State Level Assessment – FA 2 And PA 2 Marks Entry In Teams T App


फॉर्मेटिव टेस्ट 2 और पीरियाडिक टेस्ट 2 के अंक टीम्स टी में कैसे भरें ? पूरी जानकारी स्टेप बाई स्टेप यहाँ देखें। 


राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) के अंतर्गत छग के शासकीय स्कूलों में  कक्षा  1 से 8 तक एक साथ बच्चों का आंकलन किया जा रहा है।  इसके लिए सत्र 2019 -20 के लिए पहले और दूसरे स्तर का आंकलन पूरा हो चूका है। उम्मीद आप सभी FA 2 और PA 2 परीक्षा की उत्तर पुस्तिका जांच कर लिए होंगे अब आपको इसके अंक टीम्स टी एप्प के माध्यम से ऑनलाइन करना है।

फ्रेंड्स हमारे इस वेबसाइट 👉Onlinebharo.com के  माध्यम से निरंतर स्कूल में होने वाले परीक्षा और अन्य गतिविधियों के बारे में ऑनलाइन गाइड किया जाता है और पूरी जानकारी विस्तार  जाता है। फ्रेंड्स आपको बता दें कि इससे पहले पहले भी हमने पिछले आर्टिकल में राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) के बारे में विस्तार से बताये है।जहां से पूरी जानकारी प्राप्त कर  सकते है।  आप 👉 Onlinebharo.com को सीधे गूगल में भी सर्च करके यहाँ पहुंच सकते है।


आज के इस आर्टिकल में हम राज्य स्तरीय आंकलन के अंतर्गत FA 2 और PA 2 परीक्षा  के अंकों को टीम्स टी एप्प के माध्यम से कैसे प्रविष्ट करे इसके बारे में बताने वाले है। यदि आप भी शिक्षक है और अपने स्कूल बच्चों द्वारा दिए गए परीक्षा PA 2 और FA 2 के अंक अभी तक नहीं भर पाए है तो आपको यहाँ से पूरी जानकारी मिलने वाली है। एक बहुत ध्यान से पुरे पोस्ट को जरूर पढ़ें।
ये भी पढ़ें 

फॉर्मेटिव टेस्ट 2 और पीरियाडिक टेस्ट -2 के अंक भरने से पहले टीम्स टी एप्प को अपडेट करना जरुरी है तभी आपको PA-2 और FA-2 के अंक भरने के लिए विकल्प टीम्स में दिखेगा। टीम्स एप्प को के लेटेस्ट वर्जन की जानकारी आप नीचे लिंक से प्राप्त कर सकते है।
टीम्स टी (Teams-T) के अपडेट वर्जन डाऊनलोड करें 

तो चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है टीम्स टी एप्प के माध्यम से फॉर्मेटिव टेस्ट 2 और पीरियाडिक टेस्ट 2 के अंक  कैसे भरें ? सभी स्टेप की जानकारी यहाँ देखें
स्टेप  1  PA 2 और FA 2 के अंक भरने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के टीम्स टी (Teams-T)  एप्प पर जाकर चार अंकों का पिन डालकर लॉग इन करना है। अब आप टीम्स टी एप्प में लॉगिन हो जायेंगे और नए  पेज में पहुँच जायेंगे जहा आपको स्कूल विकल्प का चयन करना है।

स्टेप 2  स्कूल विकल्प का चयन करते ही आपको होम (स्कूल) का नया पेज मिलेगा जिसमे सात प्रकार के विकल्प दिए है  इसमें आपको पांचवे विकल्प मूल्यांकन /असेसमेंट से जुड़े डाटा को एंटर करें विकल्प में जाना है। जैसे ही आप इस विकल्प पर क्लिक करेंगे आपको फिर से एक नए पेज मिलेगा।

स्टेप 3  अब आपको  नए पेज में भी कई विकल्प दिए होंगे  जैसे -मास्टर डाटा डाऊनलोड करें ,पीरिऑडिक टेस्ट 2 ,फॉर्मेटिव टेस्ट 2 ,असेसमेंट का डाटा अपलोड करें आदि। फ्रेंड्स यहाँ पर आपको सबसे पहले विकल्प मास्टर डाटा डाऊनलोड करें पर टैप करके डाटा डाऊनलोड कर लें।

यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात यह है कि  जब तक आप मास्टर डाटा डाऊनलोड नहीं करेंगे तब तक फॉर्मेटिव और पीरिऑडिक असेसमेंट के अंकों की प्रविष्टि नहीं कर पाएंगे। 
स्टेप 4    पीरियाडिक टेस्ट 2 के अंकों की प्रविष्टि देखें 


मास्टर डाटा डाऊनलोड करने के बाद आपको  पीरियाडिक टेस्ट 2 के अंकों की प्रविष्टि  करनी है ,इसके लिए आपको पीरियाडिक टेस्ट 2 विकल्प का चयन करना है। जैसे ही आप इस विकल्प का चयन करेंगे आपको पीरियाडिक टेस्ट 2 के अंक भरने के लिए एक नया पेज स्क्रीन में आएगा।

इस नए पेज में आपके विद्यालय का नाम लिखा रहेगा। यहाँ पर आपको सबसे पहले कक्षा का चयन करना है ,उसके बाद जिस विषय का अंक भरेंगे उसके पेपर का चुनाव करना है ,उसके बाद विद्यार्थी का चयन करें। आगे आप डाटा एंट्री के माध्यम से बटन जो नीचे दाएं भाग में दिया है उस पर टैप करें। 
                                                                                                                                                                  स्टेप 5   अब आपको चयनित विषय के अंक प्रविष्ट करने के लिए दिए गए अंक पर टच करते जाना है यहाँ आपको शून्य और दो अंक का आप्सन मिलेगा इनकी संख्या पांच है। इन प्रश्नों पर प्राप्तांक का चयन करके ऊपर SUBMIT बटन में क्लिक करें। 
जैसे ही आप SUBMIT बटन पर टैप करेंगे विद्यार्थी द्वारा प्राप्त अंक स्क्रीन में दिखेगा साथ में विद्यार्थी का आईडी भी प्रदर्शित होगा। यहाँ पर देख लें की विद्यार्थी का प्राप्तांक सही है कि नहीं। यदि सही है तो सबमिट करें बटन पर टैप करें।

इसी क्रम को सभी विद्यार्थी के लिए दोहराते जाएँ और जितने भी  विद्यार्थी परीक्षा में बैठे है उनका अंक प्रविष्ट करते जाएँ।
स्टेप 6   फॉर्मेटिव टेस्ट 2 के अंको की प्रविष्टि देखें 


फॉर्मेटिव टेस्ट -2 के अंक भरने के लिए आपको स्टेप 4 के अनुसार ही मूल्याङ्कन असेसमेंट वाले पेज में फॉर्मेटिव टेस्ट -2 विकल्प पर टैप करें जिससे अंक भरने के लिए कक्षा ,पेपर और विद्यार्थी को सलेक्ट करें और डाटा एंट्री के माध्यम से बटन पर टैप करें।

स्टेप 7 अब इस पेज में Learning Outcome ,Activity  और Activity Title दिया है जिसमे आपको सबसे पहले Activity का चयन करना है जैसे- L103A , L103B , L103C इस बरी बरी से चयन करें।Activity का चयन करने पर आपको  Activity Title जैसे आओ खेलें ,तुम मिलाओ ,आगे बढ़ाओ ,डांस डांस डांस  आदि  प्रदर्शित होगी साथ में नीचे उसका प्राप्तांक भी 0 से 5 तक दिया रहेगा।
यहाँ पर आपको 0 से 5 तक विद्यार्थी द्वारा प्राप्त अंक का चयन करना है। इसी प्रकार नीचे में भी एक्टिविटी का चयन करें और उसके बाद प्राप्तांक का चयन करके ऊपर दिए गए SUBMIT बटन पैट टैप करें।


जैसे ही आप सबमिट बटन पर क्लिक करेंगे आपके द्वार प्रविष्ट किये गए अंक स्क्रीन में दिखेगा। यदि यह अंक आपके द्वारा प्रविष्ट किये अनुसार है तो यहाँ पर सबमिट करें को टच कर दें। यही प्रक्रिया सभी विद्यार्थियों के लिए दोहराते जाएँ।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                  स्टेप 7 असेसमेंट का डाटा अपलोड करें  


यदि आप पीरियाडिक टेस्ट और फॉर्मेटिव टेस्ट में विद्यार्थियों के अंकों की प्रविष्टि कर लिए है तो उनके असेसमेंट के अंकों को इस विकल्प की सहायता से सुरक्षित कर सकते है। इसके लिए आपको मूल्याङ्कन असेसमेंट वाले भाग में असेसमेंट का डाटा अपलोड करें विकल्प का चयन करना है। 
इस विकल्प में आपके द्वारा जितने भी विद्यार्थियों के अंकों को प्रविष्ट किया गया है उनकी संख्या भी दिखाई देगी। इस इस विकल्प  चयन करने पर एक पॉप अप मैसेज स्क्रीन में आएगा जिसमे लिखा होगा क्या आप असेसमेंट का डाटा अपलोड करना चाहते है ? हाँ /नहीं  यहाँ पर आपको हाँ विकल्प का चयन करना है।
इस प्रकार विद्यार्थियों के  पीरियाडिक टेस्ट और फॉर्मेटिव टेस्ट के अंकों की प्रविष्टि क्रम से किया जा सकता है। फ्रेंड्स आपको बताना चाहेंगे कि टीम्स टी एप्प और राज्य स्तरीय आंकलन के बारे में पूरी सीरीज हमारे वेबसाइट 👉 Onlinebharo.com  में बताया गया है। 
टीम्स टी और SLA की पूरी जानकारी के लिए इस वेबसाइट में जरूर विजिट करें। अभी आगे फॉर्मेटिव और पीरियाडिक असेसमेंट से सम्बंधित बहुत सी जानकारी और बची है। हम अगले पोस्ट में उसका भी विवरण देंगे। आगे आपको 
अंकों की प्रविष्टि के बाद विद्यार्थियों की अनुपस्थिति दर्ज करना ,विद्यार्थियों की अनुपस्थिति का डाटा अपलोड करना और असेसमेंट का रिपोर्ट चेक करना सभी अगले पोस्ट में बताया जायेगा। जानकारी सबसे  पहले पाने के लिए 👉  Onlinebharo.com  पर विजिट करते रहें।      
ये भी देखें 

👉राज्य स्तरीय आंकलन कैसे करें ?

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 

👉JOIN WHATSAPP GROUP                          


Leave a Comment