पढ़ई तुंहर दुआर ( cgschool.in) पोर्टल में किया गया बदलाव – बच्चों की दक्षतावार होगी ऑनलाइन एंट्री। cgschool.in portal New Update

January  Assessment Entry -कैसे करें 

पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों का आंकलन ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में करना अनिवार्य कर दिया गया है। जिसमे अभी जनवरी माह का आंकलन शुरू हो चूका है। बच्चों का आंकलन दो विषय हिंदी और गणित के विभिन्न दक्षताओं पर करना है। 
विद्यार्थियों के  आंकलन की ऑनलाइन एंट्री करने के बाद उसका सत्यापन करना भी जरुरी है। आंकलन का सत्यापन कैसे करें ,इसके बारे में हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया है उसका लिंक भी नीचे दिया गया है आप उसमे क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
आज के आर्टिकल में आपको cgschool.in पोर्टल में किये गए नए बदलाव के बारे  में बताया गया है साथ ही जनवरी माह के  असेसमेंट की ऑनलाइन एंट्री दक्षतावार कैसे करें -इसकी  जानकारी दिया गया है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। 

cgschool पोर्टल में जोड़े गए ये चार नए ऑप्शन 

जैसे कि आपको बताया गया है cgschool.in पोर्टल में नए अपडेट किये गए है और इस अपडेट के साथ कुछ नए विकल्प भी जोड़े गए है। इन्ही नए विकल्पों के बारे में पूरी जानकारी आगे बताया गया है। 
पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in के मुख्य पेज में आंकलन तथा उपचारात्मक शिक्षण (इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते है ) ये विकल्प जोड़े गए है। इस विकल्प में चार नए विकल्प और भी है जो इस प्रकार है –

1 – मार्गदर्शिका 
2 – आंकलन की प्रविष्टि करें 
3 – आंकलन सम्बंधित रिपोर्ट 
4 – उपचारात्मक शिक्षण हेतु e-सामग्री 
उक्त दिए गए चार विकल्पों को cgschool.in पोर्टल के मुख्य पेज में अपलोड किये गए है। अब इन्हीं विकल्पों के माध्यम से जनवरी और आगे के असेसमेंट की ऑनलाइन एंट्री होगी। 
असेसमेंट /आंकलन की ऑनलाइन एंट्री करने के लिए पोर्टल में सबसे पहले लॉगिन करना अनिवार्य होगा। आपकी सहायत के लिए cgschool पोर्टल के मुख्य पेज का चित्र दिया गया है। 
पोर्टल में जोड़े गए नए विकल्पों के बारे में आपको बारी बारी से बताते है ,कि इन विकल्पों से आपको क्या क्या जानकारी मिलेगी और विद्यार्थियों का आंकलन इन नए विकल्पों केमाध्यम से कैसे करेंगे। 

1 – मार्गदर्शिका  – इस विकल्प में टैप करके आप आंकलन सम्बन्धी मार्गदर्शिका डाउनलोड कर सकते है ,जिसमे इतना तो मेरे बच्चे कर ही सकते है ,से सम्बंधित सम्पूर्ण जानकारी दिया गया है। इसमें भाग 1 और भाग 2 है। 
मार्गदर्शिका की सहायता से आप पोर्टल के विभिन्न पहलुओं के बारे में जान सकते है। और अपने विद्यार्थियों के आंकलन करने में आवश्यक डाटा कलेक्ट कर सकते है। 
2- आंकलन की प्रविष्टि करें – इस विकल्प के माध्यम से आपको जनवरी और आगे के महीनों की आंकलन की ऑनलाइन प्रविष्टि करनी है। इसके बारे में विस्तार से आगे बताया गया है। 
3- आंकलन सम्बंधित रिपोर्ट – इस नए विकल्प में जाकर आप अपने बच्चों की किये गए आंकलन की पूरी रिपोर्ट देख सकते है। जैसे – बच्चों ने  कौन कौन सी दक्षता हासिल किया है। 
4 – उपचारात्मक शिक्षण e- सामग्री – इस चौथे विकल्प में जाकर आप उन विद्यार्थियों के लिए e – सामग्री प्राप्त कर सकते है जिनको उपचारात्मक शिक्षण देना है। 
उपचारात्मक शिक्षण उन बच्चों के लिए है जिन्होंने निर्धारित दक्षता को समय में पूरा नहीं कर पाए है अर्थात जो दक्षता विद्यार्थी के लिए निर्धारित किया गया है उसको प्राप्त नहीं कर पाते है। इस स्थिति में उन बच्चों में  उपचारात्मक शिक्षण के माध्यम दक्षता लाना है। 

आंकलन की प्रविष्टि कैसे करें 

विद्यार्थियों के आंकलन की प्रविष्टि करने के लिए सबसे पहले आपको cgschool.in पोर्टल लॉगिन करना होगा। प्रक्रिया क्या होगी इसके लिए नीचे स्टेप बाई स्टेप बताया गया है। 
स्टेप 1 – सबसे पहले cgschool.in पोर्टल में अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। 
स्टेप 2 – लॉगिन करने के बाद आपको  मुख्य पेज में दूसरे विकल्प आकलन की प्रविष्टि करें पर क्लिक करना है। जैसे ही आप इसमें टैप करेंगे एक नए पेज खुलेगा जिसमे आपको बच्चे की कक्षा के स्थान पर समूह वार विकल्प दिखेगा। साथ ही माह का चयन करना है। 
समूह के बारे में आपको नीचे विस्तार से बताया गया है। वहा से आप कक्षा और समूह विभाजन के बारे में  जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

विद्यार्थियों का समूह विभाजन 

शिक्षक साथियों जैसे कि आप अभी तक बच्चों की कक्षा का चयन करके उनका आंकलन कर रहे थे लेकिन अब कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को  तीन  समूहों में बाँट दिया गया है। समूह एक ,समूह दो और समूह तीन। 
पहला समूह – इस समूह में कक्षा 1 और कक्षा 2 को शामिल किया गया है। 
दुसरा समूह –  इस समूह में कक्षा 3 ,कक्षा 4 और कक्षा 5 को शामिल किया गया है। 
तीसरा समूह – इस समूह में कक्षा 6 ,कक्षा 7  और  कक्षा 8 को शामिल किया गया है। 
स्टेप 3 – विद्यार्थियों के समूह और जिस माह का आंकलन करना है उसका चयन करें और खोजें बटन पर टैप करें। जिससे उस समूह के बच्चों की सूचि दिखाई देने लगेगी। 
जैसे आपको कक्षा 1 और 2 के बच्चों का आंकलन करना है तो उसका समूह पहला होगा। जो कक्षा के स्थान पर स्वतः ही दिखाई देने लगेगा। 
जैसे कि आप दिसंबर माह के आंकलन को हाँ या नहीं का चयन करके करते थे लेकिन जनवरी माह के आंकलन को बच्चों की दक्षता अनुसार विभिन्न मापदंडों का चयन करके करना है। 
विद्यार्थियों के आंकलन से सम्बंधित आगे की जानकारी अगले आर्टिकल में दिया जाएगा। लेटेस्ट अपडेट के लिए आप onlinebharo.com में नियमित विजिट करते रहे। 
विद्यार्थियों के असेसमेंट से सम्बंधित कोई भी प्रश्न हो तो आप हमें नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते है। बहुत जल्द ही आपके प्रश्नों का जवाब दिया जाएगा। 
आज के आर्टिकल में पढ़ई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल cgschool.in में किये गए नए बदलाव ( cgschool.in portal New Update ) के बारे में बताया गया है। साथ ही जनवरी और आगे के महीनों में आंकलन कैसे करें इसकी जानकारी दिया गया है। 
तो दोस्तों यदि आपको ये जानकारी उपयोगी लगे तो इसे अन्य शिक्षकों में भी जरूर शेयर करें जिससे उन्हें भी ये अपडेट मिल सके। 
 
ये जरुरी जानकारी भी देखें 

9 thoughts on “पढ़ई तुंहर दुआर ( cgschool.in) पोर्टल में किया गया बदलाव – बच्चों की दक्षतावार होगी ऑनलाइन एंट्री। cgschool.in portal New Update”

Leave a Comment