राशन कार्ड कैसे बनवायें – Ration Card Kaise Banwaye – 2024

राशन कार्ड कैसे बनवायें -Ration Card Kaise Banwaye ? नया राशन कार्ड कैसे बनवायें? राशन कार्ड के फायदे क्या है ? राशन कार्ड की जानकारी देखें। सभी राज्यों के राशन कार्ड वेबसाइट यहाँ से प्राप्त करें । 
नमस्कार फ्रेंड्सOnlinebharo.comमें आपका स्वागत है। फ्रेंड्स आज आपको राशन कार्ड(Rashan card) से सम्बंधित जानकारी बताने वाले है। आप इस जानकारी को प्राप्त करने के लिए शुरू से अंत तक हमारे साथ बने रहिये। आपको राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया और राशन कार्ड से क्या क्या लाभ है इसके बारे में भी बताने वाले है।

New Ration Card Kaise Banvaye 

राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। फ्रेंड्स आपको मालूम होगा राशन कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है जिसका उपयोग कई सार्वजानिक स्थानों किया जाता है हमारे देश में राशन कार्ड सभी आम लोगो की जरुरत है। और राशन कार्ड को पहचान पत्र के रूप में भी उपयोग किया जाता है।

राशन कार्ड क्या है और इसका उपयोग  क्या है ? What Is Rashan Card ?

राशन कार्ड के बारे में बात करें तो आपको बता दें की यह बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जैसे कि जिस प्रकार आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस ,मतदाता परिचय पत्र आवशयक दस्तावेज है उसी प्रकार राशन कार्ड भी एक आवश्यक दस्तावेज है। जो राज्य सरकार के  योजनाओं के अंतर्गत लागु किया जाता है। राज्य सरकार अलग अलग परिवारों की स्थिति के अनुसार उन्हें अलग अलग  राशन कार्ड प्रदान करता है।
राशन कार्ड का उपयोग ( Uses Of Ration Card )

जैसे की आपको राशन कार्ड के बारे में बताया गया ही कि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आठ इसका उपयोग भी महत्वपूर्ण है। राशन कार्ड की आवशयकता हमें बहुत जगहों पर पड़ती है। आपको राशन कार्ड की आवशयकता कहा कहा पड़ सकती है पूरी सूची नीचे दी गई है।ये भी पढ़ें>>अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन कैसे  देखें ? जिलेवार की राशनकार्ड सूची देखें। अपने गांव की पूरी सूचि कैसे प्राप्त करें ?
  • पहचान पत्र के लिए।
  • राशन दुकान में (राशन ) खाद्य पदार्थ जैसे -गेहूं ,चावल ,शक़्कर ,चना ,दाल  आदि और अन्य आवशयक पदार्थ एलपीजी ,केरोसिन खरीदने के लिए।
  • जीवन बीमा के लिए।
  • ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए।
  • बैंक अकाउंट खोलने के लिए।
  • स्कूल कालेजों में।
  • कोर्ट कचहरी में  .
  • मोबाइल सिम कार्ड खरीदने में  .
  • मतदान कार्ड बनाने के लिए।
  • पासपोर्ट बनाए जाने के लिए  .
  • एलपीजी कनेक्शन के लिए।
  • सरकारी और निजी कार्यालयों में।
  • निवास के पता के लिए।
राशन कार्ड का मूल्य हमारे देश में बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में है। फ्रेंड्स हमरे देश में लगभग सभी लोगों के पास राशन कार्ड होता है।
राशन कार्ड के प्रकार  (Types Of Rashan Card )
राशन कार्ड को सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत राज्य सरकारों द्वारा जारी किया जाता है। राशन कार्ड तीन प्रकार के होते है। या कहें कि राशन कार्ड को तीन केटेगरी में बांटा गया है।यह केटेगरी राज्य सरकार अलग अलग परिवारों की स्थिति के अनुसार उन्हें अलग अलग राशन कार्ड प्रदान करती है। जैसे कि -अंत्योदय कार्ड -सबसे गरीब परिवार के लिए।बीपीएल राशन कार्ड -गरीबी रेखा के नीचे वालों के लिएऔर  एपीएल राशन कार्ड  -गरीबी रेखा के ऊपर वालों के लिए है।  

👉अत्यधिक गरीब परिवार -अंत्योदय 
👉गरीबी रेखा के नीचे -BPL 
👉गरीबी रेखा के ऊपर -APL 
चलिए फ्रेंड्स आपको तीनों प्रकार के कार्ड के बारे में बताते है। ये कार्ड कैसे और किस रंग के होते है। 
अत्यधिक गरीब परिवार -अंत्योदय कार्ड : – अंत्योदय कार्ड सबसे गरीब परिवार को दिया जाता है। ऐसे परिवार जिनकी आर्थिक स्थिति बिलकुल भी ठीक न हो। साथ ही बेरोजगार और वृद्ध लोगों को उनके परिवार की स्थिति देखकर यह कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड का रंपीलाहोता है।
 
गरीबी रेखा से नीचे -BPL :बी पीएल कार्ड गरीबी रेखा के निचे वाले लोगों को दिया जाता है। यह कार्ड उन लोगों को दिया जाता है जिनकी आय 10,000 रूपये से भी कम है। बीपीएल कार्ड का रंग नीला ,लाल और गुलाबी रंग का होता है। 
गरीबी रेखा से ऊपर -APL :-यह कार्ड गरीबी रेखा के ऊपर आने वाले परिवारों को दिया जाता है। इस कार्ड के लिए कोई अधिकतम या न्यूनतम आय निर्धारित नहीं किया गया है। इस कार्ड का रंग नारंगी होता है। 
राशन कार्ड बनवाने के लिए आवशयक दस्तावेज 

राशन कार्ड राज्य सरकार द्वारा जारी एक महत्वपूर्ण और स्थयी दस्तावेज है। राशन कार्ड बनवाने के लिए या राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास नीचे बताये गए दस्तावेज में से कम कम एक होना जरुरी है।  यदि आपके पास ये दस्तावेज है तो आप आसानी से राशन कार्ड बनवा सकते है।
ये है आवश्यक दस्तावेज 
  • मतदान कार्ड /मतदाता परिचय पत्र
  • परिवार के मुखिया का पासपोर्ट साइज फोटो (2 पासपोर्ट साइज फोटो )
  • पता व् आवास प्रमाण पत्र।
  • बिजली /पानी का बिल/टेलीफ़ोन बिल (कोई भी एक )
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • भारत सरकार द्वारा जारी कोई दस्तावेज यदि हो।
राशन कार्ड बनवाने के लिए पात्रता।  

राशन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहली पात्रता है की  -भारत का नागरिक हो। परिवार के मुखिया हो या मुखिया की और से कोई अन्य आवेदन क्र सकता है। फ्रेंड्स ध्यान देने वाली बात यह है कि परिवार के किसी भी सदस्य का इससे पहले कोई राशन कार्ड न हो या किसी राशन कार्ड में नाम न हो । जिस परिवार के लिए राशन कार्ड बनाया जा रहा है।
 
राशन कार्ड के लिए शुल्क  

फ्रेंड्स राशन कार्ड के शुल्क की जानकारी बहुत ही मत्वपूर्ण है। क्योंकि जानकारी के आभाव में लोग ठग का शिकार हो जाते है। आपको राशन कार्ड की शुल्क के बारे में पता होना बहुत जरुरी है। राशन कार्ड बनवाने के लिए शुल्क 3 रूपये से 45 रूपये तक लिया जाता है। यह शुल्क अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग हो सकता है।
राशन कार्ड बनने /प्राप्त होने का अधिकतम समय :-राशन कार्ड बनने के समय सीमा की बात करें तो यह समय सीमा अलग अलग राज्यों में अलग अलग हो सकती है। लेकिन फिर भी निर्धारित समय सीमा 15 दिन से 30 दिन है। इस समय सीमा सीमा में राशन कार्ड सामान्यतः बन जाता है।
राशन कार्ड कैसे बनवायें  

राशन कार्ड एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। जिसकी आवश्यकता लगभग सभी लोगों को होती है। ऐसे में आपको ये जानना भी जरुरी है कि आखिर राशन कार्ड कैसे बनाया जाता है। या हम राशन कार्ड कैसे बनवाएं। फ्रेंड्स आप दो तरीके से राशन कार्ड बनवा सकते है। और ये दोनों ही प्रक्रिया बहुत आसान है।
  1. शहर में तहसील ,जिला ,नगर पंचायत और गावों  में ग्राम पंचायत से
  2. ऑनलाइन आवेदन करके।

1 .शहर में तहसील ,जिला या नगर पंचायत और गावों में ग्राम पंचायत से कैसे बनवाएं राशन कार्ड ?

फ्रेंड्स यदि आप शहर में रहते है तो आपके शहर में कोई सरकारी जगह जैसे तहसील कार्यालय ,जिला कार्यालय या नगर पंचायत कार्यालय होता है और गावों में ग्राम पंचायत होता है जहाँ से आप राशन कार्ड बनवा सकते है।इसके लिए आपको ऊपर बताये गए दस्तावेज लेकर जाना है और प्रक्रिया के तहत राशन कार्ड बनवा सकते है।  फ्रेंड्स आप राशन कार्ड बनवाने से पहले हमारे इस पोस्ट में दिए गए राशन कार्ड के लिए पात्रता को जरूर पढ़ लें। साथ ही इसके लिए आवशयक दस्तावेज के बारे में भी जरूर पढ़ लें।
2. ऑनलाइन माधयम से राशन कार्ड कैंसे  बनवाएं। 
फ्रेंड्स आप राशन कार्ड को ऑनलाइन भी बनवा सकते है। क्योंकि सभी राज्य सरकारें अपने अपने राज्य के लिए राशन कार्ड बनवाने हेतु सरकारी वेबसाइट की सुविधा नागरिकों को उपलब्ध कराती है।इसके लिए आपको अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट पर जाना होगा। आपको भारत के सभी राज्यों का सरकारी वेबसाइट हमारे इस पोस्ट में ही दिया गया है। आप यहाँ से ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने राज्य की सरकारी वेबसाइट पर जाना है। और उस वेबसाइट पर जाकर आवशयक लिंक को ओपन करें फिर ऑनलाइन आवेदन फार्म में सभी आवश्यक जानकारी भर लें और सभी आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर लें। और सबमिट कर दें।आवेदन करने के 15 से 30 दिन के भीतर राशन कार्ड आपके द्वारा ऑनलाइन करते समय दिए गए पते पर पहुँच जायेगा।
30 दिन में राशन कार्ड न पहुंचे तो क्या करें :-

 यदि आपके द्वारा ऑनलाइन फार्म सबमिट करने के 30 दिन बाद भी राशन कार्ड आपके पते में न पहुंचे तो आप अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट पर जाएँ और अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक करें। और यहाँ ये भी चेक कर लें कि आपने पता सही दिया है या नहीं ।स्टेटस चेक करने के लिए आपको  आवेदन करने के बाद एक Reference no मिलता है उसके द्वारा ही आप अपने राशन कार्ड की स्टेटस को चेक कर सकते है।
 
राज्यों के सरकारी वेबसाइट 
दोस्तों आज के इस पोस्ट में आपको राशन कार्ड जो की बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसकी पूरी जानकारी – Rashan card kaise banaye के बारे में बताई गयी है। साथ ही आपको आज के इस पोस्ट में राशन कार्ड क्या है। और इसके क्या क्या उपयोग है। राशन कार्ड कैसे बनवाएं जैसे महत्वपूर्ण जानकारी बताया गया है।इसके साथ ही आपको भारत के विभिन्न राज्यों के राशन कार्ड लिंक भी आपको दिया गे है इस लिंक की सहायता से आप अपने राज्य के सरकारी वेबसाइट में पहुंचेंगे और सम्बंधित जानकारी देख पाएंगे और ऑनलाइन राशनकार्ड भी बनवा सकेंगे।
फ्रेंड्स यदि आपको ये जानकारी पसंद आयी हो तो अन्य लोगों को भी शेयर करना बिल्कुल  भूलें। क्योंकि बहुत से लोगो को राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पता नहीं होता है वे परेशां होते है। तो आप ऐसे लोगों की मदद भी कर  सकते है।
इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए यहाँ विजिट करें –www.onlinebharo.com
ये महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ें 

55 thoughts on “राशन कार्ड कैसे बनवायें – Ration Card Kaise Banwaye – 2024”

  1. kamaljeet kaur ji yadi aapka rashan card nahi bana hai to aap apne gram panchayat ya nagar panchayat me sampark karen . online bhi apply kar sakte hai apne state ke rashan card link me jakar .es aartical me sabhi satate ka link diya gaya hai .

    Reply
  2. Sar mara pas rasan kad nhi h jo radan kad tha bo sar pach n jama kr liya tha kah tha ki ap k naya radan kad ban kar ayga lakin 10 sal ho gay abhi tah nhi aya sar nhi mara nhi mami k qu ki sar m marid hu or marA fadar nhi h mara to chodiya mami k bhi nhi banaya sar

    Reply

Leave a Comment