पढ़ई तुंहर दुआर (cgschool.in) में जोड़े गए नए विकल्प – अब शिक्षक देख सकेंगे अपने ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी


पढ़ई तुंहर दुआर के अंतर्गत ऑनलाइन क्लास पुरे छग में शिक्षकों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है , शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास को सफल बनाने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान भी दिया जा रहा है। cgschool.in में समय समय पर आवश्यक परिवर्तन भी किया जाता है। 
cgschool-online-class
ऑनलाइन पोर्टल (cgschool.in)  में अभी कुछ परिवर्तन किये गए है ,जिसके अंतर्गत नए विकल्प को शामिल किया गया है। इस विकल्प के माध्यम से शिक्षक अपने ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी देख सकते है। आज के आर्टिकल में इसकी पूरी जानकारी आपको दिया गया है। जानने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें। 
पढ़ाई तुंहर दुआर के ऑनलाइन पोर्टल में नए विकल्पों की जानकारी बताने के पूर्व आपको ये भी बताना चाहेंगे कि ऑनलाइन पढ़ाई के सम्बन्ध में सभी जानकारी जो शिक्षक और विद्यार्थियों के लिए जरुरी हो ,हमारे वेबाइट के माध्यम से दिया गया है। यहाँ आपको उन सभी का लिंक दिया जा रहा है ,आप चाहे तो इसे देख सकते है। 
पढ़ाई तुंहर दुआर से सम्बंधित ये जानकारी जरूर पढ़ें – 
अपने ऑनलाइन क्लास की जानकारी कैसे देखें 
फ्रेंड्स जैसे कि आपको इससे पहले भी ऑनलाइन क्लास के बारे में सभी लेटेस्ट जानकारी दिया गया है ,आज आपको एक और नए जानकारी के बारे में बताने जा रहे है ,जिसमे शिक्षक अपनी ऑनलाइन क्लास की डाटा को स्वयं देख सकते है। 
शिक्षकों द्वारा ऑनलाइन क्लास नियमित रूप से लिया जा रहा है ,लेकिन राज्य स्तर से आने वाली रिपोर्ट में देखने को मिल रहा था कि जो शिक्षक ऑनलाइन क्लास लेते है उनका नाम भी क्लास नहीं लेने वाले शिक्षकों की लिस्ट में शामिल होता था। 
शिक्षक अब अपने द्वारा लिए गए क्लास की संख्या ,होमवर्क जाँच की स्थिति , ग्रुप की संख्या , संदेह की संख्या आदि  की जानकारी प्रतिदिन देख पाएंगे। तो  फ्रेंड्स चलिए बताते है -ये सब कैसे देखें 
ऑनलाइन क्लास की जानकारी  देखें 

1. सबसे पहले cgschool.in में अपने रजिस्टर मोबाइल नंबर से लॉगिन करें। 
2. लॉगिन होने पर आप  ऑनलाइन पोर्टल के  होम पेज पर पहुँच जायेंगे , इस पेज में आपको 5 विकल्प दिखाई देंगे ,जो निम्न है – 
  • ग्रुप 
  • संदेह 
  • होमवर्क 
  • ऑनलाइन क्लास 
  • पाठ्य सामग्री 
cgschool
सभी विकल्पों में डाटा आपको स्पष्ट दिखाई देंगे जैसे – ग्रुप में आपको दिखेगा कि आप कितने ग्रुप में शामिल है ,संदेह में -आपके आईडी में विद्यार्थी का संदेह की संख्या और जवाब दिए संदेह की संख्या दिखेगा ,होमवर्क में  -कितने होमवर्क आया और सॉल्व किया गया पता चलेगा ,ऑनलाइन क्लास में लिए गए क्लास की जानकारी और पाठ्य सामग्री में -कितने अपलोड किये ,कितने स्वीकृत ,अस्वीकृत और लंबित संख्या देख सकते है। 
3.ऑनलाइन क्लास की जानकारी देखने के लिए आपको चौथे विकल्प ऑनलाइन क्लास पर टैप करना है। 

4. जैसे ही आप ऑनलाइन क्लास पर टैप करेंगे आपके द्वारा लिए गए सभी ऑनलाइन कक्षा की जानकारी कक्षा वार ,विषयवार ,पाठवार और दिनांक वार पूरी सूचि डिस्प्ले हो जायेंगे। 
ऑनलाइन क्लास
सूचि में आपके द्वारा लिए गए सभी ऑनलाइन क्लास दिखाई देगी ,जो कक्षा ,विषय ,दिनांक ,और समय सहित प्रदर्शित होगी।
नीचे दिए गए लिंक से आप सीधे cgschool.in पोर्टल में लॉगिन कर सकते है। 

आज के आर्टिकल में पढ़ई तुंहर दुआर (cgschool.in) में जोड़े गए नए विकल्प – अब शिक्षक देख सकेंगे अपने ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी ,के बारे में बताया गया है। उम्मीद करते है ये आपके लिए उपयोगी होगी। 
ऐसे ही लेटेस्ट जानकरी प्राप्त करने के लिए आप onlinebharo.com पर हमेशा विजिट करते रहे.आप गूगल में सर्च करके भी सीधे हमारे वेबसाइट में पहुँच सकते है। 
आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 

👉Join  Whatsapp Group 

इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है 

👉Join Telegram Chanel


2 thoughts on “पढ़ई तुंहर दुआर (cgschool.in) में जोड़े गए नए विकल्प – अब शिक्षक देख सकेंगे अपने ऑनलाइन क्लास की पूरी जानकारी”

Leave a Comment