Student Assessment In cgschool.in 2021-22 | विद्यार्थियों का आंकलन कैसे करें – स्टेप बाई स्टेप पूरी जानकारी

 cgschool.in में विद्यार्थियों का आंकलन कैसे करें 

सत्र 2021-22 में कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत समस्त विद्यार्थियों का बेसलाइन ,मिडलाइन और एंड्लाइन आंकलन किया जाना है। इसके साथ ही आंकलन के अतिरिक्त 5 इकाई मूल्याङ्कन भी किया जाएगा। बेसलाइन आंकलन 28 अगस्त से 10 सितंबर 2021 के मध्य हो रहा है  । 

आज के आर्टिकल में विद्यार्थियों के बेसलाइन असेसमेंट कैसे करें इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

बेसलाइन आंकलन कैसे करें ?

स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले बच्चों का आंकलन तीन स्तरों में किया जाना है ,जिसका पहला चरण बेसलाइन आंकलन के रूप में निर्धारित किया गया है। तो चलिए साथियों आपको बेसलाइन आंकलन कैसे करें इसके बारे में बताते है। 

बेसलाइन आंकलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण बिंदु इस प्रकार है –


  • स्कूलों में बेसलाइन असेसमेंट 28 अगस्त से 10 सितंबर तक पूर्ण किया जाना है। 
  • बेसलाइन आंकलन सेतु पाठ्यक्रम  आधारित होगी। 
  • कक्षा पहली के सभी विषयों  उनके पूर्व ज्ञान के आधार पर किया जायेगा। 
  • सभी विद्यार्थियों का आंकलन निर्धारित समयावधि (28 अगस्त से 10 सितंबर 2021)  में  करना अनिवार्य है। 
  • प्रश्नपत्र की प्रिटिंग या फोटोकापी नहीं कराना है बल्कि शिक्षक प्रश्नों को ब्लैक बोर्ड में लिख्नेगे। 
  • विद्यार्थियों द्वारा अपने  कॉपी से पेज निकालकर शिक्षक द्वारा बोर्ड में लिखे गए प्रश्नों का केवल उत्तर लिखना है। 
  • बच्चों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्याङ्कन  पश्चात स्कूल स्तर में सुरक्षित रखा जायेगा ,एवं अधिकारीयों के निरिक्षण  दौरान इन उत्तरपुस्तिकाओं  सहीं आंकलन की पुष्टि की जाएगी। 
  • आंकलन के पश्चात  अंकों की प्रविष्टि ऑनलाइन पोर्टल में 15 सितंबर तक करना है। 
  • प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन खंड – अ ,ब ,एवं स दिए गए है। प्रत्येक खंड के अंकों की प्रविष्टि अलग अलग किया जायेगा। 
खंड अ के प्रश्न 
प्रत्येक प्रश्न पत्र में तीन खंड है। जिसमे से पहला खंड अ है। इस खंड में उस कक्षा के प्रश्न होंगे जिसमे विद्यार्थी वर्तमान में अध्ययन कर रहा है। जैसे यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 7 में पढ़ रहा है तो खंड अ में कक्षा 7 के ही प्रश्न होंगे। 

खंड ब के प्रश्न 
खंड ब में विद्यार्थी के वर्तमान कक्षा से 2 स्तर नीचे  कक्षा के प्रश्न होंगे। जैसे यदि कोई विद्यार्थी कक्षा 8 में है तो खंड ब में कक्षा 6 के प्रश्न होंगे। 
खंड स के प्रश्न 
खंड स में खंड ब से 2 कक्षा नीचे के प्रश्न होंगे। जैसे कोई विद्यार्थी अभी कक्षा 8 में है तो उसके लिए खंड ब में कक्षा 6 के प्रश्न होंगे अतः खंड स में कक्षा 4 के प्रश्न होंगे। 
 उक्त बताये गए नियम कक्षा 5 से कक्षा 8 तक के प्रश्न पत्रों पर लागू होगा। अर्थात कक्षा 5 वीं से कक्षा 8 वीं  विद्यार्थियों लिए ऊपर बताये गए नियम लागु होंगे। 
कक्षा 4 एवं उससे नीचे कक्षाओं का आंकलन 
कक्षा 4 और उससे नीचे की कक्षा (कक्षा 3, 2 और  1) के लिए  खंड  अ  में उसी कक्षा के प्रश्न होंगे जिसमे वह विद्यार्थी पढ़ रहा है। एवं खंड ब और खंड स में 1 – 1 स्तर नीचे के प्रश्न होंगे। अर्थात कक्षा 4 ,3 और 2 के प्रश्न पत्र क्रमशः कक्षा 3,2,और 1 के होंगे। 
 
कक्षा 1 के विद्यार्थियों का आंकलन उनके पूर्व ज्ञान के आधार पर करना है। 
इस प्रकार ऊपर बताये गए अनुसार कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों का आंकलन आप आसानी से कर सकते है। 
आज के आर्टिकल में सत्र  2021 -22 में विद्यार्थियों का आंकलन कैसे करें – स्टेप बाई  स्टेप पूरी  जानकारी बताया गया है। उम्मीद करते है शिक्षकों के लिए ये लेख महत्वपूर्ण होगी। 
आंकलन के पश्चात अंकों की एंट्री कैसे करें ? इसकी पूरी जानकारी अगले आर्टिकल में बताया जायेगा। सबसे पहले अपडेट प्राप्त करने के लिए गूगल में सर्च करें – www.onlinebharo.com 

Leave a Comment