Swami Atmanand English Medium School Admission 2023-24 : स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Admission Of  SAGES  -2023-24

छग के सभी जिलों और विकासखंड  में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों  में नए सत्र 2023-24 के लिए प्रवेश लेने हेतु ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अप्रैल  2023  से शुरू हो जायेगा । अभिभावक LKG ,UKG और कक्षा 1 से 12 वीं तक के बच्चों के एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक और अंतिम तिथि हमारे वेब साइट में बताया गया है । इस वर्ष LKG और UKG के साथ साथ कक्षा 1 से 12 तक  प्रवेश लिया जायेगा।

आज के आर्टिकल में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की पूरी जानकारी दिया गया है। साथ छग के सभी जिलों में स्थित अंग्रेजी माध्यम स्कूल (SAGES) के बारे में बताया गया है। आप बहुत आसानी से अपने ब्लॉक के स्कूल के बारे में भी जान सकते है। साथ ही एडमिशन के लिए लिंक भी आर्टिकल में नीचे दिया गया है ,जिसमे क्लिक करके आप ऑनलाइन  है।

पिछले सत्र में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने बच्चों की दाखिला कराये  है। और इस सत्र 2023-24 के लिए भी बड़ी संख्या में ऑनलाइन आवेदन भरे जायेंगे।  आप भी अपने बच्चे को इस अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ाना चाहते है तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

प्रत्येक कक्षा में अब 40 के स्थान पर 50 सीट में एडमिशन 

स्वामी आत्मानंद स्कूल में प्रत्येक कक्षा में एडमिशन के लिए 40 सीट निर्धारित किया गया था ,पिछले सत्र में इसी के अनुसार बच्चों का नामांकन किया गया था।  सत्र 2023-24  में इस निर्धारित सीट में वृध्धि करते हुए अब प्रत्येक कक्षा में 10 सीट बढाने के आदेश दिए गए है।

इस प्रकार अब इस सत्र में 40 के जगह 50 सीट में एडमिशन लिया जाएगा। सत्र 2023- 24 के लिए ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाला है। यदि आप भी अपने बच्चे को स्वामी आत्मनद स्कूल में प्रवेश दिलाना चाहते है तो जल्द ही ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया और लिंक यहाँ दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन कैसे भरें – Apply Online 

स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में 10 अप्रैल 2023 से ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी । यदि आप अपने बच्चे को यहाँ पढ़ाने के इच्छुक है तो सबसे पहले आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।  आवेदन की प्रक्रिया स्टेप बाई स्टेप इस प्रकार है –

स्टेप 1 – सबसे पहले आपको स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के स्टूडेंट ऑनलाइन एडमिशन फार्म वाले पोर्टल में जाना है। उसका लिंक नीचे दिया गया है। आप यहाँ से सीधे पोर्टल में पहुँच सकते है।

(http://cgschool.in/saems/StudentAdmission/StudentAdmission.aspx

स्टेप 2- जैसे ही आप इस लिंक पर टैप करेंगे आपके सामने एक फार्म ओपन होगा। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। इस फार्म में सबसे पहले आपको जिला ,स्कूल ,बच्चे की कक्षा  नंबर डालकर GET OTP पर टैप करें।

स्टेप 3 – जैसे ही आप मोबाइल नंबर डालकर GET OTP पर क्लिक करेंगे फार्म आगे खुलेगा। इसमें आपको बच्चे की पूरी जानकारी भरना है। और बच्चे  का फोटो  अपलोड करना है। फोटो का फार्मेट JPG /JPEG होना चाहिए . इसके साथ ही फोटो का साइज़ 100kb से कम होना चाहिए .

सभी जानकारी भरने के बाद नीचे दिए गए बॉक्स में मोबाइल  OTP को भरें और नीचे दिए गए विकल्प Apply For Admission On SAGES पर टैप करें।

इस प्रकार आप ऊपर बताये गए स्टेप को फॉलो करके आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में अपने बच्चे के एडमिशन के लिए  ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

यदि आप अपने बच्चे का एडमिशन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है तो आपको नीचे बताये गए दस्तावेज की आवश्यकता होगी – दस्तावेज की सूचि इस प्रकार है –

  • बच्चे का आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अंतिम कक्षा की अनसूचि
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • अन्य डाकुमेंट (जो आवश्यक हो)

छग के सभी अंगेजी माध्यम स्कूलों की सूचि देखें 

यदि आप छग के सभी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के बारे में जानना चाहते है तो नीचे दिए लिंक में टैप करके सभी स्कूलों की जानकारी प्राप्त कर सकते है।

SAGES सूचि लिंक 

छग में कुल 171 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल और 32 हिंदी माध्यम स्कूल सत्र 2022 -23 के लिए संचालित  है। सभी स्कूल का URL लिंक भी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते है।

स्कूलों में खाली सीट की  स्थिति देखें 

यदि आप एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर रहे है तो पहले  सम्बंधित स्कूल में उपलब्ध कुल सीट और रिक्त सीट की स्थिति जरूर देख लें। प्रत्येक कक्षा  में 40 सीट निर्धारित है। इसकी जानकारी आपको नीचे दिए गए  लिंक में टैप करके प्राप्त कर सकते है।

स्कूल में रिक्त सीट -लिंक 

इस लिंक में टैप करते ही सभी जिले की रिपोर्ट दिखाई देगी आप जिस भी जिले की जानकारी देखना चाहते है उस पर क्लिक करके स्कूल में उपलब्ध और रिक्त सीट देख सकते है।

इसी प्रकार नए नए और लेटेस्ट जानकारी के लिए onlinebharo.com पर विजिट करें।

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

74 thoughts on “Swami Atmanand English Medium School Admission 2023-24 : स्वामी आत्मानंद अंगेजी माध्यम स्कूल में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें”

  1. Sir/Mam,
    Mere Bacche ka Aatmanand English medium me class 3rd me admission karna chahte hain kya mere bacche ka admission karwa sakte Hain

    Reply
  2. डिअर सर
    सब्जेक्ट :- एडमिशन हेतु
    में विजेता वर्मा अपने पुत्र अमन वर्मा का एडमिशन 6 क्लास में करवाना चाहती हूँ
    मेरे पास ये डोक्युमेंट नहीं है
    1. जाती प्रमाण पत्र
    2. मूल जाती प्रमाण
    बाकि सभी डोक्युमेंट है
    तो क्या एडमिशन मिल सकता है
    प्लीज रिप्लाई दे

    Reply
    • जी बिलकुल विजेता जी ,,जब ऑनलाइन फार्म शुरू होगा तो आप अप्लाई कर दीजियेगा ,, यदि क्लास 6 के लिए सीट अवेलेबल रहेगा तो आपके बच्चे का एडमिशन हो जायेगा। जाति प्रमाण पत्र आप अपना भी लगा सकती है।

      Reply
  3. @online bharo
    Kya aap ye bata sakte hai ki is varsh mein 2023-24 mein sagas ka addmission kab open hoga
    Please

    Reply
  4. Hello sir ji mere 2 bacche h ek kg 1 me or ek class 2 me addmission karvana h to kya karna h batayenge jo form nikalta h ushko bharenge tabhi addmission hoga ki Bina bhare hum jaise school Jake addmission karvate h vese ho sakta h

    Reply
  5. Kyo logo ko jhuti tasally di ja Rahi hai aaj 3 apr. 2023 ho gya per site abhi tak open nahi hua hai aisa kyo …aapko “C” banane ki machine ho aisa lagta hai ab

    Reply
  6. Sir mai bilaigarh kaitha ka rahne wala hu mere bachche other states me 9th study kar raha hai (Maharashtra tirora) unhe aatmanand English medium school me admission milega please reply de

    Reply
    • ऑनलाइन आवेदन कर दीजिये। यदि सलेक्शन हुआ तो एडमिशन मिल जायेगा ,उसके बाद आप वहां से टीसी निकाल कर यहाँ जमा कर सकते है।

      Reply
  7. mera ladka CBSE board se class 1pass hua h kya atmananad main uska adminition ho jayega ? kya koi or document lagega CBSE se CG board badalne ke lia

    Reply
    • एडमिशन हो जायेगा ,आप ऑनलाइन आवेदन भर दीजिये। चयन होने पर आपको टीसी ,अंकसूची जमा करना पड़ेगा।

      Reply
    • फार्म भरने पर एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलता है। उससे आप पता कर सकते है।

      Reply
    • हां भावेश जी ,,, हम भी दुआ करते है आपके बेटे और बेटी का एडमिशन हो जाये। .. बेस्ट ऑफ़ लक

      Reply

Leave a Comment