सत्र 2022-23 के विद्यार्थियों का प्रगति पत्रक कैसे भरें | अंकसूची कैसे बनायें | How To Fill Report Card Of Students Session 2022-23

विद्यार्थियों का प्रगति पत्रक कैसे बनायें – Students Progress Sheet 
प्रगति पत्रक या अंक सूचि एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिसे बच्चों के विभिन्न गतिविधि और आंकलन के पश्चात स्कूल में शिक्षकों द्वरा तैयार किया जाता है। अंक सूचि में बच्चे के साल भर के विभिन्न गतिविधियों और परीक्षा में प्राप्त किये गए अंक और ग्रेड का विवरण होता है। यह बच्चे के वर्ष भर की कमाई कही जा सकती है।  ये प्रगति पत्रक बच्चों के लिए बहुत उपयोगी होता है।
आज के लेख में हम आपको सत्र 2022-23 के लिए विद्यार्थियों का प्रगति पत्रक (कक्षा 1 से 5 तक) कैसे भरें की पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप बताये है। यदि आप भी शिक्षा विभाग और स्कूल से सम्बंधित है या एक शिक्षक है तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। आज के आर्टिकल में बताएँगे –अंकसूची कैसे बनायें |  How To Fill Report Card Of Students Session 2022 -23  
 

 

प्रगति पत्रक सामान्यतः सत्र के अंत में परिणाम जारी करने के बाद विद्यार्थियों को दिया जाता है . मार्च या अप्रैल माह के अंत में अंक सूचि (Report Card) विद्यार्थियों को स्कूल द्वारा प्रदान किया जाता है .अंक सूचि में मुख्य रूप से दो पृष्ठ या दो भाग होते है .चलिए आपको अंक सूचि के दोनों भागों के बारे में बताते है .
अंक सूचि /प्रगति पत्रक का पहला भाग 
विद्यार्थियों को दिए जाने वाले अंकसूची या प्रगति पत्रक में दो मुख्य भाग होते है ,जिसमे बच्चे के विभिन्न गतिविधियों को दर्ज किया जाता है। अंकसूची के प्रत्येक भाग का अपना महत्व है। इसे भरते समय कुछ सावधानियां भी जरूर रखें।
पहला भाग – प्रगति पत्रक के पहले भाग में विद्यार्थी का पूरा विवरण स्पष्ट रूप से भरना होता है क्योंकि अंक सूचि किसी भी विद्यार्थी के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
अंक सूचि या प्रगति पत्रक के इस भाग में स्कूल का नाम ,, यु डाइस कोड,जिला ,विकासखंड ,कक्षा , विद्यार्थी का पूरा नाम ,माता पिता का नाम ,जन्मतिथि ,विद्यार्थी आईडी क्र . दाखिल क्र. ,जाति, ऊंचाई ,वजन ,रूचि ,बच्चे के निवास का  पता और पालक का मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से भरें।
इस भाग में स्कूल के नाम के नीचे स्कूल का यु डाइस कोड अनिवार्य रूप से लिखें ,जैसे कि अंकसूची के प्रारूप  में लिखा गया है।
अंक सूचि के पहले भाग का प्रारूप देखें 

इस भाग में जीवन कौशल से सम्बंधित विभिन्न बिंदु है जिसमे बच्चे के विभिन्न गतिवियों का ग्रेड भरना होता है। इसमें दो भाग है – अवधि 1 और अवधि 2 . दोनों  भाग में प्राप्त ग्रेड का सकल ग्रेड भरें।इसके साथ ही बच्चे की उपस्थति  और शाला में आयोजित बैठक में पालक की उपस्थति  भी माहवार लिखना है .
अंक सूचि /प्रगति पत्रक का दूसरा भाग 
दुसरा भाग – प्रगति पत्रक के दूसरे भाग में माहवार इकाई मूल्याङ्कन  सम्बंधित ग्रेड भरना है।  इस भाग में सितमबर से फरवरी माह तक लिए गए पांच इकाई मूल्याङ्कन का ग्रेड और औसत ग्रेड वाले कालम में औसत  ग्रेड भरा जाना है .
मूल्याङ्कन के अंकों का ग्रेड भरने के बाद इसी पेज में बेस लाइन ,मिड लाइन और एंड लाइन आंकलन में प्राप्त अंकों का ग्रेड भरते हुए औसत ग्रेड निर्धारित करें .
अंकसूची के दुसरे भाग का प्रारूप देखें 

आंकलन का रिपोर्ट आप जरूर रखें होंगे इसी आधार पर बच्चों के विभिन्न विषयों में प्राप्त किये गए दक्षताओं का ग्रेड भरना है। बच्चे का ग्रेड निर्धारण बेसलाइन आंकलन ,मिडलाइन आंकलन और एंडलाइन आंकलन के अंकों के आधार पर निर्धारित करें .
इसके साथ ही प्रगति पत्रक में संस्था की सील मोहर और कक्षा शिक्षक एवं प्रधान पाठक का हस्ताक्षर जरूर करें। इसके अलावा संकुल समन्वयक  का डिजिटल हस्ताक्षर का सील भी लगाना अनिवार्य है। प्रगति पत्रक में पालकों का हस्ताक्षर जरुर कराएँ और बच्चे के स्तर की जानकारी पालक को दें .
कक्षा 1 से 8 –  प्रगति पत्रक डाउनलोड करें 
सत्र 2022-23  के विद्यार्थियों के लिए प्रगति पत्रक कैसे भरें इसकी पूरी जानकारी आज के आर्टिकल में बताया गया है . साथ ही प्रगति पत्रक के दोनों पृष्ठों को अलग अलग समझाया गया है।  अब आपको प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक शाला के लिए अलग अलग भरे हुए प्रगति पत्रक का लिंक नीचे उपलब्ध करा रहे  है।  जिसमे क्लिक करके आप भरे हुए प्रगति पत्रक डाउनलोड कर सकते है। 

उच्च प्राथमिक स्तर (6-8 ) प्रगति पत्रक डाउनलोड करें

Leave a Comment