शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि – Teachers Seniority List 2020


शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि -2020 की पूरी जानकारी प्राप्त करें।  Teachers Siniority List 2020 Download :👇👇


शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि (Teachers Seniority List 2020) की पूरी जानकारी आज के इस आर्टिकल में बताया गया है। यदि आप भी जानना चाहते है कि वरिष्ठता सूचि क्या है और इसे क्यों जारी किया जाता है तो आज का ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हो सकता है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

फ्रेंड्स आज  21.12.2020 को लेटेस्ट अपडेट के साथ वरिष्ठता सूचि के बारे में बता रहे है साथ ही आज के आर्टिकल में आपको संभाग स्तर पर जारी किये गए वरिष्ठता सूचि के बारे में बताएँगे साथ ही आपको पूरी सूचि का लिंक इस आर्टिकल में देंगे जिसे आप स्वयं डाऊनलोड कर सकते है 

  • वरिष्ठता सूचि क्या है ?

वरिष्ठता सूचि कर्मचारियों का एक ऐसी सूचि है जिसके माध्यम से उनके सीनियर और जूनियर का पता चलता है। इसका मतलब यह हुआ कि कोई भी कर्मचारी उस विभाग में अन्य कर्मचारियों से कितने साल पहले या कितने साल बाद की सेवा कर रहा है। यह कर्मचारियों के लिए बहुत जरुरी होता है। 
  • वरिष्ठता सूची का प्रकाशन 


शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि की बात करें तो यह प्रति वर्ष जारी किया जाता है इस सूचि में उन सभी शिक्षकों का नाम शामिल किया जाता है जो सूचि प्रकाशन तिथि के अंदर उस क्षेत्र के अंदर कार्यरत हो। वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन अलग अलग वर्गों के शिक्षकों के लिए अलग अलग किया जाता है जैसे -व्याख्याता ,शिक्षक और सहायक शिक्षक। 
  •  वरिष्ठता सूचि प्रकाशित करने के उद्देश्य 
वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन कुछ विशेष उद्देश्य के लिए किया जाता है जैसे कि -प्रतिवर्ष शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन सामान्य प्रक्रिया  के अंतर्गत किया जाता है। इसके साथ ही यदि शिक्षकों का पदोन्नति करना हो या फिर संविलियन की प्रक्रिया शुरू करना हो तो भी वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन शासन स्तर से कराया जाता है। 
  • संविलियन की प्रक्रिया के लिए वरिष्ठता सूचि 


संविलियन की प्रक्रिया दो वर्ष पूर्ण करने वाले पंचायत संवर्ग के शिक्षकों के लिए है यह पहले आठ वर्ष या उससे अधिक की सेवा करने वाले शिक्षकों के लिए था  जैसे कि आपको मालूम ही होगा छग शासन के निर्देशानुसार जो शिक्षक दो  वर्ष की सेवा पूरा कर लेता है उनका संविलियन शिक्षा विभाग में कर दिया जाता है। 
यह संविलियन की प्रक्रिया जुलाई और जनवरी माह में किया जाता था ,वर्तमान सरकार के घोषणा के बाद दो वर्ष पूर्ण करने वाले शिक्षकों का संविलियन 1 नवंबर 2020 को कर दिया गया है।
संभाग स्तर पर संविलियन सूचि- डाऊनलोड करें 


👉संविलियन सूचि –शिक्षक एल बी ई संवर्ग 

👉संविलियन सूचि –शिक्षक एल बी टी संवर्ग 

👉संविलियन सूचि –व्यायाम शिक्षक एल बी ई संवर्ग 
  • पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूचि  


वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन शिक्षकों के पदोन्नति के लिए भी किया जाता है। शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्रतिवर्ष 1 अप्रैल की स्थति में वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन किया जाता है। शिक्षकों की यह सूचि सभी वर्गों के लिए अलग अलग  किया जाता है।  यहाँ सभी वर्गों से तात्पर्य व्याख्याता ,शिक्षक और सहायक शिक्षक से है।

यदि पदोन्नति की बात करें तो अभी कुछ वर्षों से शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति नहीं हो पायी है। आपको बता दें कि अभी वर्तमान में शिक्षाकर्मियों का संविलियन स्कूल शिक्षा विभाग में कर दिया गया है और अब शिक्षा विभाग में ही नियमानुसार पदोन्नति किया जायेगा। 
  • जिला स्तरीय वरिष्ठता सूचि 
शिक्षकों को अलग अलग वर्गों या पदों के रूप में परिभाषित किया जाता है सहायक शिक्षक ,शिक्षक और व्याख्याता इन वर्गों की वरिष्ठता सूचि भी अलग अलग स्तर पर जारी किया जाता है।

जैसे पदोन्नति के लिए वरिष्ठता सूचि की बात करें तो सहायक शिक्षक से शिक्षक के पद में पदोन्नति के लिए अंतिम रूप से वरिष्ठता सूचि जिला स्तर पर जारी किया जाता है।


शिक्षक पद के लिए पदोन्नति भी जिला स्तर पर किया जाता है अर्थात शिक्षक पद के लिए जिला स्तर पर वरिष्ठता तैयार किया जाता है और किसी भी जिले में सभी विकासखंड के सहायक शिक्षक को मिलाकर अंतिम सूचि जारी कर दिया जाता है। 
  • वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड करना 

वरिष्ठता सूचि को यदि आप डाऊनलोड करना चाहते है तो दिए गए लिंक की सहायत से डाऊनलोड कर सकते है। फ्रेंड्स ये आज आपको इसलिए बता रहे है क्योंकि बहुत से लोग सहीं लिंक का पहचान नहीं कर पाते है जिसके कारण वे कोई डाकुमेंट को डाऊनलोड नहीं कर पाते। 
वरिष्ठता सूचि का लिंक नीचे दिया गया है इस लिंक की सहायता से आप सूचि डाऊनलोड कर सकते है। जो भी सूचि आप डाऊनलोड करना चाहते है उसके नाम के ऊपर टच करें और आपके द्वारा चाही गई सूचि डाऊनलोड हो जाएगी।

  • संभाग स्तरीय वरिष्ठता सूचि 

01.04.19.की स्तिथि में संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड करें 



शिक्षक संवर्ग की संभाग स्तरीय अंतिम वरिष्ठता सूचि 13.03.2020 को जारी किया गया है जिसमे सहायक शिक्षक (एल बी) डी पी एड ,व्यायाम शिक्षक नियमित और एल बी की सूचि जारी किया गया है। सभी सूचि का लिंक आपको नीचे दिया जा रहा है जिससे आप डाऊनलोड कर सकते है।

👉सहायक शिक्षक(एल.बी.) डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. प्रशिक्षित शिक्षको की अंतिम वरिष्ठता सूची के लिए आदेश NEW 13-3-2020

👉सहायक शिक्षक (एल.बी.)डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. 14 प्रशिक्षित शिक्षको की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति में (ई.संवर्ग) NEW 13-3-2020


👉सहायक शिक्षक(एल.बी.) डी.पी.एड. एवं बी.पी.एड. 45 प्रशिक्षित शिक्षको की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति में (टी.संवर्ग) NEW 13-3-2020

👉व्यायाम शिक्षक नियमित 55 (संवर्ग ई) की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति मे NEW 13-3-2020

👉व्यायाम शिक्षक नियमित 75 (संवर्ग टी) की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति में NEW 13-3-2020

👉व्यायाम शिक्षक एल.बी.-89 (संवर्ग ई ) की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति में NEW 13-3-2020

👉व्यायाम शिक्षक एल.बी.-31 (संवर्ग टी.) की अंतिम वरिष्ठता सूची दिनांक 01.04.2019 की स्थिति में NEW 13-3-2020

01.04.19.की स्तिथि में संभाग स्तरीय अंतरिम वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड करें 

👉 व्यायाम शिक्षक- ई संवर्ग अंतरिम सूचि 
👉 व्यायाम शिक्षक –टी  संवर्ग अंतरिम सूचि 
👉 व्यायाम शिक्षक –ई संवर्ग एल बी अंतरिम सूचि 
👉 व्यायाम शिक्षक -टी  संवर्ग एल बी अंतरिम सूचि 
01 .04.19.की स्थिति में अंतिम वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड करें 
👉 प्रधान पाठक –पूर्व माध्यमिक शाला ई संवर्ग अंतिम सूचि 
👉 प्रधान पाठक- प्राथमिक एवं उच्च वर्ग शिक्षक ई संवर्ग अंतिम सूचि 
👉 शिक्षक एल बी –ई संवर्ग अंतिम सूचि 

सहायक शिक्षक ,विज्ञान सहायक ,व्यायाम शिक्षक ,शिक्षक ,व्याख्याता की वरिष्ठता सूचि नीचे दिए लिंक की सहायता से डाऊनलोड करें 

व्याख्याता भाग 2   वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड करें 

ये भी देखें 

👉राज्य स्तरीय आंकलन कैसे करें ?

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 

👉JOIN WHATSAPP GROUP 

8 thoughts on “शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि – Teachers Seniority List 2020”

  1. शिक्षक LB ई संवर्ग, जिला बलौदा बाजार, संभाग रायपुर का वरिष्ठता सूची new 13.03.20 के लिए लिंक दीजिए

    Reply
  2. सर मेरी नियुक्ति 2005 में शिक्षाकर्मी 03 पर रायपुर जिला विकासखंड गरियाबंद हुई और 2008 में विकासखंड धरसीवा जिला रायपुर में स्थानांतरण हुआ |
    प्रश्न :-क्या सिर्फ विकासखंड बदलने पर वरिष्ठता खत्म हो जाती है अगर आप के पास छत्तीसगढ़ सरकार कोई आदेशकापी हो तो प्लीज दीजिएगा

    Reply

Leave a Comment