पदोन्नति की जानकरी -शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश। शिक्षकों को देनी होगी संपत्ति का व्यौरा। Teacher Promotion 2020


पदोन्नति की जानकरी -शिक्षकों की पदोन्नति के लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश। शिक्षकों को देनी होगी संपत्ति का व्यौरा।  Teacher Promotion 2020  

शिक्षकों को मिलेगी पदोन्नति -जानकारी यहाँ देखें :-

शिक्षकों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और अच्छी जानकारी आज के आर्टिकल में बताया जा रहा है। जी हाँ फ्रेंड्स यदि आप भी शिक्षक है और प्रमोशन के इन्तजार में है तो आज का ये आर्टिकल आपके लिए बहुत ख़ास होने वाला है। पूरी जानकारी के लिए अंत तक जरूर पढ़ें। 

शिक्षा विभाग में सबसे महत्वपूर्ण यदि कोई है तो उसमे सबसे पहले नाम शिक्षक का आता है। निश्चित ही शिक्षा विभाग आज है तो इसमें सबसे अहम भूमिका शिक्षकों का होता है। आज हम इन्ही शिक्षकों के बारे में बताने वाले है। शिक्षकों की ये जानकारी सभी को जरूर शेयर करें। 


शिक्षकों के पदोन्नति  की बात करें तो पिछले कई वर्षों से शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हो पाया है जो शिक्षकों के लिए काफी नुकसानदायक है साथ ही शिक्षकों के मनोबल को कम करने वाला भी है। क्योंकि किसी भी कर्मचारी को एक समय सीमा में जो लाभ मिलना चाहिए ओ यदि न  मिले तो कर्मचारी हतोत्साहित हो जाते है। 
क्या है पदोन्नति ? What Is Promotion ? 

पदोन्नति एक विभागीय प्रक्रिया है जो अलग अलग विभागों में अलग अलग समय सीमा में होती है। यहाँ हम शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति के बारे में चर्चा कर रहे है। शिक्षकों की पदोन्नति सामान्यतः 5 वर्ष या सात वर्ष में किया जाता है। पदोनति हो जाने के बाद शिक्षक का पद बदल जाता है। 
शिक्षकों की पदोन्नति का क्रम आपको यहाँ बताया जा रहा है कि किस प्रकार शिक्षक एक शिक्षकीय पद से दूसरे शिक्षकीय पद में जाता है। तो चलिए दोस्तों आपको शिक्षकों के पदोन्नति का क्रम बताते है। 


शिक्षकों के पदोन्नति का क्रम बताने के पहले आपको शिक्षकीय पद के बारे में जानना भी जरुरी है। ये है शिक्षकों के पद -सहायक शिक्षक ,शिक्षक ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ,प्रधान पाठक पूर्वमाध्यमिक शाला ,उच्च वर्ग शिक्षक ,व्याख्याता ,प्राचार्य ,आदि। ये सभी शिक्षकीय पद है जिसमे शिक्षक अपने कार्यकाल में पदोन्नत होकर या सीधी भर्ती से जा सकता है। 
सहायक शिक्षक का पदोन्नति शिक्षक के पद पर ,शिक्षक की पदोन्नति व्याख्याता के पद पर व्याख्याता की पदोन्नति प्राचार्य के पद पर होता है। इसी प्रकार कुछ अन्य पदों की पदोन्नति नियमानुसार होती है। 
डीईओ ने दिए पदोन्नति प्रस्ताव बनाने के निर्देश 


पदोन्नति के संबंध में जिलाशिक्षा अधिकारी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के पदोन्नति प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह में जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि सहायक शिक्षक एवं सहायक शिक्षक एल बी की पदोन्नति उच्च वर्ग शिक्षक /प्रधान पाठक के पदों में किया जाएगा। 
पदोन्नति के पात्र कर्मचारियों का गोपनीय चरित्रावली विगत पांच वर्षों का मंगाया गया है। इसमें वर्ष 2014 से 2018 तक का गोपनीय प्रतिवेदन एवं वर्ष 2015 से 2019 तक पांच वर्षों का संपत्ति विवरण शिक्षकों को देने कहा गया है। 
पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य 
शिक्षकों की पदोन्नति के लिए कम से कम पांच वर्ष की सेवा निम्न पद में होना आवश्यक है। जैसे उदाहरण के लिए किसी शिक्षक का प्रमोशन प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला के पद में होना है इसके लिये उस शिक्षक को शिक्षक या प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के पद में पांच वर्ष की सेवा के साथ साथ प्रशिक्षित और स्नातक होना भी जरुरी है। 
अभी कुछ जिलों से पदोन्नति प्रस्ताव मंगाया गया है इसमें कुछ विषय का भी जिक्र किया गया है -जैसे हिंदी ,संस्कृत ,अंग्रेजी ,गणित, विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान विषय को शामिल किया गया है। 
जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किया गया पत्र आप इस लिंक से डाऊनलोड कर सकते है। 


कब तक होगी पदोन्नति ?? 
पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और यदि समय सीमा की बात करें तो लगभग मार्च तक शिक्षकों की पदोन्नति कर दिया जाएगा। अभी नगर निकाय का चुनाव और इसके बाद पंचायत चुनांव के कारण पदोन्नति की प्रक्रिया प्रभावित होगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो शिक्षकों को इस वर्ष पदोन्नति का सौगात जरूर मिलेगा। 
निष्कर्ष:- शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया के बारे में आज के आर्टिकल में बताया गया है। साथ ही शिक्षकों की पदोन्नति कौन कौन से  होगी इसके बारे में भी आपको समझाने की कोशिस की गयी है। उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी होगी। इसे अधिक से अधिक शेयर कर अन्य शिक्षकों तक ये जानकारी जरूर पहूँचायें।

शिक्षकों की ये जानकारी भी पढ़ें 

👉राज्यस्तरीय आंकलन का प्रश्न पत्र यहाँ से प्राप्त करें 

NPS -NSDL  से सम्बंधित ये जानकारी भी जरूर पढ़ें ;

👉NPS अकाउंट का बैलेंस चेक कैसे करें ? देखें अपने पेंशन खाते की राशि


👉 NPS-NSDL लॉगिन करने के लिए पॉसवर्ड भूलने पर क्या करें ? पासवर्ड रिसेट कैसे करें ?

लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1

 लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें

Leave a Comment