NISHTHA Training : Module 16-17-18 Start – How To Register And Completed The Module Full Detail. निष्ठा प्रशिक्षण का अंतिम चरण -मॉड्यूल 16,17,18 शुरू हुआ -नामांकन और प्रशिक्षण की पूरी जानकारी देखें

 दीक्षा एप से निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण -मॉड्यूल 16,17,18 (छठवां चरण )

दीक्षा एप से निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण का अंतिम चरण (छठवां चरण )शुरू हो चूका है। इस चरण में अंतिम टीम मॉड्यूल -16,17,18 का प्रशिक्षण शिक्षकों को पूर्ण करना है। इस चरण का प्रशिक्षण दिनांक 16.01.2021 से 31.01.2021 तक चलेगा। 

निष्ठा प्रशिक्षण का अंतिम चरण बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इस चरण को पूर्ण करने के बाद एक कम्पीटेंसी टेस्ट  होगा ,इस टेस्ट को करना भी अनिवार्य है। इसके साथ ही आपको  भी जरुरी है कि सभी 18 मॉड्यूल को  पूर्ण करने वाले शिक्षकों को डाटा खर्च पूर्ति के लिए 700 राशि भी दिया जायेगा। 

शिक्षकों को प्राप्त होने वाली 700 रूपये राशि को नीचे विस्तार से समझाया गया है ,साथ जो शिक्षक निष्ठा प्रशिक्षण को नहीं  किये है उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्यवाही की बात भी कही गयी है ,इसके बारे में भी आगे बताया गया है। पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें। 

आज के आर्टिकल में निष्ठा ट्रेनिंग के अंतिम चरण के तीन माड्यूलों की पूरी जानकारी ,उसमे नामांकन और प्रशिक्षण  में बताया गया है ,साथ ही मॉड्यूल 16,17,18 को पूर्ण करने के बाद आपको क्या करना है उसके बारे में जानकारी साझा किया गया है। 

तो चलिए  फ्रेंड्स शुरू  करते है आज की महत्वपूर्ण जानकारी 

मॉड्यूल 16,17,18 इस प्रकार है –

Module 16 – मापदंड -पूर्व -व्यवसायिक शिक्षा 

Module 17 – कोविड -19 परिदृश्य : विद्यालयी शिक्षा में चुनौतियों का समाधान 

Module 18 –अधिकारियों की समझ ,यौन शोषण और पॉक्सो अधिनियम 2012 

मॉड्यूल 16 ,17 ,18 – निष्ठा प्रशिक्षण के अंतिम तीन मॉड्यूल है ,इससे पहले पांच चरणों में कुल 15 मॉड्यूल पूर्ण हो चुके है। और ये छठवें चरण के मॉड्यूल है। 

छठवें चरण के मॉड्यूल -16,17,18 को 16 जनवरी 2021 से 31 जनवरी 2021 तक पूर्ण करना अनिवार्य है। जैसे कि आपको मालूम ही होगा किसी भी मॉड्यूल को [पूर्ण करने की अंतिम तिथि निकल जाने के बाद उसमे पुनः पंजीयन या प्रशिक्षण शुरू नहीं किया जा सकता है। 

प्रिय शिक्षक साथियों आप इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कौन से मॉड्यूल में कब तक पंजीयन करना है और उसको कब तक पूर्ण करना है। साथ ही समय सीमा में उस मॉड्यूल को जरूर पूर्ण कर लें। 

मॉड्यूल 16,17,18 में नामांकन  कैसे करें 

फ्रेंड्स जैसे कि आपको मालूम ही  कि किसी भी मॉड्यूल में प्रशिक्षण शुरू करने के पहले उस मॉड्यूल में सबसे पहले नामांकन करना होता है  ही आप उस मॉड्यूल में ट्रेनिंग ले सकते है। 

किसी भी मॉड्यूल में पंजीयन कैसे करें ? इसकी जानकारी आपको यहाँ बताया है गया है। यहाँ पर मॉड्यूल 16 ,17,और 18 में नामांकन  की बात करें तो दिनांक 16 जनवरी 2021 से नामांकन  शुरू हो गया है और 30 जनवरी नामांकन की अंतिम तिथि है। .

मॉड्यूल 16,17,18 में नामांकन करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल से दीक्षा एप को ओपन करें और नीचे दिए गए कोर्स विकल्प में टैप करें। जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 

जैसे ही आप कोर्स विकल्प में टैप करेंगे वैसे ही स्क्रीन  में सबसे ऊपर मेरे राज्य के कोर्स वाले भाग में अब तक के सभी माड्यूलों की सूचि दिखाई देगी। जिसमे मॉड्यूल 16,17 और 18 भी दिए गए है।यदि आपने दीक्षा एप को अपडेट किया है तो केवल सभी देखें का विकल्प आएगा।  

अब क्रमशः मॉड्यूल पर टैप करें। जैसे कि यदि आपको मॉड्यूल 16 में पंजीयन करना है तो मॉड्यूल 16 पर टैप करें ,जिससे एक नए पेज खुलेगा जिसमे हरे रंग की पट्टी के में कोर्स में नामांकन कीजिये लिखा हुआ दिखेगा इसमें टच कीजिये। 

जैसे ही आप इसमें टच करेंगे उस कोर्स में नामांकन पूर्ण हो जायेगा और अब आप उसमे प्रशिक्षण शुरू कर सकते है। इसी तरह आप अन्य मॉड्यूल को ओपन करके उसमे नामांकन कर लें। 

कोर्स में प्रशिक्षण शुरू करें – Start Training 

मॉड्यूल में प्रशिक्षण शुरू करने से पहले उसमे नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कर लें जैसे कि ऊपर बताया गया है। अब प्रशिक्षण शुरू करने के लिए  सीखना शुरू करें  पर क्लिक करें। 

जैसे ही आप सीखना शुरू करें पर टैप करेंगे सबसे पहले कोर्स का उद्देश्य ओपन होगा इसे अच्छे से पढ़ें इसमें सम्बंधित कोर्स को पूर्ण करने आप कौन से कार्य में सक्षम हो पाएंगे इसके बारे में बताया गया है। 

Read More >> NISHTHA Certificate को वेरीफाई कैसे करें – पूरा स्टेप देखें 

इसी प्रकार  कोर्स में आगे बढ़ते जाएँ और मॉड्यूल के कंटेंट को पूर्ण करते जाएँ। कोर्स में कुछ वीडियो भी दिया गया है उसे चलाएं और पूरा देखें। 

कोर्स करते समय रखें ये सावधानी 

साथियों आपको ये भी जरूर जान लेना चाहिए कि किसी भी मॉड्यूल में प्रशिक्षण लेने के साथ कुछ सावधानिया नहीं होती है जिसे ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ें। 

निष्ठा प्रशिक्षण के मॉड्यूल को करते समय कुछ महत्वपूर्ण सावधानी है जिसे नीचे समझाया गया है –

मॉड्यूल कंटेंट को पूरा पढ़ें 

निष्ठा प्रशिक्षण के अंतर्गत आपको बहुत से कंटेंट का अध्ययन करना होता है ,इन कंटेंट को पूरा और ध्यान से पढ़ें तभी आपको ज्यादा अच्छे से समझ आएगा और आपका प्रशिक्षण सार्थक हो पायेगा। 

वीडियो को पूरा देखें -Play Video 

फ्रेंड्स जैसे कि आपको मालूम है प्रत्येक मॉड्यूल में शिक्षाविदों द्वारा वीडियो के माध्यम से मॉड्यूल को समझाया जाता है ,उसमे दिए गए विभिन्न गतिविधियों को अभिनय के माध्यम से सिखाया जाता है। 

इस प्रकार मॉड्यूल को रोचक बनाकर पेश किया जाता है जिससे आपको उसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी मिल सके और आप भी अपने स्कूल में अपने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दे सकें। 

वीडियो के साथ साथ आपको पीडीऍफ़ में दिए गए वीडियो प्रतिलिपि को भी ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ना चाहिए जिससे आप कोर्स के प्रश्नोत्तरी को भी आसानी से हल कर पाएंगे। और अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे। 

प्रश्नोत्तरी को पूर्ण करें -Que & Answer 

प्रशिक्षण के एक महत्वपूर्ण भाग है प्रश्नोत्तरी -जी हाँ दोस्तों यदि आप निष्ठा प्रशिक्षण ले रहे है तो आप अच्छे से समझ सकते है कि  प्रत्येक मॉड्यूल में प्रश्नोत्तरी का क्या महत्व है। 

प्रश्नोत्तरी में 60 %अंक लाना भी जरुरी है। प्रत्येक मॉड्यूल में 10 प्रश्न होते है जिसमे आपको कम से कम 6 प्रश्न सही करना होता है। यदि आपके अंक कम होते है तो आगे कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता है। 

प्रशिक्षण पूर्ण करने मिलेंगे 700 रूपये 

निष्ठा प्रशिक्षण के सभी 18 माड्यूलों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लेने पर आपको डाटा पूर्ति के लिए 700 रूपये मिलेंगे ,इसके बारे में प्रत्येक चरण में जानकारी दिया गया है। 

यदि कोई शिक्षक किसी कारण से कोई मॉड्यूल छोड़ दिए है या कोई मॉड्यूल अधूरा है तो उन्हें डाटा पूर्ति के लिए राशि नहीं मिलेगी। इसलिए आपको सभी मॉड्यूल जरूर पूर्ण करना चाहिए। 

देना होगा -कॉम्पिटेंसी  टेस्ट  

निष्ठा प्रशिक्षण के सभी मॉड्यूल को पूर्ण करने पर आपको एक कॉम्पिटेंसी टेस्ट भी देना होगा जो की सभी मॉड्यूल से सम्बंधित हो होगा। 

इस टेस्ट को देने के बाद आपको निष्ठा प्रशिक्षण को पूर्ण करने का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। टेस्ट के लिए आप मॉड्यूल से सम्बंधित पीडीऍफ़ को पढ़ सकते है। 

इसे भी पढ़ें >> निष्ठा मॉड्यूल पूर्ण होने पर सर्टिफिकेट डाउनलोड कैसे करें -पूरी जानकारी 

आज के आर्टिकल में निष्ठा प्रशिक्षण के अंतिम चरण के माड्यूलों – 16,17,18 की जानकारी दिया गया है।(NISHTHA Training : Module 16-17-18 Start – How To Register And Completed  The Module Full Detail) 

यदि आपको निष्ठा प्रशिक्षण से सम्बंधित कोई प्रश्न पूछना है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखकर हमें भेज सकते है ,आपके प्रश्नों का जवाब बहुत जल्द दिया जाएगा। 

एजुकेशनल जानकारी की लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए आप हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप से भी जुड़।  नीचे whatsapp group में ज्वाइन करने  दिया गया है। 

Join Our Whatsapp Group 

ऐसे ही नए नए और उपयोगी जानकारी के लिए onlinebharo.com पर नियमित विजिट कर सकते है। इसे आप सीधे गूगल में भी सर्च करके यहाँ पहुँच सकते है।  

10 thoughts on “NISHTHA Training : Module 16-17-18 Start – How To Register And Completed The Module Full Detail. निष्ठा प्रशिक्षण का अंतिम चरण -मॉड्यूल 16,17,18 शुरू हुआ -नामांकन और प्रशिक्षण की पूरी जानकारी देखें”

  1. मैं ,सभी देखें मे क्लिक करके देख चुका हूँ।मगर माड्यूल16,17,18 नहीं दिख रहा है।क्या करूँ महोदय जी,कृपया बताइये।

    Reply
  2. माड्यूल 2 और 3 में पंजीयन नही हो पाने के कारण पूरा नही हो पाया है।
    कृपया उपाय बताए।

    Reply

Leave a Comment