पदोन्नति पर चर्चा -DPI ने बुलाई शिक्षा विभाग के अधिकारीयों की बैठक। बैठक में शिक्षा और शिक्षकों से सम्बंधित एजेंडा शामिल-पदोन्नति पहले नंबर में ,,यहाँ देखें पूरा विवरण :
हेलो फ्रेंड्स नमस्कार onlinebharo.com में आपका स्वागत है। फ्रेंड्स आज आपको शिक्षा और शिक्षकों से जुड़े लेटेस्ट जानकारी बताने वाले है। जानने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।
फ्रेंड्स जैसे की हमारे इस वेबसाइट के माध्यम से सभी लेटेस्ट ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी अपने पाठकों को दिया जाता है। यदि आप भी इस वेबसाइट के नियमित पाठक है तो आपको जरूर मालूम होगा।
आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको शिक्षा विभाग और शिक्षकों के सम्बन्ध में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने जा रहे है ,जिसे जानना आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है।
ये पढ़ें :- सहायक शिक्षकों को मिला पहला क्रमोन्नति वेतन। देखें कहा से है ये सभी सहा शि और कैसे मिला इन्हे क्रमोन्नति वेतन।
फ्रेंड्स आपको बता दें कि छग में शिक्षकों को पदोन्नति और क्रमोन्नति के लिए काफी संघर्ष करना पड़ रहा है। वर्षों से शिक्षक बिना पदोन्नति और क्रमोन्नति के काम करने को मजबूर है।
सहायक शिक्षक की बात करें तो प्रतिमाह करीब 12 से 15 हजार आर्थिक नुक्सान के लिए मजबूर है। सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति इसका सबसे बड़ा कारण है।
फ्रेंड्स शिक्षकों के सम्बद्ध में सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप सीधे गूगल में सर्च करें onlinebharo.com इस लिंक से आपको सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो जाएगी।
चलिए फ्रेंड्स आपको आज की महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताते है। दरअसल आज हम लोकशिक्षण संचालनालय(DPI) रायपुर छत्तीसगढ़ में होने वाले मीटिंग के बारे में आपको जानकारी बताने वाले है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस मीटिंग में क्या है और इसकी जानकारी हम क्यों दे रहे है।
फ्रेंड्स आज की ये जानकारी काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मीटिंग विभागों की समीक्षा बैठक के रूप में रखी गयी है। जिसमे शिक्षा विभाग के सभी अधिकारीयों को बुलाया गया है।
लोकशिक्षण संचालनालय (DPI) ने जो मीटिंग के लिए जो पत्र जारी किये है वह पत्र केवल शिक्षा विभाग के अधिकारीयों के लिए ही जारी किया गया है। मीटिंग की प्रस्तावित तिथि 20 नवंबर है।
- लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें
DPI से जारी पत्र में इन अधिकारीयों को बुलाया गया है -समस्त संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा कार्यालय छग ,समस्त जिला शिक्षा अधिकारी छग ,समस्त जिला कार्यक्रम समन्वयक राजीव गाँधी शिक्षा मिशन छग ,एवं समस्त सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय छग।
DPI में होने वाले मीटिंग शिक्षकों के लिए इसलिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि मीटिंग के एजेंडा में पहले नंबर में शिक्षकों के पदोन्नति की जानकारी को शामिल किया गया है।
पदोन्नति क्या है ? What Is Promotion ?? यहाँ देखें 👇
पदोन्नति क्या है ? फ्रेंड्स पदोन्नति के बारे में आपको निश्चित ही जानकारी होगी फिर भी हम आपको इसके बारे में आपको कम शब्दों में बताने का प्रयास कर रहे है। पदोन्नति (Promotion) एक विभागीय प्रक्रिया है।
पदोन्नति की प्रक्रिया विभाग द्वारा पूरा किया जाता है। पदोन्नति के लिए अलग अलग विभाग में समय सीमा अलग अलग हो सकती है। यहाँ हम शिक्षा विभाग में शिक्षकों के पदोन्नति की बात करेंगे।
शिक्षा विभाग में शिक्षकों की पदोन्नति की समय सीमा पांच वर्ष या सात वर्ष निर्धारित किया गया है। सामान्यतः शिक्षक संवर्ग के पदोन्नति के लिए सात वर्ष का समय सीमा है।
इसके अंतर्गत कोई शिक्षक एक ही पद में रहते हुए सात वर्ष की सेवा पूरा कर लेता है तो वह अगले पद के लिए पदोन्नति का पात्र हो जाता है। और विभागीय प्रक्रिया से उनको पदोन्नत किया जाता है।
चलिए फ्रेंड्स आपको बताते है होने वाले मीटिंग के एजेंडा के बारे में :-
ये है एजेंडा के मुख्य बिंदु 👇
१– नए पदोन्नति नियम के अनुसार जिला और संभागवार शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि 01.04.19 की स्थिति में।
२– अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरण।
३-व्याख्याता के विषयवार रिक्त पदों की जानकारी।
४-जिला एवं संभाग स्तर के पदों की पदोन्नति पर चर्चा।
५– 01.01.2020 .से 31.12.2020 .तक सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारीयो/कर्मचारियों की संख्यात्मक जानकारी।
६-शिक्षक संवर्ग के नयी भर्ती पर चर्चा।
७-मध्यान्ह भोजन की जानकारी।
८-कक्षा 3 से 9 तक बच्चों की वेबपोर्टल में एंट्री।
९-स्कूलों के पासबुक की स्कैनिंग।
१०-शालप्रबंधन समिति के गठन की जानकारी।
११-निर्माणकार्य एवं मरम्मत कार्य की जानकारी।
१२-छात्रवृत्ति को TEAMS एप में जोड़ने पर चर्चा।
१३-TEAMS डाटा एंट्री की जानकारी।
१४-TEAMS में शिक्षकों के एंट्री की जानकारी।
१५-विधानसभा के प्रश्नों पर चर्चा।
१६-एस एल ए पर चर्चा।
१७-सभी शालाओं की शाला विकास योजना पर चर्चा।
१८-विद्यालय में युआ एवं इको क्लब की स्थापना की जानकारी।
१९– किचन गार्डन की स्थिति एवं विकास पर चर्चा।
२०-वित्त में ई मानक पर चर्चा।
फ्रेंड्स आपको मीटिंग के एजेंडा में शामिल 20 मुख्य बिंदुओं को बताया गया है। यहाँ पर सबसे अच्छी बात यह है कि सभी बिंदु शिक्षा और शिक्षकों के सम्बंधित है। साथ ही सबसे पहले बिंदु पर शिक्षकों के पदोन्नति पर चर्चा को शामिल किया गया है।
लोकशिक्षण संचालनालय रायपुर छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारीयों को जारी पत्र का अवलोकन आप नीचे दिए लिंक से डाऊनलोड करके कर सकते है।
👉DPI का मीटिंग वाला लेटर यहाँ से डाऊनलोड करें
अब देखने वाली बात है कि मीटिंग में शिक्षकों से सम्बंधित कौन कौन से एजेंडा पर DPI द्वारा मुहर लगाया जाता है। क्या शिक्षकों के पदोन्नति पर स्पष्ट निर्देश जारी होता है ? क्या नई भर्ती के पहले शिक्षकों की पदोन्नति की जाती है ?
इन सभी सवालों के उत्तर जानने के लिए आप लगातार हमारे वेबसाइट का अध्ययन करें। हामरे वेबसाइट में आप सीधे पहुँच सकते है। इसके लिए आपको गूगल में सर्च करना है –onlinebharo.com आप इससे सीधे हमारे वेबसाइट में पहुंच सकते है।जहा सभी जानकरी आपको सबसे पहले मिलेगी।
ये महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ें :
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है।
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1
Jila istriya transfer suchi kb nikl rhi hai..
sir jila striya transfer list aane ka chance bahut kam hai .fir bhi aane ki koi chance rahegi to website me uploade karenge….