SEBI Recruitment 2020 | भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड में 147 पदों पर भर्ती |


SEBI Recruitment 2020 | 147 Post Apply Online 

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही अच्छा और सुनहरा मौका है। यदि आप की रोजगार की तलाश कर रहे है और सरकारी नौकरी करना चाहते है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहाँ आपको सरकारी नौकरी की जानकारी बताया गया है। 
SEBI Recruitment 2020 
सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है। फ्रेंड्स आज के दौर में नौकरी पाना इतना आसान नहीं है क्योंकि हर क्षेत्र में कॉम्पिटिशन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। यदि आप किसी परीक्षा की तयारी कर रहे है और अधिकारी बनने के इच्छुक है तो यहाँ एक बार जरूर आवेदन करें। 
हम बात कर रहे है SEBI द्वारा 147 पदों पर किये जा रहे भर्ती के बारे में। जी हाँ दोस्तों –SEBI (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड ) ने अधिकारी स्तर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किये है जिसमे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। 
चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है SEBI Recruitment 2020 के बारे में ,साथ ही आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक और इससे सम्बंधित सभी जानकारियां भी इस आर्टिकल में बताया गया है। 
SEBI Recruitment 2020 | 147 Post Apply Online 


ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सभी जानकारी ध्यान से पढ़ लें ,साथ ही विभागीय नोटिफिकेशन को भी एक बार जरूर देख लें उसके बाद ही अप्लाई करें। 
ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि (Start Date ) – 07/03/2020 
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date ) – 23/03/2020 
पदों का विवरण (Detail Of Post )


प्रथम वर्ग अधिकारी (Officer Grade A ) Assistant Manager और विभिन्न स्ट्रीम के पदों में भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। 
पदों की संख्या (Number Of Post ) :- कुल 147 पदों पर भर्ती किया जायेगा। 

आयुसीमा (Age )  
उम्मीदवार की आयु 29.02.2020 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसे आप सीधे ऐसे समझें -उम्मीदवार का जन्म 01 मार्च 1990 के पहले की नहीं होनी चाहिए।

शैक्षिणक योग्यता (Educational Qualification) 

उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री उत्तीर्ण होनी चाहिए। मास्टर डिग्री -के लिए लॉ ,इंजीयरिंग ,कंप्यूटर साइंस या अन्य टेक्निकल सब्जेक्ट होना चाहिए।

चयन प्रक्रिया (Selection Process )


उम्मीदवार का चयन परीक्षा में प्राप्त अंक और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर किया जायेगा। इसमें इंटरव्यू के लिए 15% अंकों का वेटेज रखा गया है। 
वेतनमान (Salery )

 विभिन्न पदों के लिए अलग अलग वेतन निर्धारित है जैसे वेतनमान की शुरूआती अमाउंट इस प्रकार है।  28150 ,34250 ,46600,53600,55600  इस वेतन के साथ महंगाई भत्ता और सेबी द्वारा जारी अन्य सुविधाएँ भी मिलेगी। 
मुंबई में अभी वर्तमान में सभी भत्ता और वेतन को मिलाकर न्यूनतम वेतन बिना किसी कटौती के 10,7,000 रूपये और कटौती होने पर 73000 रूपये मिल रहा है।  
परीक्षा आवेदन शुल्क (Application Charge ) 
अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग (OBC/GEN ) के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा  शुल्क 1000 रूपये ,और अनुसूचित जाती /अनुसूचित जनजाति /विकलांग (SC/ST/PWD) के लिए परीक्षा आवेदन शुल्क 100 रूपये निर्धारित की गयी है। 
परीक्षा का पैटर्न (Type Of Exam ) 
सभी पदों के लिए परीक्षा का पैटर्न ऑनलाइन होगा। अर्थात उम्मीदवार को ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी। 


परीक्षा तिथि (Exam Date )- परीक्षा दो चरणों में होगी। तीसरा चरण साक्षात्कार का होगा जिसे परीक्षा के बाद निर्धारित किया जायेगा। दो चरण की तिथि इस प्रकार है। 
प्रथम चरण (Phase I ) – 12 अप्रैल 2020 .
द्वितीय चरण (Phase II ) – 03 मई 2020 . 
कैसे करें आवेदन (How To Apply ) 
SEBI (Securities And Exchange Board Of India ) में विभिन्न पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगा। उम्मीदवार SEBI के ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। आपको ऑनलाइन आवेदन और सम्बंधित सभी लिंक इस आर्टिकल में दिया गया है। 


लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 

Leave a Comment