ये जानकारी शिक्षकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यदि आप भी शिक्षक है तो आपको ये जानकारी जरूर पढ़ना चाहिए।
आज टीम्स एप्प के नए वर्जन के बारे में विस्तृत जानकारी आपसे साझा करेंगे। आप ये पोस्ट अंत तक जरूर पढ़ें।
👉TEAMS में विद्यार्थियों की प्रोग्रेशन कैसे करें।
👉बायोमेट्रिक टेबलेट में TEAMS को कैसे इंस्टाल करें।
👉(SLA ) राज्य स्तरीय आंकलन के लिए सभी विषय का प्रश्न यहाँ से प्राप्त करें।
तो फ्रेंड्स इस बात का जरूर ध्यान रखें की कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी शुरू से अंत तक जरूर पढ़ें ताकि आप उसके बारे में पूरा जान सकें।
तो आप GOOGLE में सर्च करें onlinebharo.com इस वेबसाइट के माध्यम से ऊपर बताये गए सभी जानकारी दिया जाता है।
चलिए फ्रेंड्स आपको TEAMS APP से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकरी बताते है। फ्रेंड्स आपको टीम्स के नए वर्जन के बारे में बताने के पहले टीम्स की कुछ बेसिक जानकरी भी बताते है। जैसे TEAMS क्या है ?और यह किस प्रकार उपयोगी है इसके बारे में चर्चा करेंगे।
इसकी सहायता से राज्य के सभी स्कूलों के शिक्षक और विद्यार्थियों की सभी जानकारी को अपडेट किया जा रहा है। NIC के सहयोग से विकसित किये जा रहे TEAMS के अंतर्गत 51 मॉड्यूल तैयार किये जायेंगे।
ये पढ़ें :- राज्य स्तरीय आंकलन (SLA) -PA-2 ,FA-2,SA-2 के अंकों की प्रविष्टि कैसे करें।
शिक्षा विभाग के घटक लोक शिक्षण संचालनालय ,राज्य शैक्षिकअनुसन्धान और प्रशिक्षण परिषद् ,समग्र शिक्षा ,माध्यमिक शिक्षा मंडल ,पाठ्यपुस्तक निगम एवं विभाग के अन्य घटक के साथ ही विद्यालय के शिक्षक इस प्रणाली का उपयोग कर सकेंगे।
TEAMS APP के नए वर्जन के बारे में जानें:APP यहाँ से अपडेट करें
TEAMS एक मोबाइल APP है। जिसे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग के लिए लांच किया गया है। इसकी सहायता से सभी स्कूलों को ऑनलाइन किया जा रहा है। साथ ही स्कूलों में कार्यरत शिक्षक और विद्यार्थियों की सभी जानकरी इस APP के माध्यम से अपलोड किया जा रहा है। जिससे श्रम की अधिकता को कम किया जा सकता है।
जैसे की आप सभी TEAMS एप्प अपंने मोबाइल में इंस्टाल किये होंगे और अपने कर्मचारी आईडी को रजिस्टर भी कर लिए होंगे। लेकिन फ्रेंड्स जो आपने टीम्स एप्प इंस्टाल किये है उसमे बहुत से विकल्प नहीं दिए गए है। अभी वर्तमान में टीम्स एप्प को अपडेट कर दिया गया है।
TEAMS APP के पुराने वर्जन में बहुत से विकल्प नहीं दिए गए है जिसके कारण आप कई विवरण नहीं देख पाते होंगे। अतः आप अपने मोबाइल में इंस्टाल किये गए एप्प को तुरंत अपडेट कर लें और लेटेस्ट जानकरी और उपयोगी विकल्प पर कार्य कर सकते है।
TEAMS APP को कैसे अपडेट करें ?
TEAMS APP को नए वर्जन में अपडेट करने के लिए सबसे पहले आपको अपने मोबाइल के PLAY STORE में जाना है। इसके बाद आपको प्ले स्टोर के सर्च बार के बाएं तरफ के तीन लाइन को टच करें। जिससे आपको बहुत से विकल्प मिलेंगे। इसमें सबसे पहले विकल्प My apps & games पर जाएँ और इसे टच करें।
अब आपके मोबाइल में इंस्टाल किये गए गए सभी apps दिखाई देंगे। इन apps के दायीं ओर (Right Side) में ग्रीन कलर में Update लिखा हुआ दिखेगा। आपको जिस app को अपडेट करना है उसके सामने Update बटन पर टैप करना है ।
इसप्रकार आपका app अपडेट होकर वर्तमान नए वर्जन में आ जायेगा। मोबाइल में इंस्टॉल किये गए गए APP को अपडेट करने के स्टेप्स ऊपर स्क्रीन शॉट के माध्यम से बताया गया है।
TEAMS एप्प के नए वर्जन में क्या क्या विकल्प है ?यहाँ देखें
मोबाइल एप्प को समय समय में अपडेट करना जरुरी होता है क्योंकि जब भी किसी एप्प का नया वर्जन आता है तो पुराने वर्जन में बहुत से विकल्प नहीं होते जो अपडेट किया गया है।
ऐसे में हमे कई जानकारी नहीं मिल पाती इसलिए मोबाइल एप्प को अपडेट करना जरुरी होता है। इस क्रम में आपको TEAMS एप्प को भी अपडेट करना बहुत जरुरी है।
👉JOIN WHATSAPP GROUP
TEAMS APP को अपडेट करने पर उसका नया वर्जन प्राप्त हो जायेगा। पुराने APP को अपडेट करने के तरीके आपको ऊपर में बताया गया है। तो चलिए फ्रेंड्स आपको TEAMS APP के नया वर्जन में सभी विकल्पों के बारे में स्टेप बाई स्टेप बताते है।
स्टेप -1 टीम्स एप्प के नए वर्जन में विकल्पों को देखने के लिए या उन विकल्पों की जानकारी के लिए आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में TEAMS APP से लॉगिन करना है। लॉगिन करते ही टीम्स एप्प का होम पेज ओपन होगा।
स्टेप -2 टीम्स एप्प के होम पेज में आपका व्यक्तिगत विवरण के साथ चार विकल्प दिए है। ये चार विकल्प क्रमशः शिक्षक ,स्कूल ,विद्यार्थी और सेल्फ इम्प्रूवमेंट है। इन विकल्पों का बारी बारी से चयन करके इनके अंतर्गत विभिन्न अपडेटेड जानकरी देखें।
स्टेप -3 शिक्षक -इस विकल्प का चयन करने पर आपको कुल छः अन्य विकल्प मिलेंगे। ये छः विकल्प है -मेरी प्रोफ़ाइल ,मेरी पे स्लिप ,मेरी सर्विस बुक ,शासन या संचालनालय से सन्देश ,पिन बदलें और वापस जाएँ।
फ्रेंड्स आप इन विकल्पों के बारे में विस्तृत जानकरी लेना चाहते है तो आप हमारे पहले पोस्ट को जरूर पढ़ें। लिंक नीचे दिया गया है।
👉TEAMS APP के बारे में जानकारी के लिए इस लिंक पर जाएँ।
स्टेप -4 स्कूल -इस विकल्प का चयन करने पर आपको सात अन्य विकल्प दिखेंगे। ये सात इस प्रकार है – विद्यार्थी का डेटा डाऊनलोड करें ,विद्यार्थी की हाजिरी ,मध्यान्ह भोजन की हाजिरी ,विद्यार्थी की हाजिरी सिंक करें ,मूल्याङ्कन/असेसमेंट से जुड़े डाटा को एंटर करें ,एस.एल.ए. रिपोर्ट ,परिआडिक असेसमेंट (कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के लिए )
इन विकल्पों को चयन करके आप इनके अंतर्गत आने वाले अन्य विकल्पों की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है। इसके लिए आप क्रमशः विकल्पों का चयन करें और आने वाले सम्बंधित अन्य विकल्पों के बारे विवरण देखें।
विकल्प -विद्यार्थी और सेल्फ इम्प्रूवमेंट अभी भी TEAMS APP के इस वर्जन में उपलब्ध नहीं है। इसके लिए आपको टीम्स के आने वाले अगले वर्जन का इन्तजार करना होगा।
शासन से प्राप्त सन्देश /मेसेज कैसे देखें ?
TEAMS APP में शासन की ओर से विभिन्न प्रकार के मेसेज कर्मचारियों के लिए दिए जाते है। ये सन्देश APP में अपलोड कर दिया जाता है जिसे आप आसानी से देख सकते है। मेसेज या सन्देश के देखने के लिए आपके दो तरीके है।
1 -नोटिफिकेशन आइकॉन में जाकर और 2- शिक्षक विकल्प का चयन करके।
चलिए फ्रेंड्स आपको दोनों ही तरीकों के बारे में बताते है।
पहले विकल्प- नोटिफिकेशन आइकॉन के माध्यम से -इस माध्यम से शासन के सन्देश को देखने के लिए जैसे ही आप लॉगिन करेंगे आपके सामने TEAMS APP का होम पेज दिखाई देगा।
होम पेज में ऊपर दायीं ओर एक घंटी का चित्र बना हुआ दिखाई देगा। इस घंटी पर आपको एंटर करना है। जैसे ही आप BELL(घंटी) आइकॉन पर टच करेंगे आपको शासन स्तर से जारी सभी सन्देश या मेसेज क्रमशः आपको तिथिवार दिखाई देगी।
दूसरा- शिक्षक विकल्प के चयन से – होम पेज में शिक्षक विकल्प का चयन करते ही आपको छः अन्य विकल्प दिखेंगे इसमें से आपको चौथे विकल्प -शासन या संचालनालय से सन्देश का चयन करना है। इसका चयन करते ही आपको पहले विकल्प में दिखे सभी सन्देश यहाँ भी दिखने लगेंगे।
निष्कर्ष :-दोस्तों आज के आर्टिकल में टीम्स एप्प के नए वर्जन में विभिन्न विकल्पों के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको पुराने वर्जन से नए वर्जन में कैसे अपडेट करें इसके बारे में भी बहुत सरल तरीके से समझाया गया है। उम्मीद है ये जानकरी आपके लिए काफी उपयोगी होगी।
टीम्स से सम्बंधित और अधिक जानकारी के लिए आप सीधे हमारे वेबसाइट में जा सकते है। इसके लिए GOOGLE में सर्च करें onlinebharo.com
- 👉CG-TEAMS को बायोमेट्रिक टेबलेट में कैसे इंस्टाल करें ? रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?
- 👉अपने बाइक या कार की बीमा (Insurance) मोबाइल से करें मात्रा 20 मिनट में।
- 👉मतदाता सूचि में अपना नाम देखें ,,,कही आपका नाम सूचि से कटा तो नहीं।
- 👉छत्तीसगढ़ के स्कूलों की सभी जानकारी ऑनलाइन कैसे देखें। यहाँ से प्राप्त करें पूरी जानकारी। CG EDUPORTAL के बारे में जानें
- 👉राशन कार्ड कैसे बनवाएं -ऑनलाइन और ऑफलाइन। ऐसे करें आवेदन।
- 👉NPS (NSDL) के बारे में जाने। अपने पेंशन खाते का बैलेंस कैसे चेक करें।
- 👉TEAMS-T APP में रजिस्ट्रेशन कैसे करें। सभी स्टेप की जानकारी के लिए यहाँ देखें /पढ़ें
- 👉शिक्षकों की जानकारी -देखें कहा कितने पद स्वीकृत है और कितने कार्यरत है।
- 👉मध्यान्ह भोजन की लाइव रिपोर्टिंग प्रतिदिन कैसे चेक करें।
- 👉TEAMSAPP शिक्षकों के लिए जरुरी। रजिस्ट्रेशन कैसे करें।
- 👉शिक्षकों के पदोन्नति की जानकारी पढ़ें।