SLA 2019-20 | PA-2,FA-2,SA-2,PA-1,FA-1,SA-1 के अंकों को कैसे चेक करें ?


SLA 2019-20 | PA-2,FA-2,SA-2,PA-1,FA-1,SA-1 के अंकों को कैसे चेक करें ?



राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के शासकीय स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों का आंकलन किया जाता है। इस आंकलन को तीन स्तर में निर्धारित किया गया है जिसमे सत्र 2018-19 में प्रारंभिक चरण (बेसलाइन )सम्पन्न हो चूका है।


सत्र 2019-20 में राज्य स्तरीय आंकलन का दूसरा चरण है जिसे मिडलाइन सर्वे का नाम दिया गया है ,और इसके बाद सत्र 2020-21 में आंकलन का अंतिम स्तर(एण्डलाइन ) होगा।

फ्रेंड्स इसके पहले भी हम अपने वेबसाइट के माध्यम से स्कूलों में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के परीक्षाओं की जानकारी ,टीम्स  के बारे में जानकारी और साथ शिक्षकों से सम्बंधित सभी जानकारी दिए है जिसे आप सीधे हमारे वेबसाइट Onlinebharo.com को गूगल में सर्च करके देख सकते है।

आज के आर्टिकल में  स्कूलों में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय आंकलन के अंकों की प्रविष्टि के बारे में जानकारी साझा करेंगे और आपको बताएँगे की आपने बच्चों के  PA-2,FA-2,SA-2,PA-1,FA-1,SA-1 आंकलन के अंकों को ऑनलाइन किये है उसे कैसे देखें।

फ्रेंड्स उम्मीद आप सभी अपने स्कूलों में PA-2,FA-2 और PA-1,FA-1,SA-1 आंकलन के अंकों को ऑनलाइन प्रविष्ट कर लिए होंगे। यदि आपने अभी तक अंकों को ऑनलाइन प्रविष्ट नहीं किये है तो जल्द ही कर लें। नीचे लिंक से आप अंकों को प्रविष्ट करने के स्टेप देख सकते है।

तो व्हलिये फ्रेंड्स आपको बताते है   PA-2,FA-2,SA-2,PA-1,FA-1,SA-1 आंकलन के अंकों को कैसे देखें ? सभी स्टेप यहाँ देखें 👇



1. TEAMS के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएँ 



सबसे पहले आपको  टीम्स टी के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। टीम्स का ऑफिसियल वेबसाइट का लिंक यहाँ पर दिया गया है – shiksha.cg.nic.in इस लिंक पर जाना है।



इस वेबसाइट में जाने पर आपको टीम्स टी का मुख्य पेज मिलेगा जिसमे सबसे पहले Teams New को उसके बाद अगले नए पेज में School Login का चयन करें जिससे आपको लॉगिन करने के लिए फिर से नया डेशबोर्ड मिलेगा। 


2.लॉगिन करें 


अपने स्कूल के UDISE CODE और पासवर्ड की सहायता से आपको लॉगिन करना है। इसके लिए आपने पहले ही रजिस्ट्रेशन कर लिया होगा। टीम्स टी के वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया आप इस लिंक से प्राप्त कर सकते है। 


Teams-T School Registration Link  


3.एस.ए. रिपोर्ट का का चयन करें 


स्कूल लॉगिन करने पर आपको स्कूल की पूरी डिटैल दिखेगी। इसी पेज में बायीं ओर मीनू बार में बहुत से विकल्प दिए है उसमे आपको सबसे नीचे का विकल्प एस.ए. रिपोर्ट का चयन करना है।




अब आप कक्षावार रिपोर्ट पर जाएँ और इस बटन पर टैप करें। 


4.परीक्षा(टेस्ट)का चयन करें 


जैसे ही आप कक्षा का चयन करें बटन पर टैप करेंगे आपको स्क्रीन में सभी आंकलन की सूचि दिखाई देगी जैसे – Periodic Test 1 ,Formative Test 2 ,Periodic Test 2 ,Formative Test 2 ,SummativeAssessment 1 ,SummativeAssessment 2 .




5.कक्षा का चयन करें 


अब आप जिस भी कक्षा के बच्चों का मार्क्स देखना चाहते है उस कक्षा का चयन करें। इस विकल्प में आपको कक्षा 1 से 5 तक और कक्षा 6 से 8 तक कक्षा दिखाई देगा। 


जैसे कि यदि आप प्राथमिक स्कूल के शिक्षक है तो आपको कक्षा 1 से 5 तक और  मिडिल स्कूल के शिक्षक है तो आपको कक्षा 6 से 8 तक कक्षा प्रदर्शित होगी। 


आप जिस भी कक्षा का रिजल्ट देखना चाहते है उस कक्षा के सामने चेक मार्क करें। 




अब आपको चयन किये गए कक्षा के बच्चों का नाम और विषय की पूरी सूचि दिखेगी। यहाँ पर बच्चे द्वारा प्राप्त अंक भी आपको दिख जाएगी। 


इसी प्रकार आप क्रम से सभी कक्षा के सभी बच्चों के आंकलन का रिजल्ट देख सकते है। 


राज्य स्तरीय आंकलन से सम्बंधित किसी भी प्रकार की कोई कन्फूजन या कोई समस्या हो तो आप कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपका पूरा मदद किया जायेगा। 


फ्रेंड्स आपको बता दें कि हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से शिक्षा विभाग और शिक्षकों से सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी दिया जाता है। आप हमारे वेबसाइट को सीधे गूगल में भी सर्च कर सकते है। 


निष्कर्ष :- आज के इस आर्टिकल में राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) से सम्बंधित स्कूलों में बच्चों के आंकलन के अंकों को कैसे देखें इस विषय पर विस्तार से जानकारी दिया गया है। उम्मीद है ये आर्टिकल आपके लिए काफी मददगार होगी। 


इस प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी को अपने अन्य साथियों में जरूर शेयर करें। और अधिक जानकारी के लिए सीधे Onlinebharo.com पर विजिट करें। 


ये भी पढ़ें 

👉राज्य स्तरीय आंकलन कैसे करें ?

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 

👉JOIN WHATSAPP GROUP   

Leave a Comment