शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि की ऑनलाइन जानकारी। Teachers Seniority List 2019


शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि की ऑनलाइन जानकारी।  Teachers Seniority List 2019 :
Hello  फ्रेंड्स नमस्कार Onlinebharo.com  में आपका स्वागत है। फ्रेंड्स जैसे कि आपको मालूम ही होगा हमारे इस वेवसाइट के माध्यम से सभी ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी दिया जाता है।शिक्षकों की सभी जानकारी इस वेबसाइट से आप प्राप्त कर सकते है।

एक बार फिर आज स्कूल शिक्षा विभाग से सम्बंधितशिक्षकों की  एक महत्वपूर्ण जानकारी  इस आर्टिकल में साझा करने जा रहे है।पूरी जानकारी पाने के लिए अंत तक जरूर पढ़ें।

आज हम शिक्षकों के वरिष्ठता सूचि के बारे में बताने वाले है। साथ ही आपको जिले से जारी वरिष्ठता सूचि की लिस्ट भी बताया जायेगा ,सूचि की लिंक इस पोस्ट में दिया गया है। इस लिंक से आप सूचि डाउनलोड कर सकते है। 
वरिष्ठता सूचि क्या है ? What Is Seniority List ?


फ्रेंड्स वरिष्ठता सूचि की बात करें तो यहाँ एक महत्वपूर्ण पारिभाषिक शब्द है जो कर्मचारियों और अधिकारीयों के लिए उनके विभाग में प्रयोग किये जाते है। यह कर्मचारियों की एक सूचि होती है। 
शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि की बात करें तो शिक्षकों को अलग अलग वर्गों में बांटा गया है। जिसमे सहायक शिक्षक ,शिक्षक ,व्याख्याता ,प्रधान पाठक ,प्राचार्य  आदि पद शामिल है। 
वरिष्ठता सूचि को पद अनुसार बनाया जाता है। इसे ऐसे समझें – सहायक शिक्षक की  वरिष्ठता सूचि जिलेवार बनी है तो उस जिले में पदस्थ सभी सहायक शिक्षक को सूचि में शामिल किया जायेगा। 
जैसे कि वरिष्ठता सूचि नाम से स्पष्ट है। यह शब्द वरिष्ठ से बना है ,अर्थात जो शिक्षक पहले नियुक्त हुआ है उसका नाम सूचि में सबसे ऊपर रहेगा इसके बाद क्रमशः शिक्षकों के नाम सूचि में इंद्राज की जाती है।  इसी प्रकार अन्य वर्ग के शिक्षकों की सूचि तैयार की जाती है।

ये भी पढ़ें 
👉शिक्षकों की क्रमोन्नति -10 वर्ष पूर्ण करने वाले पात्र शिक्षकों को मिलेगी क्रमोन्नति -देखें पूरी जानकारी

विषयवार वरिष्ठता सूचि (Subject Wise Seniority List)


विषयवार वरिष्ठता सूचि में शिक्षकों के विषय के अनुसार सूचि बनाई जाती है। जैसे गणित विषय के लिए वरिष्ठता सूचि बनानी है तो जिले में पदस्थ केवल गणित विषय वाले शिक्षकों को गणित वरिष्ठता सूचि में शामिल किया जाता है। इसी प्रकार अन्य विषय की सूचि भी तैयार की जाती है। 
वरिष्ठता सूचि में त्रुटि यहाँ देखें 
वरिष्ठता सूचि का प्रकाशन अभी हाल ही में जारी किया गया है। इस जारी वरिष्ठा सूचि में कई त्रुटियाँ है। जैसे -ट्रांसफर से आये शिक्षकों को सूचि में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा जनवरी 2020  में शामिल शिक्षकों को भी जारी वरिष्ठा सूचि से बाहर रखा गया है। 
वरिष्ठता सूचि में शामिल शिक्षकों के नाम ,जन्म तिथि ,नियुक्ति तिथि में भी त्रुटि है। शिक्षकों की जानकारी गलत दर्ज की गयी है जिसके चलते कई वरिष्ठ शिक्षक पीछे और कनिष्ठ शिक्षक सूची में आगे हो गए है। 
फिर से जारी होगी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि  

वर्तमान में  जारी वरिष्ठता सूचि में कई त्रुटियां है जैसे की ऊपर बताया गया है। इस जारी वरिष्ठता सूचि में त्रुटि होने के कारण शिक्षकों द्वारा इस सूचि का विरोध किया गया , जिसके कारण अब अधिकारीयों ने भी माना है कि वरिष्ठता सूचि में त्रुटि है। 
शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि को दोबारा बनाकर और जो भी त्रुटि है उसे दावा आपत्ति मंगाकर निराकार करने के बाद शीघ्र ही नयी वरिष्ठता सूचि तैयार कर सूचि जारी की जाएगी।

वरिष्ठता सूचि में सुधार-बनाया गया नया सूचि यहाँ देखें 


शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि 01.04.2019 की स्थिति में बनाने का आदेश संयुक्त संचालक द्वारा जारी कर दिया गया है। साथ ही जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि तैयार कर प्रकाशन भी कर दिया गया है।

जिला से जारी वरिष्ठता सूचि में कई त्रुटियां पायी गयी ,इन त्रुटियों के सुधार के लिए जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकसखण्ड शिक्षा अधिकारीयों को पत्र जारी किया और त्रुटियों में सुधार कर नया सूचि जारी कर दिया गया है।

शिक्षक अपने वरिष्ठता सूचि को सम्बंधित कार्यालय से देख सकते है। हमारे इस पोस्ट में भी सूचि अपलोड किये गए है आप यहाँ से भी वरिष्ठता सूचि डाऊनलोड कर सकते है।
👉जिला शिक्षा अधिकारी का पत्र देखें 
इस पत्र में ई एवं टी संवर्ग के प्रधान पाठक ,मिडिल स्कूल प्रधान पाठक ,उच्च वर्ग शिक्षक ,शिक्षक एल बी ,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला ,सहायक शिक्षक विज्ञान एवं उर्दू के वरिष्टता सूचि में सुधार करने के लिए कहा गया है।

जिलेवार वरिष्ठता सूचि यहाँ देखें  


👉 प्रधान पाठक पू मा शाला स्नातकोत्तर प्रशिक्षित(बिलासपुर) 
👉शिक्षक (LB) टी संवर्ग -(बस्तर संभाग जगदलपुर )
👉शिक्षक (LB) ई  संवर्ग -(बस्तर संभाग जगदलपुर )
👉प्रधान पाठक /उच्च वर्ग शिक्षक (प्राथमिक शाला ) टी संवर्ग (बस्तर संभाग जगदलपुर )
👉प्रधान पाठक /उच्च वर्ग शिक्षक (प्राथमिक शाला ) ई संवर्ग (बस्तर संभाग जगदलपुर )
👉प्रधान पाठक  (पू मा शाला ) स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित टी संवर्ग (बस्तर संभाग जगदलपुर )
👉प्रधान पाठक  (पू मा शाला स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित ई संवर्ग (बस्तर संभाग जगदलपुर )

पदोन्नति पर लगी रोक हटाई गयी  ,,नए नियम से होगी पदोन्नति 
,,,यहाँ देखें 

पदोन्नति के सम्बन्ध में अभी ताजा स्थिति यह है की सभी प्रकार के पदोन्नति में फरवरी 2019 से रोक लगा दिया गया था -जो अभी तक समाप्त कर दिया  गया है।
लेकिन अब पदोन्नति पर लगी रोक हटने से कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिलेगा । अभी वर्तमान में पदोन्नति के सम्बन्ध में कुछ नए प्रावधान किये गए है। इसके तहत ही पदोन्नति किया जाना है।
पदोन्नति पर रोक के कई कारण हो सकते है  -आरक्षण एक सबसे बड़ा कारण हो सकता है। अब चूँकि पदोन्नति में आरक्षण के  सम्बन्ध में नए नियम बना दिया गया  है।
नए नियम के  तहत अब पदोन्नति में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
पदोन्नति में आरक्षण के संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिए गए है साथ ही पदोन्नति में आरक्षण सबंधी नियन छत्तीसगढ़ राजपत्र में भी प्रकाशित कर दिए गए है। 
अब यह तय माना जा रहा है की पदोन्नति में लगी रोक बहुत जल्द हटने वाली है  और नए नियम के तहत ही पदोन्नति होगी।

पदोन्नति में आरक्षण का नया नियम -क्या है नया नियम यहाँ दखें ??
पदोन्नति में आरक्षण के किये कई कर्मचारी सगठन द्वारा बहुत से आंदोलन भी किये गए है और शासन से इस सम्बन्ध में मांग भी किया गया है।
अब शासन की और से पदोन्नति में आरक्षण का नया नियम बनाया गया है इस नियम में अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति के कर्मचारियों को पदोन्नति मे आरक्षण का लाभ मिलेगा।
निष्कर्ष:शिक्षा विभाग में शिक्षकों की वरिष्ठता सूचि एवं पदोन्नति के सम्बन्ध में पूरा विवरण  आज के इस आर्टिकल में बताया गे है। साथ ही आज के इस आर्टिकल में पदोन्नति में आरक्षण के नए नियम को भी बताया  गया है जो राजपत्र में प्रकाशित भी कर दिया गया है।
इस प्रकार की अन्य लेटेस्ट जानकरी के लिए आप हमारे वेबसाइट पर सीधे जानकारी प्राप्त कर सकते है। हमारे वेबसाइट में सीधे पहुँचने के लिए GOOGLE में सर्च करें   – www.onlinebharo.com इस सर्च से आप सीधे हमरे साइट में पहुंच सकते है। आपको यहाँ सभी प्रकार की ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी प्राप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें 
अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के लिए ये भी पढ़ें 
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें आपको निचे ग्रुप का लिंक दिया गया है आप यहाँ से सीधे ज्वाइन कर कर सकते है। 
👉JOIN OFFICIAL WHATSAPP GROUP -1
 लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें

Leave a Comment