TEAMS (टीम्स) से कैसे पता करे छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी


TEAMS (टीम्स) से कैसे पता करें छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी – शिक्षक ,विद्यार्थी ,स्कूल भवन की ऑनलाइन जानकारी कैसे देखें :



TEAMS से पता करें स्कूलों की जानकारी : स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लांच किया गया एक महत्वपूर्ण वेबसाइट और एप्प टीम्स (TEAMS) शिक्षा विभाग और शिक्षकों के लिए बहुत ही उपयोगी और महत्वपूर्ण है। टीम्स एप्प और वेबसाइट के बड़े में इसके पहले भी हम अपने वेबसाइट में बता चुके है यदि आप इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आप सीधे हमारे वेबसाइट Onlinebharo.com  को गूगल में सर्च करें। 


TEAMS के माध्यम से आप स्कूल की जानकारी ,विद्यार्थियों की जानकारी ,स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षकों की जानकारी , स्कूल की मुलभुत जानकारी ,शिक्षक की व्यक्तिगत जानकारी ,विद्यार्थियों की उपस्थिति ,मध्यान्ह भोजन की जानकारी एवं मध्यान भोजन की उपस्थिति ये सभी जानकारी आप टीम्स के माध्यम से प्राप्त कर सकते है साथ ही इस सभी जानकारी को को आप इस एप्प में अपलोड भी कर सकते है।

फ्रेंड्स यदि आप शिक्षा विभाग से सम्बंधित है या शिक्षक है तो आज का ये पोस्ट आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी हो सकता है। इस आर्टिकल में आज हम टीम्स (TEAMS) के वेबसाइट से छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के के बारे में बताने  वाले है। पूरी जानकरी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें। 
स्कूल की ऑनलाइन जानकारी (School`S  Online Information )


शिक्षा विभाग ने शासकीय स्कूलों एवं इन स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों के सम्बन्ध में जानकारी को कागजात से मुक्त करते हुए डिजिटल करने का प्रयास किया है और ये प्रयास सफल होते भी नजर आ रहा है। फ्रेंड्स दरअसल बात ये है कि आज सभी जगह और सभी विभागों में डिजिटल सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है शिक्षा विभाग भी इसी डिजिटल सिस्टम को लागु करने जा रहा है। टीम्स टी इस डिजिटल सिस्टम का उदाहरण है। 
स्कूलों की सभी जानकारी जैसे -शिक्षकों की विषयवार जानकरी ,स्कूलों में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या ,विद्यार्थियों की संख्या छात्र -छात्रा के अनुपात में ,स्कूल भवन की जानकारी कच्चा या पक्का अथवा आंशिक कच्चा -पक्का आदि सभी प्रकार की जानकारी आप टीम्स के माध्यम से ऑनलाइन देख पाएंगे। 
छग के किसी भी स्कूल की ऑनलाइन जानकारी कैसे देखें ? 


टीम्स के माध्यम से छग के किसी भी स्कूल की ऑनलाइन जानकरी कैसे देखें इस विषय की पूरी जानकरी आपको यहाँ स्टेप बाई स्टेप बताया जा रहा है साथ ही आपको ये भी बताया जायेगा कि ऑनलाइन जानकारी के क्रम में आप अपने या छग के किसी भी स्कूल की कौन कौन सी जानकारी ऑनलाइन देख सकते है। तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है ऑनलाइन जानकारी देखने के स्टेप। 
स्टेप 1  – सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कम्प्यूटर के इंटरनेट ब्राउजर क्रोम या जो भी आप प्रयोग करते है उसके सर्च बार में जाकर shiksha.nic.in टाइप करके सर्च करना है। जब आप ये सर्च करेंगे तो आपको स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन का मुख्य पेज दिखाई देगा। 
स्टेप 2  स्कूल शिक्षा विभाग छग के मुख्य पेज में आपको बायीं ओर प्रोजेक्ट लिंक वाले भाग में School Information Card as Per Udise 2018- 19 पर जाना है। आपके मदद के लिए निचे स्क्रीन शॉट दिया गया है। 
स्टेप 3 अब आपको  School Information Card as Per Udise 2018- 19 वाले नए पेज मिलेगा जिसमे English और Hindi दो माध्यम दिया गया है। आप जिस भी माध्यम में जानकरी देखना चाहते है उस माध्यम पर चेक मार्क कर लें। 
स्टेप 4 माध्यम का चयन करने के बाद आपको क्रम से जिला ,विकासखंड ,संकुल और स्कूल का चयन करना है। इसके लिए आपको सभी जानकारी बाई डिफाल्ट मिलेगा। जैसे ही आप इन विकल्पों में स्क्रॉल को ले जायेंगे आपको निचे पूरी दिखाई देगी इस सूचि में आप जिस जिले ,विकासखंड, संकुल और स्कूल की जानकरी देखना चाहते है उसको चयन करते जाएँ।  जब सभी विकल्प का चयन कर लिया गया तो वही पर नीचे में देखें बटन पर क्लिक करें। 
स्टेप 5  जैसे ही आप देखें बटन पर क्लिक करेंगे ,आपके द्वारा चाही गयी स्कूल की पूरी जानकरी स्क्रीन पर दिखने लगेगी। 

ये जानकारी ऑनलाइन देख पाएंगे 


स्कूल की सामान्य जानकारी 

स्कूल की सामान्य जानकारी के अंतर्गत आपको आपके द्वारा चयन किये गए गए स्कूल की जिला ,विकासखंड ,संकुल , Udise कोड और स्कूल का नाम सबसे ऊपर में प्रदर्शित होगा।

इसके आलावा स्कूल का क्षेत्र -Urban या Rural ,स्कूल का प्रबंधन -Depatment Of Education ,श्रेणी – इसमें Primary,Upper Primary ,High, Higher स्कूल की श्रेणी जो भी लागु हो आएगा ,प्रकार -Boy या Girl अथवा Co-Education ,पाली में संचालित -Yes या No ,पहुँच मार्ग -Yes या No ,आवासीय -Yes या No ,विद्यालय संवर्ग -Education या Tribal ये सभी जानकारी स्कूल की सामान्य जानकारी के रूप में प्रदर्हित होगी।


शिक्षकों की जानकारी 

शिक्षकों की जानकरी के अंतर्गत चयनित स्कूल में पदस्थ सभी शिक्षकों का नाम ,शिक्षक का पदनाम और शिक्षक जिस विषय के लिए नियुक्त हुआ है उस विषय का नाम ये सभी विवरण अलग अलग कॉलम में लिखा हुआ मिलेगा।

विद्यार्थियों की जानकारी

विद्यार्थियों की जानकारी वाले भाग में स्कूल में संचालित सभी कक्षा का नाम और उस कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों की संख्या लिंग के अनुसार बालक -बालिका के रूप में प्रदर्शित होगा और अंतिम कॉलम में कुल विद्यार्थियों की संख्या भी दिया है।

हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल की स्थिति में विद्यार्थियों की संख्या विषयानुसार प्रदर्शित होंगे। जैसे अलग अलग संकाय में विद्यार्थियों की संख्या अलग हो सकती है। चयनित स्कूल का डाटा उस स्कूल में वर्तमान सत्र में अपलोड किये गए विद्यार्थियों की संख्या ही प्रदर्शित होगी।

विद्यालय भवन , उपकरण और सुविधाएँ Udise 2018-19 के अनुसार 

विद्यालय भवन ,उपकरण और सुविधाएं यहाँ पर Udise 2018 -19 के अनुसार दिखाई देगी। दरअसल स्कूल शिक्षा विभाग ने सत्र 2018 -19 में स्कूलों से विभिन्न जानकरी उपलोड करने को कहा था। सभी स्कूल इन जानकारियों को ऑनलाइन उपलोड किये थे वही जानकरी आपको यहाँ देखने को मिलेगा।

विद्यालय भवन की स्थिति में -पक्का या कच्चा ,आंशिक पक्का ,टेंट ,जर्जर ,निर्माणाधीन जो भी जानकरी चयनित स्कूल के द्वारा ऑनलाइन अपलोड किया गया था वह यहाँ पर दिखेगा। साथ ही इसमें भवन खण्डों की संख्या ,कक्षा ये सभी जानकारी यहाँ प्रदर्शित होगी।

स्कूल की जानकारी के इस भाग में कक्षा कक्षों की स्थिति ,शौचालय एवं मूत्रालय की संख्या बालक और बालिका के लिए अलग अलग दिया गया है। इसके साथ ही पुस्तकालय ,खेल का मैदान ,शाला प्रबंधन ,और प्रबंधन में सदस्यों की संख्या पुरुष और महिला की संख्या आदि।  

निष्कर्ष :- आज के आर्टिकल में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा टीम्स के वेबसाइट में अपलोड किये गए नए विकल्प के बारे में बताया गया है। इस नए विकल्प School Information Card as Per Udise 2018- 19 की सहायता से छत्तीसगढ़ के किसी भी स्कूल की ऑनलाइन जानकारी प्राप्त किया जा सकता है। स्कूलों की जानकारी को ऑनलाइन देखने के सभी स्टेप विस्तार से  आज के आर्टिकल में बताया गया है। उम्मीद है ये जानकारी आपके लिए काफी मददगार होगी।

टीम्स की अन्य किसी भी जानकरी के लिए आप हमारे ऑफिसियल वेबसाइट Onlinebharo.com पर विजिट करें। इसे आप  गूगल में  सर्च कर सकते है। इस प्रकार की जानकरी सभी को शेयर जरूर करें ताकि उन्हें भी मदद मिल सके। यदि आपको टीम्स से सम्बंधित किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो  कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपकी पूरी सहायता की जाएगी। 

 ये भी पढ़ें 

👉नए विद्यार्थी कैसे  जोड़े ,,,संसोधन कैसे करें  सभी स्टेप की जानकरी प्राप्त करें। 

महत्वपूर्ण जानकारी पढ़ें 👇


Leave a Comment