TEAMS-T APP (टीम्स-टी एप्प) से “पे स्लिप ,बैंक विवरण ,पदस्थापना,शैक्षणिक योग्यता,व्यवसायिक योग्यता” कैसे देखें ?


TEAMS-T  APP (टीम्स-टी एप्प) से “पे स्लिप ,बैंक विवरण ,पदस्थापना,शैक्षणिक योग्यता,व्यवसायिक योग्यता” कैसे देखें ? 


लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और व्यवस्थित करने के लिए विभाग द्वारा एक ऍप्लिकेशन लांच किया गया है। इस ऍप्लिकेशन का नाम है -TEAMS-T  .जिसका हिंदी में पूरा नाम सम्पूर्ण शिक्षण आकलन एवं प्रबंधन प्रणाली है। यदि हम अंग्रेजी में TEAMS के पूरा नाम की बात करें तो इसका पूरा नाम है –TOTAL EDUCATION ASSESSMENT AND MANAGMENT SYSTEM  है। 

दोस्तों हमारे ऑफिसियल वेबसाइट www.onlinebharo.com में आपका स्वागत है।दोस्तों आपको बताना चाहूंगा हमारा यह वेबसाइट में शिक्षा से लेकर सभी आवश्यक जानकारियों को अपलोड किया जाता है। यदि आप इस वेबसाइट का नियमित पाठक है तो आपको मालूम भी होगा। हमारे द्वारा सभी लेटेस्ट जानकारी को वेब के माधयम से बताया जाता है। 


आज के इस पोस्ट में आपको टीम्स एप्प की सहायता से विभिन्न जानकारियों के बारे में बताने वाले है। आप ये पोस्ट शुरू से अंत तक पढ़ें। आपको बता दें की हमारे इसके पहले वाले पोस्ट में टीम्स एप्प में रजिस्ट्रेशन कैसे करते है और इस एप्प को एक क्लिक में कैसे डाऊनलोड करते है के बारे में बताया गया है। यदि आप इसके बारे में और अधिक जानना चाहते है तो आपको इस पोस्ट में लिंक दिया गया है इससे आप रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी ले सकते है। 
फ्रेंड्स आज आपको बातएंगे अपने टीम्स एप्प में कैसे लॉगिन करें और लॉगिन करने के बाद उसमे विभिन्न जानकारी को कैसे देखें। जैसे की आपको पहले ही बताया जा चूका है कि आज आपको पे स्लिप ,बैंक। शैक्षणिक योग्यता ,व्यवसायिक योग्यता से सम्बंधित जानकारी बताया जायेगा। तो चलिए फ्रेंड्स शुरू करते है।
TEAMS APP में लॉगिन कैसे करें ?


सबसे पहले आप अपने मोबाइल में इंस्टाल किये गए TEAMS APP को ओपन करें। और आपके द्वारा बनाया गया चार अंकों वाला पिंन डालना है और लॉगिन करें बटन पर को टच करें। ऐसे करते ही आप अपने रजिस्टर टीम्स एप्प में लॉगिन कर लेंगे। यदि आपने अभी तक TEAMS APP को अपने मोबाइल में इंस्टाल नहीं किये है तो आप पहले इंस्टाल कर लें। यहाँ लिंक दिया गया है। इसमें से आप एक क्लिक में एप्प इंस्टाल कर सकते है।

लॉगिन करने के बाद आपको टीम्स एप्प का नया इंटरफेस मिलेगा जिसमे आपका नाम ,एम्प्लॉयी आईडी ,आपके स्कूल का नाम और यू -डाइस कोड पहले से  दिया होगा। साथ ही इस पेज में आपको पांच विकल्प मिलेगा जो इस प्रकार है – १-शिक्षक ,२-स्कूल ,३-विद्यार्थी,४-सेल्फ ,और ५-सिंक। ये पांच विकल्प आपको मिलेगा। इसका मतलब ये हुआ फ्रेंड्स  कि ऍप्लिकेशन को पांच भागों में बांटा गया है। 
यहाँ आपको सभी भागों के बारे क्रम से बताया जायेगा। चलिए देखते है –
1-शिक्षक
आपको शिक्षक विकल्प  को क्लिक  करना है इसमें जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको चार सब विकल्प   मिलेगा -ये चार विकल्प  है –
१ –मेरी प्रोफ़ाइल ,
२-मेरी पे स्लिप 
३ –पिन बदलें।,और 
४- वापस जाएँ।
नीचे चित्र में स्टेप देखें।

फ्रेंड्स यहाँ से आप इन विकल्पों को बारी बारी से सलेक्ट करके अपनी सभी जानकारी चेक क्र सकते है देख सकते है। और यदि आपसे सम्बंधित कोई जानकारी गलत हो तो उसमे सुधार के लिए नीचे दाएं साइड में डाटा सुधार के लिए अनुरोध बटन को टच करके अनुरोध भेज सकते है। आपके द्वारा भेजे गए अनुरोध को विकासखंड  या जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा देखकर नियमानुसार सुधार करेंगे।  चलिए फ्रेंड सभी विकल्प बारी बारी से देखते है।
१ -मेरी प्रोफ़ाइल 
यहाँ आपको कुल 6 अन्य विकल्प मिलेंगे। ये विकल्प इस प्रकार है –
1-व्यक्तिगत जानकारी  
2-बैंक की जानकारी  
3-पे  स्केल की जानकारी 
4-पदस्थापना  की जानकारी 
5-योग्यता की जानकारी 
6-प्रशिक्षण  / व्यावसायिक योग्यता।  
अब आप इस विकल्पों की सहायता से अपनी सभी जानकारी देख सकते है।

1 -व्यक्तिगत जानकारी इस विकल्प का चयन करते है तो आपको ,आपके व्यक्तिगत जानकारी जैसे नाम -हिंदी और अंग्रेजी में ,कर्मचारी कोड ,जिला ,विकासखंड, वर्तमान पदस्थापना ,वर्तमान नियुक्ति का पद ,जन्म तिथि ,लिंग सामाजिक वर्ग ,वर्तमान पता ,स्थायी पता -इस प्रकार की सभी जानकारी दिखेगी।
2-बैंक की जानकारी- इस विकल्प में आपको आपके बैंक खाते  का विवरण दिखाई देगा जो आपने अपने वेतन आहरण के लिए दिया है। मतलब जिस अकाउंट में आपका वेतन आता है यह वही अकाउंट है। इसे अच्छे से चेक कर लें।
 3-पे  स्केल की जानकारी- इस विकल्प में आपको पे स्केल जो आपके पद के अनुसार निर्धारित है वह दिखाई देगा। फ्रेंड्स आपको बता दें की ये पे स्केल आपके छठवें वेतन का होगा। जैसे 5200 -20200 (2400 ) ये वर्तमान पद पर वेतनमान या वेतन बैंड है और 2400 ग्रेड पे है। फ्रेंड्स ये अलग अलग पदों के लिए अलग अलग होता है। आप जब इस विकल्प में आएंगे तो आपको पता चल जायेगा।
4-पदस्थापना  की जानकारी – इस विकल्प में आपको आपके नियुक्ति की जानकरी दिखाई देगा। जिसमे आपके प्रथम नियुक्ति ,स्कूल का नाम ,आदेश क्रमांक ,विषय ,कार्यभार ग्रहण तिथि ये सभी देख सकते है। फ्रेंड्स आपकी यदि पदोन्नति या फिर कोई वेतन पुनरीक्षण हुआ है तो उसका भी विवरण आपको यहाँ मिल जायेगा। साथ ही आपको यहाँ पर यदि आपके नियुक्ति के बाद स्कूल में परिवर्तन हुआ है उसको भी इस विकल्प से देख सकते है।
5-योग्यता की जानकारी – इस विकल्प में आपके द्वारा प्राप्त किये गए शैक्षणिक योग्यता को शामिल किया गया है ,फ्रेंड्स आप यदि अपनी अन्य शैक्षणिक योग्यता को जुड़वाना चाहते है तो डाटा सुधार के लिए अनुरोध भेज सकते है। कार्यालय में आपके सेवा पुस्तिका के अनुसार आपकी शैक्षणिक योग्यता को जोड़ दिया जायेगा।
6-प्रशिक्षण  / व्यावसायिक योग्यता इस विकल्प में आपके द्वारा प्राप्त किये गए व्यावसायिक योग्यता को शामिल किया गया है। जैसे बी एड ,डी  एड ,डी एल एड  आदि।  

२-मेरी पे स्लिप 

इस मुख्य विकल्प में आप अपने पे -स्लिप को देख सकते है। फ्रेंड्स आपको बता दें की आप इस विकल्प की सहायता से पिछले वर्ष 2018जुलाई से अब तक का पे स्लिप देख सकते है। मतलब यदि आप शिक्षक एल बी वर्ग में आते है तो संविलियन होने के बाद के सभी पे स्लिप देख सकते है। इसके लिए आपको वर्ष और माह का चयन करना होगा और फिर पे स्लिप देखें को क्लिक करें। आपको स्क्रीन में पे स्लिप आ जायेगा। 
,३ -पिन बदलें
इस विकल्प की सहायता से आप अपने वर्तमान पिन को बदल सकते है। फ्रेंड पिन एक बहुत ही गोपनीय होता है इसलिए आप भी अपने पिन को सिक्युरिटी दृस्टि से सिक्योर बनायें। यदि आपको लगता है की आपके पिन की जानकारी किसी दूसरे व्यक्ति को हो गया है तो आप तुरंत ही अपने चार अंको वाला पिन बदल लें। इसके लिए आपको कुछ आसान स्टेप करना है। आपको अपना पुराना पिन जो अभी वर्तमान में है उसे डालना है। और नए पिन जो आप रखना चाहते है वह दाल कर पुनः उसी पिन को बहरें और पिन बदलें बटन को टच कर दें आपका पिन बदल जायेगा। 
४- वापस जाएँ 
इस विकल्प की सहायता से आप ऍप्लिकेशन के होम पेज में आ सकते है।
2-स्कूल 
इस मुख्य विकल्प में आपको विद्यार्थियों की जानकारी देखने को मिलेगा इस विकल्प को अन्य चार विकल्प में बांटा गया है जिनकी सहायता से आप अपने स्कूल में अध्ययनरत छात्र -छात्राओं की जानकारी देख सकते है। ये ये चार विकल्प इस प्रकार है –
-विद्यार्थी का डेटा डाऊनलोड करें 
-विद्यार्थी की हाजिरी 
3 -मध्यान्ह भोजन की हाजिरी 
4 -विद्यार्थी की मध्यान्ह भोजन /हाजिरी सिंक करें 

इन विकल्पों की सहायता से आप आवश्यतानुसार विद्यार्थियों की जानकारी देख सकते है। आप क्रम से विकल्पों का चयन करें और आगे आने वाले कमांड को फॉलो करें और जो विकल्प आये उसमे आवशयकतानुसार डेटा भरते जाएँ। जैसे आपको कक्षा चयन और वर्ग चयन कर डाऊनलोड कर सकते है। साथ ही आप विद्यार्थियों की हाजिरी भी यहाँ से भर सकते है। मध्यान्ह भोजन की जानकारी भी आप आवश्यतानुसार विकल्प का चयन करके अपलोड कर सकते है। 

3-विद्यार्थी 
4-सेल्फ 
5-सिंक 
TEAMS-T APP में अभी विकल्प 3 .4 और 5 की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ये सभी सुविधाओं  को अपलोड करने का काम अभी चल रहा है। बहुत जल्दी TEAMS-T एप्प में सभी भागों में डेटा अपलोड कर दी जाएगी उसके बाद आप ी विकल्पों पर भी सभी जानकारी को देख पाएंगे और कार्यान्वयन भी कर पाएंगे।

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में TEAMS T एप्प में लॉगिन कैसे करें और लॉगिन करने के बाद खुलने वाले विकल्पों के बारे में पूरी जानकारी दिए गए है। यदि ये जानकारी आपको अच्छा लगा हो तो आप सभी लोगों को सभी शिक्षकों को जरूर शेयर करें। ताकि उन्हें भी यह महत्वपूर्ण जानकारी मिल सके और इसका लाभ ले सकें।
इस प्रकार के अन्य जानकारी के लिए आप हमारे ऑफिसियल वेबसाइट www.onlinebharo.com पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

ये महत्वपूर्ण जानकारी भी पढ़ें 

   

1 thought on “TEAMS-T APP (टीम्स-टी एप्प) से “पे स्लिप ,बैंक विवरण ,पदस्थापना,शैक्षणिक योग्यता,व्यवसायिक योग्यता” कैसे देखें ?”

Leave a Comment