निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण (NISHTHA Online Teacher Training) Module 7-8-9 Start : मॉड्यूल 7,8,9 में रजिस्ट्रशन और प्रशिक्षण कैसे शुरू करें -पूरी जानकारी देखें

NISHTHA ONLINE TRAINING MODULE 7,8 ,9 प्रशिक्षण  कैसे शुरू करें 

NISHTHA Teachers Training (निष्ठा शिक्षक प्रशिक्षण) के तीसरे चरण का प्रशिक्षण छग राज्य में 01 दिसंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक चलेगा। इस चरण में शिक्षाशात्र के तीन माड्यूलों का प्रशिक्षण शिक्षकों को  लेना है। इससे पहले दो चरणों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चूका है। 

निष्ठा प्रशिक्षण को सभी  राज्यों में लागु किया गया है,जो अलग अलग तिथि में संचालित किये  जा रहे है। हमारे वेबसाइट www.onlinebharo.com में निष्ठा प्रशिक्षण की पूरी जानकारी बताया जाता है। इसे पहले भी निष्ठा ट्रेनिंग की कई महत्वपूर्ण जानकारी पिछले लेख में बताया गया है। 

दीक्षा पोर्टल के माध्यम से निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण की पूरी सीरीज आपको हमारे वेबसाइट के माध्यम से दिया जा रहा है ,अब तक निष्ठा प्रशिक्षण के सभी महत्वपूर्ण लिंक नीचे दिया गया है ,उसमे क्लिक करके पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 

ये है निष्ठा प्रशिक्षण के -Important Link 


 दीक्षा पोर्टल में शिक्षकों का पंजीयन और लॉगिन की पूरी जानकारी देखें 

➤ मॉड्यूल 4,5,6 कैसे पूरा करें -क्या सावधानियां रखें 


NISHTHA Teachers Training -तीसरे चरण के तीन मॉड्यूल इस प्रकार है –

➤ Module 7 – विद्यालय आधारित आंकलन (School Based Assessment )
➤ Module 8 – पर्यावरण अध्ययन का शिक्षा शास्त्र (Pedagogy of Environmental Studies)
➤ Module 9 – गणित का शिक्षा शास्त्र (Pedagogy of Mathematics )
Onlinebharo.com द्वारा निष्ठा प्रशिक्षण के  तीसरे चरण के तीनों मॉड्यूल (Module 7,8,9) की सामान्य जानकारी और मॉड्यूल का लिंक यहाँ दिया जा रहा है। ये कोर्स 01 दिसंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक चलेगी।इस अवधि में शिक्षक तीनों मॉड्यूल को पूर्ण करेंगे। 

NISHTHA Activity कैसे करें 

NISHTHA Training Module के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों के लिए कुछ ऑनलाइन गतिविधियां भी दिया गया है। इसके लिए शिक्षकों को निष्ठा एक्टिविटी ब्लॉग -www.cg-nishtha.blogspot.com पर जाकर कमेंट के रूप में अपने विचार को लिखना होता है। 
निष्ठा प्रशिक्षण के प्रत्येक चरण में विभिन्न गतिविधियाँ शिक्षकों को करना है। तृतीय चरण के लिए भी आपको एक्टिविटी पोर्टल के माध्यम से करना है जिसका लिंक इसी पोस्ट में नीचे दिया गया है।

मॉड्यूल 7,8,9 कैसे शुरू करें 

निष्ठा प्रशिक्षण के तीसरे चरण में आपको तीन मॉड्यूल पर ट्रेनिंग  लेना है। तीनों मॉड्यूल के बारे में आपको ऊपर बताया गया है। अब आपको बताएँगे कि इन मॉड्यूल को कैसे शुरू करें और क्या सावधानी रखें। 
➤ मॉड्यूल (कोर्स ) को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड मोबाइल से दीक्षा एप को ओपन करना है।और कोर्स विकल्प पर टैप करें ,जैसे कि चित्र में दिखाया गया है। 
nishtha  training

➤ अब आपको स्क्रीन में मेरे राज्य के कोर्स वाले भाग में अब तक के सभी मॉड्यूल की सूचि दिखाई देगी। यहाँ पर आपको मॉड्यूल 7,8 और 9 भी दिखेगा। 
➤ प्रशिक्षण की शुरुआत  मॉड्यूल से शुरू कर सकते है। आप जिस भी मॉड्यूल को शुरू करना चाहते है उस पर टैप कीजिये। 
➤यदि आप सबसे पहले मॉड्यूल 7 – विद्यालय आधारित आंकलन (School Based Assessment ) से प्रशिक्षण शुरू करना चाहते है तो इस पर टैप कीजिये। 

➤ जैसे ही आप इस कोर्स पर टच करेंगे स्क्रीन में एक नया पेज खुलेगा जिसमे कोर्स में नामांकन करने के लिए ऑप्शन दिखाई देगा। आपको कोर्स में नामांकन कीजिये पर टैप करना है। 
➤ यहाँ पर आपको फिर से बता दें कि तीसरे चरण के प्रशिक्षण के तीन मॉड्यूल – 7,8,9, में पंजीयन करने की प्रारंभिक तिथि 01 दिसंबर और अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2020 है। 

➤ नामांकन कीजिये विकल्प में टच करने पर आपको प्रोफाइल शेयर करने के लिए कहा जायेगा। साथ ही प्रोफाइल को सम्पादित करने के लिए भी विकल्प मिलेगा जहा से आप अपने प्रोफाइल में संसोधन कर सकते है। 
➤ पंजीयन की प्रक्रिया पूरा होने के बाद कोर्स  प्रशिक्षण  के लिए तैयार हो जायेगा ,अब आप सीखना शुरू करें पर टैप करके प्रशिक्षण शुरू कर सकते है। 
➤ जैसे ही आप सीखना शुरू करें पर  टच करेंगे मॉड्यूल के पेज खुलना शुरू हो जायेगा जिसमे सबसे पहला पेज उद्देश्य का है। यहाँ पर आपको मॉड्यूल के उद्देश्य के बारे में बताया गया है कि आप इस मॉड्यूल को करने के बाद  पाएंगे और किन गुणों में सक्षम हो पाएंगे। 

प्रशिक्षण पूर्ण कैसे करें 

साथियों जैसे कि आपको मॉड्यूल 7,8,और 9 को कैसे शुरू करें और पंजीयन कैसे करें ,इसके बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपने मॉड्यूल में पंजीयन जरूर कर लिया होगा। अब आपको कोर्स को पूर्ण कैसे करें इसके बारे में बताते है। 
पीडीएफ को पूरा पढ़ें 
निष्ठा प्रशिक्षण के सभी मॉड्यूल में प्रशिक्षण से सम्बंधित पीडीएफ फाइल दिया है ,उस पीडीऍफ़ में प्रशिक्षण को समझाया गया है ,यदि आप इसे ध्यान से पढ़ेंगे तो आपको किसी प्रकार संदेह नहीं होगा और आप प्रश्नोत्तरी भी आसानी से कर पाएंगे। 
मॉड्यूल के पीडीएफ फाइल में कई पेज होते है उन सभी पेज का अध्ययन आपको करना है ,किसी भी पेज को स्किप न करें। यदि कोई पेज आप स्किप कर देते है तो उस मॉड्यूल को पूर्ण नहीं माना जायेगा और उसमे अविरत या अपूर्ण लिखा हुआ दिखाई देगा। 
वीडियो पूरा देखें – Play Full Video 
निष्ठां प्रशिक्षण में कंटेंट के साथ साथ आपको वीडियो के माध्यम से समझाया गया है ,अतः आप वीडियो को पूरा देखें और समझें जिससे आप बहुत आसानी से प्रशिक्षण के विभिन्न पहलुओं को समझ सकते है। 
यदि आप किसी वीडियो को स्किप करके आगे बढ़ते है तो वह मॉड्यूल तो पूरा हो जायेगा लेकिन आपके द्वारा लिए गए समय रिकार्ड हो जायेंगे जिससे आपको आगे तकनिकी समस्या आ सकती है। 
जैसे कि कोई वीडियो 10 मिनट का है ,और आपने उसे फॉरवर्ड करके 3 मिनट में ही पूरा कर लिया तो आपके प्रशिक्षण में वह समय 10 मिनट के वीडियो को 3 मिनट में पूरा करने  रिकार्ड हो जायेगा। इसका अर्थ हुआ कि आपने प्रशिक्षण को स्किप करते हुए पूरा किया है। 
प्रश्नोत्तरी पूर्ण करें – Question & Answer 
प्रशिक्षण के मुख्य कंटेंट के रूप में प्रश्नोत्तरी को शामिल किया गया है। अर्थात यदि आपने प्रश्नोत्तरी को एक निश्चित मापदंड में नहीं किया है तो आपको सर्टिफिकेट जारी नहीं किया जायेगा ,इसे आप नीचे के लाइन से समझें। 
आपको पता होगा कि प्रत्येक मॉड्यूल में प्रश्नोत्तरी दिया गया है। जिसमे 10 प्रश्न होते है जो बहुत आसान होते है ,इसमें चार चार विकल्प दिए गए होते है जिसमे आपको एक उत्तर का चयन करना है। 
प्रश्नोत्तरी के 10 प्रश्नों में से काम से कम 6 प्रश्नों के उत्तर सही होने चाहिए ,अर्थात प्रत्येक मॉड्यूल में आपको 60% अंक लाना अनिवार्य होगा तभी आपको प्रशिक्षण में सफल माना जायेगा। 
सर्टिफिकेट डाउनलोड करें 
मॉड्यूल को पूर्ण करने पर आपको ऑनलाइन निष्ठा सर्टिफिकेट जारी किया जाता है जो आपके दीक्षा लॉगिन के माध्यम से आप प्राप्त  कर सकते है। 

निष्ठा सर्टिफिकेट कैसे डाउनलोड करें इसकी पूरी जानकारी हमने अपने पिछले आर्टिकल में बताया है आपको उसका लिंक नीचे दिया गया है। आप उस लिंक में टैप करके अपना निष्ठां सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते है। 

सर्टिफिकेट को वेरीफाई करें 
निष्ठा प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट डाउनलोड करने के बाद आपको इसे वेरीफाई करना भी जरुरी है तभी यह आपके राज्य के दीक्षा पोर्टल में शामिल किया जायेगा। 
सर्टिफिकेट को वेरीफाई कैसे करें इसके बारे में पूरी जानकारी आपको हमारे पिछले आर्टिकल से प्राप्त हो जायेगा। उस आर्टिकल का लिंक नीचे दिया गया है जिसमे टच करके आप अपने सर्टिफिकेट को वेरीफाई करने की जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
इस प्रकार आप निष्ठा प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए प्रशिक्षण का सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र ) डाउनलोड और उसे वेरीफाई कर सकते है। जिसकी जानकारी यहाँ पर साझा किया गया है। 
 आर्टिकल में निष्ठा ऑनलाइन शिक्षक प्रशिक्षण (NISHTHA Online Teacher Training) Module 7-8-9: मॉड्यूल 7,8,9 प्रशिक्षण कैसे शुरू करें इसकी पूरी जानकारी बताया गया है। साथ ही विभिन्न महत्वपूर्ण आर्टिकल का लिंक भी दिया गया है। 
उम्मीद करते  आपको ये महत्वपूर्ण जानकारी अच्छी  और आपके लिए उपयोगी भी होगी। इसे अन्य शिक्षकों में  शेयर करें ,जिससे उनको भी इसका लाभ मिल सके। 
निष्ठा प्रशिक्षण (NISHTHA Online Teacher Training) सम्बन्धी किसी भी समस्या के लिए आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में लिखें आपकी पूरी सहायता  जाएगी। और नए नए अपडेट पाने के लिए onlinebharo.com में नियमित विजिट करें। आप सीधे गूगल में सर्च करके भी यहाँ पहुँच सकते है। 
इसे भी पढ़ें 

Leave a Comment