शालावार परीक्षा परिणाम कैसे देखें | छग बोर्ड परीक्षा रिजल्ट 10 Th, 12Th पूरी सूचि डाउनलोड करें | cgbse School wise Result -List 2022 Download

cgbse School wise Result 10th 12Th List2022 Download |शालावार परीक्षा परिणाम कैसे देखें 
आज के आर्टिकल में बोर्ड परीक्षा में बैठे सभी विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम एक साथ कैसे देखें -इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। इस जानकारी को पढ़कर आप  अपने स्कूल के सभी विद्यार्थियों की सूचि मिनटों में ही प्राप्त कर सकते है। जानने के लिए आर्टिकल को पूरा पढ़ें। 
हैलो दोस्तों onlinebharo.com में आपका स्वागत है। जैसे कि आप सभी जान ही गए होंगे कि छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर ने वर्ष 2022 का परीक्षा परिणाम 10वीं  और 12 वीं  की घोषणा कर दी है। रिजल्ट देखने के लिए आप इसे पढ़ें – 10 वीं ,12 वीं का रिजल्ट देखें -आसान तरीके । 

दोस्तों आज का ये आर्टिकल उन शिक्षकों के लिए है जो हाई या हायर सेकेंडरी स्कूल में अध्यापन कराते है ,हम ऐसा इसलिए बोल रहे है क्योंकि इस आर्टिकल में जो जानकारी बताने वाले है उसके लिए हाई ,हायर सेकेंडरी स्कूल के लॉगिन से संबंधित है। 

कक्षा 10 वीं और 12 वीं  में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की पूरी सूचि आप एक साथ देख सकते है ,इससे आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो  जाएगी जैसे -कितने विद्यार्थी उत्तीर्ण है , कितने पूरक है और कितने अनुत्तीर्ण है ,साथ ही आपके स्कूल का परीक्षा परिणाम कितना प्रतिशत है। 
विद्यार्थियों की सूचि जरुरी क्यों है 
फ्रेंड्स यदि आप शिक्षक है और हाई या हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाते है तो जरूर मालूम होगा कि बोर्ड परीक्षा का परिणाम आते ही उच्च कार्यालय जैसे -विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ,जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा सभी विद्यार्थियों की संख्यात्मक जानकारी मंगाई  जाती है। 
ऐसे में आपको सभी विद्यार्थियों की सूचि एक साथ उपलब्ध हो जाये तो कितना आसान होगा जानकारी बनाना। तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है -एक साथ विद्यार्थियों की सूचि कैसे  प्राप्त करें। 
संस्था के सभी विद्यार्थियों की सूचि कैसे प्राप्त करें 
स्टेप 1  सबसे पहले आपको माशिमं के ऑफिसियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाना है। इसके लिए आप गूगल में इसे सर्च करें। जिससे बोर्ड का होम पेज खुल जायेगा। 
cg board
इस पेज में आपको बाएं तरफ छात्र ,शिक्षक एवं विद्यालय की ऑनलाइन प्रविष्टि के लिए क्लिक करें का विकल्प मिलेगा ,इस विकल्प पर टैप करें। जैसा की चित्र में दिखाया गया है। 
स्टेप 2 आपके सामने नया इंटरफेस खुलेगा जिसमे  करना है। लॉगिन करने के लिए USER ID में अपने संस्था का  कोड जो सामान्यतः 6 अंको का होता है  (जैसे 341000)  को भरें ,और पासवर्ड में जो आपने ऑनलाइन एंट्री के समय बनाया होगा उसे भरें उसके बाद नीचे अंको का योग भरें और Login बटन पर टैप करें। 
cg result
स्टेप 3 अब आप अपने संस्था की जानकारी देखने  लॉगिन हो चुके है ,यहाँ आपको संस्था से सम्बंधित जानकारी जो अपलोड  है और बोर्ड की कुछ सूचनाएं दिखाई  देंगी। यहाँ पर आपको एक विकल्प शालावार परीक्षा परिणाम Main Exam 2022  दिखेगा  उसमे टच करें। 
स्टेप 4   शालावार परीक्षा परिणाम Main Exam 2022  का चयन करने पर आपको एक नए पेज मिलेगा जिसमे आपको विद्यार्थी का प्रकार जैसे रेगुलर या प्राइवेट का चयन है। इसके बाद परीक्षा का नाम  जैसे – हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी।का चयन करें  इसके बाद SUBMIT  पर क्लिक करें। 

अब आपके द्वारा चयन किये गए परीक्षा से सम्बंधित सभी विद्यार्थियों की पूरी सूचि दिखाई देगी जिसे PRINT बटन को टैप करके डाउनलोड कर सकते है। 
इस प्रकार आप अपने स्कूल के बोर्ड क्लास के विद्यार्थियों की पूरी सूचि एक साथ प्राप्त कर सकते है। इस सूचि में विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम की पूरी जानकारी आपको मिल जाएगी। 
शिक्षा विभाग और शिक्षकों की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। इसे आप सीधे गूगल में भी सर्च कर सकते है। 
आज के आर्टिकल में बोर्ड परीक्षा 2022  का परीक्षा परिणाम (cgbse School wise Result 10th  List 2022 )कैसे देखें ,इसकी जानकारी दिया गया है।  इसमें संस्था के सभी विद्यार्थियों की सूचि एक साथ कैसे डाउनलोड करें ,साथ ही संस्था में लॉगिन करने  भी बताये  गए है। उम्मीद है ये जानकारी शिक्षक साथियों  के लिए उपयोगी होगी। 
इसे भी पढ़ें 

Leave a Comment