छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें – Scholarship ki online entry kaise kare puri jankari .


छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें -सभी स्टेप की जानकारी हिंदी में देखें |


आज के आर्टिकल में छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री के बारे में विस्तार से स्टेप बाई स्टेप बताने वाले है। ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण है। इससे पहले भी हमने छात्रवृत्ति की एंट्री के बारे में बताये है उसका लिंक भी आपको इस आर्टिकल में दिया गया है उसमे जाकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते है। 
फ्रेंड्स आपको बता दें कि हमारे प्रिय पाठक बंधुओं द्वारा लगातार हमें अपनी राय और सलाह कमेंट करके दिया जा रहा है। इसके आप सभी पाठकों का दिल से आभार और धन्यवाद। बहुत से दोस्तों ने हमें कमेंट करके स्कॉलर शिप की ऑनलाइन एंट्री में आने वाले दिक्क्त के बारे में बताया है और इसके बारे में जानकारी चाहा है तो फ्रेंड्स आज का ये पोस्ट आप सभी लोगों के लिए है। अंत तक जरूर पढ़ें। 
छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री के  निर्देश समय सीमा में करने के लिए शासन स्तर से और उच्च कार्यालय से जारी किया जा चूका है। लेकिन अभी भी कई स्कूलों में छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री पूरा नहीं हो पाया है। यदि आप भी उनमे से एक है तो आपको बता दें की आने वाले कुछ ही दिनों में छात्रवृत्ति पोर्टल बंद कर दिए जायेंगे। उसके बाद कोई भी स्कूल छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री नहीं कर पायेगा। 


स्कॉलरशिप की ऑनलाइन एंट्री के लिए आपको बच्चों की कुछ सामान्य जानकारी इकठ्ठा करना होता है। आपको यहाँ पर कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो बच्चों से प्राप्त करना है उसके बारे में भी आपको  बताया गया है। चलिए फ्रेंड्स आपको सबसे पहले बताते है उन जरुरी दस्तावेज के बारे में जो आपको ऑनलाइन एंट्री के पहले रखना है। 
बच्चों की ये महत्वपूर्ण जानकारी (दस्तावेज ) अपने पास रखें 
> बैंक खाता संख्या (अकाउंट नंबर ) छात्र /छात्रा या माता /पिता का। 
> दाखिल नंबर -स्कूल रिकार्ड के अनुसार 
> मोबाइल नंबर 
> आधार नंबर (अनिवार्य नहीं )
> आय प्रमाण पत्र (वर्त्तमान वित्तीय वर्ष का )
> अस्वच्छ धंधा प्रमाण पत्र (जिसके  लागु हो )
> अन्य दस्तावेज जो जरुरी हो 
छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री करने के सभी स्टेप की जानकारी यहाँ देखें 

छात्रवृत्ति की एंट्री करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें सभी डाटा सावधानीपूर्वक भरना चाहिए क्योंकि यदि आप कोई भी गलत एंट्री करते है तो आपके विरुद्ध कार्यवाही हो सकती है। तो चलिए फ्रेंड्स बताते है ऑनलाइन एंट्री करने के सभी आसान स्टेप हिंदी में –
स्टेप 1 – छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री करने के लिए सबसे पहले आपको स्कूल के किसी भी एक शिक्षक को स्कॉलरशिप इंचार्ज बनाना होगा। इसके लिए पूरी प्रक्रिया आप हमरे पिछले आर्टिकल से प्राप्त कर सकते है। ये है रजिस्ट्रेशन करने के लिंक। 

इसे पढ़ें 👉स्कॉलरशिप की प्रारंभिक प्रक्रिया यहाँ से शुरू करें 
स्टेप 2 – रजिस्ट्रेशन के बाद आपको छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल पर लॉगिन करना है। इसके लिए आप ऑफिसियल वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in पर जाएँ। 
स्टेप 3 – ऑफिसियल वेबसाइट पर लॉगिन होने के बाद पोर्टल का होम पेज मिलेगा  यहाँ आपको पंजीयन (2019-20 ) पर जाना है। इसमें जाने पर आपको नीचे कुछ विकल्प दिखेंगे  दूसरे नंबर के विकल्प TEAMS के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति सत्र 2019-20 हेतु चयन करें को सलेक्ट करना है। 
स्टेप 4 –टीम्स के विद्यार्थियों को छत्रवृत्ति सत्र 2019-20 हेतु चयन के लिए चार विकल्प दिए गए है -ये चार विकल्प इस प्रकार है



1 -Fully Mached .

2-One To One Mapping .

3-All  Mapped .

4-Remaining Student Of Teams .
1 – Fully Mached 


सबसे पहले आपको  Fully Mached विकल्प पर जाना है। इसमें जाने के बाद आपको TEAMS में पंजीकृत विद्यार्थियों के कक्षा का चयन करना है। कक्षा का चयन करने पर एक ओर TEAMS में दर्ज विद्यार्थियों की सूचि और दूसरी ओर उन्ही विद्यार्थियों की पिछली कक्षा की नामवार सूचि दिखाई देगी। और साथ में उन विद्यार्थियों को चयन करने का विकल्प भी प्रदर्शित होगा। 
सूचि में प्रदर्शित जिन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति सत्र 2019-20 के लिए चयन करना है उन विद्यार्थियों के सम्मुख दिए गए विकल्प का चयन कर सुरक्षित करें बटन पर टैप करें। ऐसा करने पर विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए चयनित हो जायेगा। 
2- One To One Mapping

One To One Mapping विकल्प की सहायता से विद्यार्थियों का चयन करने के लिए इस विकल्प में जाने के बाद TEAMS में पंजीकृत विद्यार्थियों के कक्षा एवं वर्ग का चयन करें। 
कक्षा तथा वर्ग का चयन करने पर TEAMS के सत्र 2019 -20 के विद्यार्थियों की सूचि एवं छत्रवृत्ति सत्र 2018-19 के विद्यार्थियों की सूचि अलग अलग प्रदर्शित होगी। 
अब आप TEAMS के सत्र 2019-20 के विद्यार्थियों की सूचि एवं छात्रवृत्ति सत्र 2018-19 के विद्यार्थियों की सूचि में से एक एक विद्यार्थी जिनका आप मिलान करना चाहते है उन विद्यार्थियों का चयन करें। 
3- All  Mapped

इस विकल्प की सहायता से छात्रवृत्ति के लिए मिलान किये गए विद्यार्थियों की पूरी सूचि देखि जा सकती है इसके लिए आप ALL MAPPED विकल्प पर जाएँ जिससे सभी मिलान किये विद्यार्थियों की सूचि प्रदर्शित होगी। यदि आप मिलान किये गए विद्यार्थियों में से किसी विद्यार्थी को हटाना चाहते है तो विद्यार्थी के नाम वाले पंक्ति में Unmap बटन पर टैप करके हटा सकते है। 
 4-Remaining Student Of Teams .


Remaining Student Of Teams  इस विकल्प का चयन अंत में करना है जब आप छात्रवृत्ति सत्र 2018-19 के सम्पूर्ण विद्यार्थियों का मिलान  Fully Mached ,और One To One Mapping विकल्प से विद्यार्थियों का चयन कर चुके हों। 
इस विकल्प का चयन करने के बाद आपको कक्षा और वर्ग का चयन करना है जिससे  टीम्स के शेष विद्यार्थियों की सूचि प्रदर्शित होगी इन विद्यार्थियों के सम्मुख दिए विकल्प का चयन करके सुरक्षित बटन पर क्लिक करें। 
छात्रवृत्ति की सभी जानकारी onlinebharo.com से प्राप्त कर सकते है। हमारे वेबसाइट को आप सीधे गूगल में सर्च कर सकते है। स्कालरशिप की किसी अन्य जानकारी के लिए नियमित रूप से आप हमारे वेबसाइट पर विजिट करते रहें। 
ये भी पढ़ें 

2 thoughts on “छात्रवृत्ति की ऑनलाइन एंट्री कैसे करें – Scholarship ki online entry kaise kare puri jankari .”

Leave a Comment