Scholarship -Form B Entry & Upload , Ambiguity Verify And Send To BEO/DEO Full Detail . छात्रवृत्ति पोर्टल में फार्म बी प्रविष्टि और अपलोड कैसे करें | एम्बिगिटी वेरीफाई कैसे करें | भुगतान के लिए बीइओ /डीईओ को सेंड कैसे करें

 छात्रवृत्ति भुगतान के लिए BEO/DEO को कैसे SEND करें 

स्कूली छात्र -छात्राओं को राज्य छात्रवृत्ति प्रतिवर्ष पात्रता के आधार पर दिया जाता है। छात्रवृत्ति सम्बन्धी सभी जानकारी स्कूल से भेजी जाती है।  इसी के आधार पर लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा पात्र छात्र -छात्राओ को राशि जारी किया जाता है। 

सत्र 2022-23 के लिए छात्रवृत्ति की ऑनलाइन प्रविष्टि के निर्देश DPI द्वारा जारी कर दिया गया है  ,इसके  बाद सभी स्कूलों ने विद्यार्थियों की जानकारी को ऑनलाइन करना शुरू कर दिया है । समय सीमा में इस कार्य को पूर्ण भी करना है . 

छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी प्रविष्टि  बाद उसे सम्बंधित स्कूलों द्वारा भुगतान के लिए BEO या DEO को सेंड किया जाता है। यदि आपने अभी तक छात्रों की छात्रवृत्ति सम्बन्धी जानकारी को एंट्री नहीं किये है तो आज ही कर लें। 

छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें – इसके बारे में हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया है ,उसका लिंक भी यहाँ दिया गया है ,आप उससे सभी  जानकारी प्राप्त कर सकते  है। 

पढ़ें >> सत्र 2021-22  छात्रवृत्ति की ऑनलाइन प्रविष्टि  कैसे करें -पूरी जानकारी देखें 

इस लिंक की सहायता से आप स्कॉलरशिप एंट्री के सभी स्टेप देख सकते है और अपने स्कूल से सभी विद्यार्थियों की प्रविष्टि आसानी से कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में हम बताएँगे कि छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए स्कूलों द्वारा एंट्री किये गए डाटा को वेरीफाई – Ambiguity Verify कैसे करे  और BEO/DEO  को कैसे सेंड करें। Scholarship -Form B Entry & Upload , Ambiguity Verify And Send To BEO/DEO Full Detail .


सारांश प्रतिवेदन (Format B) प्रविष्ट कैसे करें – How To Entry Form -B 

छात्रवृत्ति पोर्टल में विद्यार्थियों की पूरी जानकारी ऑनलाइन हो जाने के बाद अब आपको सारांश प्रतिवेदन (Format B ) प्रविष्ट प्रविष्ट करना है। 

Format B प्रविष्ट करने के लिए छात्रवृत्ति पोर्टल में लॉगिन करने के बाद मुख्य पेज में पंजीयन 2022-23 मेनू पर जाएँ , अब आपको इसमें सारांश प्रतिवेदन (Format B) प्रविष्ट करें विकल्प पर टैप करना है। 

जैसे ही सारांश प्रतिवेदन प्रविष्ट करें पर टैप करेंगे आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा इस पेज में अपने शाला का नाम ,छात्रवृत्ति प्रभारी का नाम ,मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरें। 

स्कूल और शिक्षक की जानकारी भरने के बाद अब जितने भी विद्यार्थियों का नाम छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज किये है उनकी संख्या जातिवार संख्यात्मक जानकारी भरना है।

सभी जानकारी भर लेने के बाद अंत में SAVE बटन पर टैप करें।इससे पात्र विद्यार्थियों की जातिवार संख्या सुरक्षित हो जाएगी। आपकी मदद के लिए स्क्रीन शॉट से समझाया गया है। 

 Format B अपलोड कैसे करें 

सारांश प्रतिवेदन फार्म बी प्रविष्ट हो जाने के बाद अब आपको फार्म बी को अपलोड करना होता है ,फार्म बी को आपने प्रिंट करके उसमे दिए गए जानकारी को भरें और उसे स्कैन करके अपलोड करें। 

फार्म बी को अपलोड करने के पहले ये सुनिश्चित कर लें की फोटो का फार्मेट – jpg/jpeg होना चाहिए। साथ ही फोटो का साइज अधिकतम 100 kb तक हो।  फोटो का साइज काम कैसे करें इसके लिये आप नीचे दिए गए आर्टिकल को पढ़ें। 

किसी भी फोटो का साइज कम कैसे करें(MB To kb) – पूरी जानकारी देखें 

Ambiguity जाँच करें – Verify करें 

फार्मेट बी प्रविष्ट और अपलोड करने के पश्चात अब आपको Ambiguity को वेरीफाई करना अनिवार्य है।  जब तक आप Ambiguity को वेरीफाई नहीं करेंगे तक आप छात्रवृत्ति भुगतान के लिए DEO/BEO को सेंड नहीं कर पाएंगे। 

Ambiguity जांच और वेरीफाई करने के लिए मुख्य मेनू पंजीयन (2022-23) में जाने के बाद Ambiguity  जाँच करें विकल्प टैप करें जिससे आपके द्वारा प्रविष्ट किये गए Format A (प्रपत्र अ) और Format B (प्रपत्र ब) में प्रविष्ट किये गए विद्यार्थियों की संख्या कैटेगरी अनुसार दिखाई देगी। इसे एक बार अच्छे से चेक कर लें। 

यहाँ दिए गए संख्या सही होने पर अब आपको नीचे दिए गए Verify बटन पर टैप करना है। जैसे ही आप Verify पर क्लिक करेंगे -एक पॉपअप मैसेज आएगा जिसमे ok पर टैप करें। 

इस प्रकार आपके शाला का छात्रवृत्ति की जानकारी वेरीफाई हो जायेगा। अब आप इसे भुगतान के लिए BEO /DEO को सेंड कर सकते है। कक्षा 1 से 8 तक -प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शाला BEO को सेंड करेंगे एवं हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल DEO को सेंड करेंगे। 

छात्रवृत्ति को भुगतान के लिए BEO या DEO को कैसे प्रेषित करें ,इसकी जानकारी अब आगे देखें।

भुगतान के लिए BEO/DEO को कैसे भेजें 

साथियों उम्मीद है आपने ऊपर बताये गए सभी स्टेप जरूर पूर्ण कर लिए होंगे ,यदि नहीं किये है तो पहले Ambiguity वेरीफाई करें तक पूरा कर लें। अब छात्रवृत्ति भुगतान के लिए BEO/DEO को सेंड करने के लिए मुख्य मेनू में जाएँ। 

मुख्य मेनू पंजीयन (2021-22) में जाने के बाद आपको सबसे नीचे दिए गए विकल्प – भुगतान के लिए BEO/DEO को प्रेषित करें का चयन करें। 

इस विकल्प में टैप करने पर आपके शाला में छात्रवृत्ति 2022 -23 के लिए पंजीकृत किये गए सभी विद्यार्थियों की सूचि दिखाई देगी ,और सबसे नीचे Application send to DEO/BEO का विकल्प दिया गया है इस पर टैप करें। 

जैसे ही आप Application send to DEO /BEO पर टच करेंगे एक पॉपअप मैसेज आएगा इसे OK करें। इस प्रकार आपके शाला का छात्रवृत्ति भुगतान के लिए BEO/DEO को प्रेषित हो जायेगा। 

छात्रवृत्ति की इस पूरी सूचि को आप प्रिंट भी कर सकते है ,और प्रिंट करके पुनः चेक कर लें ,किसी प्रकार की त्रुटि हो तो नोट करके रखें और पोर्टल ओपन होने पर सुधार कर लें। 

आज के लेख में छात्रवृत्ति की पूरी जानकारी – Scholarship -Form B Entry & Upload , Ambiguity Verify And Send To BEO/DEO Full Detail . छात्रवृत्ति पोर्टल में फार्म बी प्रविष्टि और अपलोड कैसे करें | एम्बिगिटी वेरीफाई कैसे करें | भुगतान के लिए बीइओ /डीईओ को सेंड कैसे करें – की पूरी जानकारी बताया गया है। 

उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए उपयोगी होगी। यदि आपके ये अच्छा लगे तो इसे अन्य लोगों में भी जरूर शेयर करें। छात्रवृत्ति सम्बन्धी किसी भी प्रकार का कोई प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर पूछ सकते है। बहुत जल्दी हम आपके प्रश्नों का जवाब देने की कोशिश करेंगे। धन्यवाद 

ये आर्टिकल भी पढ़ें 

3 thoughts on “Scholarship -Form B Entry & Upload , Ambiguity Verify And Send To BEO/DEO Full Detail . छात्रवृत्ति पोर्टल में फार्म बी प्रविष्टि और अपलोड कैसे करें | एम्बिगिटी वेरीफाई कैसे करें | भुगतान के लिए बीइओ /डीईओ को सेंड कैसे करें”

Leave a Comment