मतदाता सूची की जानकारी देखें ,Online epic ,voter slip downlode


मतदाता सूची में अपना नाम कैसे खोजें ,जिलेवार मतदाता सूची देखें,  मतदाता  सूची में भाग संख्या ,क्रम  संख्या कैसे देखें ,Online epic ,voter slip downlode 


मतदाता सूची  में अपना नाम ,मतदान केंद्र क्रमांक ,भाग संख्या ,सरल क्रमांक ,इपिक नंबर आदि की जानकारी बहुत जरुरी है। कभी कभी हमें ये सब जानकारी जुटाने के लिए भटकना पड़ जाता है। 
 
 
आज आपको इस पोस्ट में मतदाता सूचि में अपना विवरण कैसे चेक करे इसके बारे में बताने वाले है। आप ये आर्टिकल ध्यान से पढ़कर अपने मतदाता परिचय पत्र का विवरण देख सकते है।
आपको मालूम होगा कि मतदाता सूचि में भाग सांख्या ,क्रम संख्या बदलते रहता है ,हमें वर्तमान की स्थिति जानना है तो हमारे पास जो मतदाता परिचय पत्र है उसमे नहीं मिल पायेगा। आपको लेटेस्ट अपडेट के साथ चेक करना पड़ेगा।
आपको  आज के  इस पोस्ट के माध्यम से हम यही सब जानकारी बताएँगे साथ ही आप अपना मतदाता परिचय पत्र के साथ साथ अपने जिले का मतदाता सूचि भी देख सकते है। आपको इस पोस्ट के निचे सभी लिंक दिया गया है आप वह से पूरा विवरण देख सकते है।
ये भी पढ़ें 
👉राशन कार्ड कैसे बनवाएं ? राशन कार्ड के क्या क्या फायदे है ? कितने प्रकार के होते है राशन कार्ड ? जरूर पढ़ें। 
👉 अपने राशन कार्ड को ऑनलाइन कैसे चेक करें ? अपने गांव की सभी राशन कार्ड की सूचि देखें। 
सबसे पहले आपको election.cg.nic.in पर लॉगिन करना है। ये लिंक आपको इसी पोस्ट में नीचे मिल जायेगा।
आपको उस लिंक में क्लिक करना है ,जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपको एक पेज दिखाई देगा जिसमे आपको सर्च के प्रकार मिलेंगे। यहाँ आपको तीन प्रकार मिलेगा
 1. भाग/मतदाता केंद्र के आधार पर
 2. विधान सभा के आधार पर  
3. इपिक के आधार पर 

आपको जिस भी आप्सन से अपना वोटर स्लिप देखना है उसे चयन कर सकते है। आपको उस पेज का फोटो निचे दिया गया है।आपको बता दें की यदि आपके पास इपिक है तो तीसरा नंबर सबसे अच्छा है इससे आप बहुत आसानी से अपना विवरण देख सकते है।
1. भाग/मतदाता केंद्र के आधार पर: इस भाग में भी आपको दो आप्सन मिलेगा जिसमे पहला नामवार और दूसरा इपिक वार  आपको पहले नामवार  से बताते है -इसमें आपको अपने विधानसभा का चयन करने के बाद यदि भाग संख्या मालूम है तो भर दीजिये।

उसके बाद मतदाता का नाम हिंदी या अंग्रेजी में फिर सरनेम हिंदी या अंग्रेजी में भरने के बाद आपको एक बॉक्स में कैप्चा कोड मिलेगा जिसे सावधानी से दिए गए बॉक्स में भरना है।

उसके बाद निचे SEARCH NAME IN ELECTORAL ROLL में क्लिक कर दीजिये। आपको आपका वोटर स्लिप यहाँ पर मिल जायेगा। आपके सहायता के लिए निचे चित्र में तीर के निशान से समझाया गया है।

दूसरा इपिक वार :- इसमें आपको विधानसभा ,अपना इपिक नंबर अर्थात वोटर आईडी नंबर ,डालकर कैप्चा कोड डालकर सर्च करना है। ऐसे करने से आपको वोटर स्लिप प्राप्त हो जायेगा।
2. विधानसभा के आधार पर: इसमें आपको तीन आप्सन मिलेगा १ नामवार २ इपिक वार  ३ निवास के आधार पर। आपको ऊपर नामवर और इपिक वार के बारे में बताया जा चूका है। 
 
आप इन दिए गए ऑप्शन में क्लिक करेंगे तो आपको स्क्रीन में जो डिटेल पूछा जायेगा उसे भरना है फिर सर्च करके अपना वोटर स्लिप प्राप्त कर लेना है। 
 
जबआप  निवास के आधार पर सर्च करेंगे तो आपको अपना जिला सलेक्ट करना है फिर आप ग्राणीण और शहरी में से चयन करना है ,उसके बाद आपको निचे नाम वार और इपिक वार का आप्सन आएगा जिसे चयन करके आवश्यक जानकारी भर ले फिर सर्च कर ले। 
 
आपको चाही गयी जानकारी प्राप्त हो जायेगा। आपको निचे चित्र में उदाहरण के तौर पर समझाया गया है। 
3.  इपिक के आधार पर :– यदि आपको अपना इपिक नंबर मालूम है तो आप यहाँ से वोटर स्लिप देख सकते है। ये ऑप्शन बाकि अन्य ऑप्शन से अच्छा और सरल है। 

जब आप इसे सलेक्ट करते है तो आपको इपिक नंबर पूछा जायेगा जिसे दिए गए स्थान में भर कर कैप्चा कोड को भर दीजिये उसके बाद सर्च में क्लिक करके  अपना वोटर स्लिप  और विवरण प्राप्त कर सकते है। 
 
लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए –whatsappGroup ज्वाइन करें
 
 
अन्य महत्वपूर्ण लिंक 


NSDL (NPS) अकाउंट की जानकारी यहाँ से प्राप्त करें -अपने पेंशन कहते में जमा राशि कैसे देखें 

2 thoughts on “मतदाता सूची की जानकारी देखें ,Online epic ,voter slip downlode”

Leave a Comment