सर्वेक्षण प्रक्रिया : सर्वेक्षण किए गए प्रत्येक गांव में, असर दो दिनों में आयोजित किया जाता है। पहला दिन आमतौर पर एक स्कूल का दिन होता है (सामान्यतः शनिवार) और दूसरा दिन छुट्टी का दिन (सामन्यतः रविवार) होता है। 2 लोगों की एक टीम उन्हें सौंपे गए गाँव का सर्वेक्षण करती है।
Downlod - कक्षा 3 से 12 तक विषयवार प्रश्न बैंक देखें - डाउनलोड करें
सर्वेक्षकों को एक ग्राम पैक प्रदान किया जाता है जिसमें गाँव में उपयोग किए जाने वाले सभी उपकरण, प्रारूप, निर्देश और संचार सामग्री होती है। सर्वेक्षण शुरू करने से पहले, सभी सर्वेक्षकों को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान इन प्रक्रियाओं और सामग्रियों पर प्रशिक्षित किया जाता है।
असर सर्वे में पूछे जाने वाले प्रश्न
जैसे कि आपको ऊपर बताया गया है कि – असर सर्वे कैसे किया जाता है। चलिए अब आपको असर सर्वे में पूछे जाने वाले प्रश्नों के बारे में बताते है।
ASER सर्वे में कक्षा पहली से आठवीं तक पढ़ने वाले बच्चों के स्तर की जाँच किया जाता है। सामान्य तौर पर 3 से 16 वर्ष उम्र के बच्चों को असर सर्वे में शामिल किया जाता है। सर्वे विषयवार किया जाता है। ASER SURVEY में जिन विषयों को शामिल किया गया है वे इस प्रकार है – हिंदी ,अंग्रेजी और गणित।
सर्वे सेम्पल पेपर (Question Paper) – Download
विषय | ASER SURVEY Sample Paper |
हिंदी | Paper1 | Paper2 | Paper3 | Paper4 |
अंग्रेजी | Paper1 | Paper2 | Paper3 | Paper4 |
गणित | Paper1 | Paper2 | Paper3 | Paper4 |
अपने स्कूल के बच्चों का सर्वे कैसे करें
सर्वे की टीम सभी गावों में जाकर बच्चों का सर्वे करती है। सर्वे का कार्य एक निश्चित प्रारूप में किया जाता है। आपको ऊपर विषयवार सर्वे का सेम्पल पेपर दिया गया है। जिसे क्लिक करके डाउनलोड कर लें ,और उसमे दिए गए प्रारूप में बच्चों का सर्वे करें।
उदहारण के लिए आप इस चित्र को देखें –
इसी प्रकार आपको प्रत्येक विषय के चार पेपर से सर्वे करना है और बच्चे के उच्चतम स्तर को चिन्हित करें। प्रत्येक विषय का अलग अलग सेम्पल पेपर का लिंक ऊपर दिया गया है ,जहाँ से डाउनलोड करके आप अपने स्कूल के बच्चों का सर्वे स्वयं कर सकते है।
यदि आप सर्वे टीम के आने से पहले ही अपने बच्चों को तैयार कर लेते है तो ,असर की टीम के रिकार्ड में आपके बच्चों का स्तर उत्तम रहेग।
आज के लेख में असर सर्वे 2022(ASER SURVEY) क्या है ? असर सर्वे कैसे करें (ASER SURVEY KAISE KAREN )- असर सेम्पल पेपर डाउनलोड (ASER SAMPLE PAPER DOWNLOAD) की पूरी जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है ये लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा। यदि आपको ये जानकारी अच्छा लगे तो ऐसे अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें।
ये आर्टिकल भी पढ़ें
टेलीग्राम चैनल ज्वाइन करें – Click Here
Whatsapp Group ज्वाइन करें –Click Here