Apply Online Form For Teacher ,नियमित शिक्षक भर्ती ऑनलाइन फार्म कैसे भरें पूरी जानकारी सभी स्टेप विस्तार से हिंदी में

व्यापम शिक्षक ऑनलाइन आवेदन 2019 
 लोकशिक्षण संचालनालय के अंतर्गत स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों के नियमित पदों पर सीधी भर्ती किया जा  रहा है।  जिसके लिए ऑनलाइन फार्म भरना शुरू हो चूका है।  इसमें अलग अलग पदों के लिए फार्म भरने की तिथि एवं परीक्षा तिथि अलग अलग है।  इन पदों के लिए परीक्षा व्यापम द्वारा लिया जा रहा है।  और आपको फार्म भी व्यापम के वेबसाइट पर जाकर भरना है।  ऑनलाइन फार्म भरते समय आपको बहुत सावधानी से फार्म भरना होता है ,यदि आप एक भी गलती करते है तो आपका फार्म निरस्त हो सकता है।  तो फार्म भरते समय आपको सभी जानकारी सही भरना है जिससे आगे कोई परेशानी न हो।

आज के इस पोस्ट में आपको ऑनलाइन फार्म भरने के सारे स्टेप बताया जायेगा ओ  भी प्रेक्टिकली , आपको सभी स्टेप को फोटो के माध्यम से समझाया जायेगा ,तो आप ये पोस्ट ध्यान से पढ़े औरऑनलाइन भरने संबधी जानकारी का पूरा फायदा उठायें।सबसे पहले आपको सहायक शिक्षक विज्ञानं प्रयोगशाला के लिए ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि और अंतिम तिथि के बारे में मालूम होना चाहिए।  जैसे कि विभाग द्वारा विज्ञापन जारी किया गया है जिसमे बताया गया  है की ऑनलाइन फार्म भरने की प्रारंभिक तिथि   26 .04 .2019 (शुक्रवार) और ऑनलाइन की अंतिम तिथि 26 .05 .2019 (रविवार) प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि 22.07.2019.(सोमवार) एवं परीक्षा की तिथि 28 जुलाई 2019 (रविवार ) है परीक्षा केंद्र छत्तीसगढ़ के सभी 27 जिला मुख्यालयों में होगी  इसे आप प्रेस विज्ञप्ति में देख सकते है।
तो चलिए बताते है ऑनलाइन फार्म कैसे भरें। ..सबसे पहले आपको व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) के ऑफिसियल वेबसाइटhttp://cgvyapam.choice.gov.inपर जाना है। इस लिंक से सीधे व्यापम के वेब पेज पर जा सकते है।  इसके बाद आपको सहायक शिक्षक विज्ञानं प्रयोगशाला  वाले लिंक में क्लिक करना है।
जैसे ही आप इस लिंक में क्लिक करेंगे आपको एक दूसरा पेज खुलेगा जिसमे आपको 11 बिंदु मिलेंगे।  इसमें आपको  क्रम सख्या 9 (ONLINE APPLICATION  FORM- SETL 19) को SELECT  करना है।
जैसे ही आप इसे क्लीक करेंगे 19 बिंदु वाला ऑनलाइन फार्म ओपन हो जायेगा। इस फार्म को आपको बहुत सावधानी पूर्वक और सही सही भरना है , ध्यान रहे फार्म भरने क बाद अच्छे से चेक करना न भूलें।  फार्म का प्रारूप आपको निचे बताया जा रहा है ,आप ध्यान से देखकर समझ सकते है।
 ऑनलाइन फार्म  में अलग  अलग पार्ट दिए गए है जिसमे आपको जानकारी भरना है। आपको ऑनलाइन फार्म में कुल 7 (सात ) भाग में फार्म भरना है , जो सभी सात भाग निचे दिया गया है। ……..
  •  फार्म का पहला भाग 
इस भाग में आपको तीन जानकारी देना है।  इसमें  हां और नहीं का OPTION दिया गया है। इसमें आपको हां को सेलेक्ट करना है।  जब आप हां को सेलेक्ट करते है तो फार्म का पूरा भाग OPEN हो जाता है।  
  • फार्म का दूसरा भाग 
इस भाग में ई संवर्ग जिले का नाम दिया गया है।ई संवर्ग में कुल 22 जिले है।   इसमें से आपको कोई भी एक जिले को सेलेक्ट करना है इसमें YES और NO  का  OPTION दिया गया है।  आपको जिस जिले के लिए भरना है उसके सामने YES को SELECT करना है।और बाकि जितने भी जिले है उसमे NO को टिक मार्क करना अनिवार्य है. आपको निचे चित्र में  दिखाया गया है। सभी जिलों में हाँ कर सकते है। 
  •  फार्म का तीसरा भाग 
इस भाग में टी संवर्ग जिले का नाम दिया गया है। टी संवर्ग में कुल 16 जिले है ,जिसमे से आपको कोई भी एक जिले का चयन करना है।जहा के लिए आप फार्म भरना चाहते है उस जिले में आपको YESको  और शेष जिले में NO  को SELECT करना अनिवार्य है।यहाँ पर आप सभी जिले में हाँ भी मार्क कर सकते है। 
  • फार्म का चौथा भाग 
इस भाग में सामान्य जानकारी (BASICINFORMATION )भरना है। इस भाग में कुल 12 बिंदु में आपको जानकारी भरना है सातह ही आपको फोटो भी अपलोड करना है जिसका साइज 40  से 50 KB के बीच होनी चाहिए।  साथ ही आपको ध्यान रखना है की फोटो ,हस्ताक्षर ,नाम , और थम्ब इम्प्रेसन को इसी क्रम में रखकर आपको फोटो खींच लेना है फिर उसे दिए गए साइज़ में चेंज करके अपलोड करना है। 
  • फार्म का पांचवा भाग 
इस भाग में आपको कुल 3  जानकारी देना है , ये जानकारी आपके CONTACT INFORMATION होंगे। जिसमे पता ,मोबाइल नंबर और ईमेल की जानकारी भरना है।  
  • फार्म का छठवा भाग 
इस भाग में केवल एक जानकारी भरना है और वह जानकारी परीक्षा सेंटर का है।  आप जिस जिले में परीक्षा सेंटर चाहते है उसका चयन कर सकते है।  आपको सभी 27 जिला मुख्यालय में परीक्षा सेंटर की सुविधा दिया  गया है। 
  • फार्म का सातवा भाग 
इस भाग में आपको 3 बिंदु दिया गया है जो क्रमशः 17,18,19 है इसमें आप 17 नंबर बिंदु को ध्यान से पढ़कर 18 नंबर  IAGREE पर क्लिक करके 19 नंबर में दिए गए कैप्चा को भरकर सबमिट बटन को क्लिक कर दीजिये। 
  इस प्रकार जब आप सातवे भाग में सबमिट बटन को क्लिक करेंगे तो आपको पूरा भरा हुआ फार्म आपके सामने खुलेगा जिसमे 3 OPTION दिया  होगा GOBACK /पीछे जाएँ और PAY . अब आपको आगे जाने क लिए PAY को SELECT करना है। 
जैसे ही आप PAY को SELECT करेंगे एक न्य पेज खुलेगा जिसमे आपका पंजीयन आईडी दिया होगा जिसे आप नोट  कर लें ऐसी पेज में आपको  AMOUNT DETAIL, PAYMENT GETEWAY AND PAYMENT MODE भी दिया रहेगा।  इसके आगे आपको PROCEED TO PAY बटन को क्लीक कर देना है , जिससे आगे पेमेंट के लिए आपका फार्म रेडी हो जायेगा। 
जैसे ही आप PROCEEDTOPAY पर क्लिक करेंगे आपको पेमेंट करने क लिए 6 ऑप्शन मिलेंगे आपको जिस भी ऑप्शन से पेमेंट करना है उसे सेलेक्ट करना है।  
इसमें से किसी भी ऑप्शन को सेलेक्ट करने के बाद आपको एक कन्फर्मेशन पेज आएगा जिसमे पेमेंट डिटेल लिखा होगा जैसा की निचे चित्र में दिखाया गया है। इसमें आपके पेमेंट का रेफरेंस नंबर भी लिखा होगा।  
जब ये पेज खुलेगा तो आपको CONFIRM पर क्लिक करना है और आपका पेमेंट हो जायेगा।  और आपका फार्म भी सफलता  पूर्वक भर  जायेगा। आप अपने रेजिस्ट्रेशन ID से अपने फार्म का स्टेटस बाद में चेक कर सकते है।  
तो दोस्तों उम्मीद है आपको इस पोस्ट से फार्म भरने में काफी मदद मिलेगी।  आपसे रिक्वेस्ट है की इस जानकारी को ज्यादा से शेयर करे जिससे और लोगो को भी  इसका फायदा मिल सके. 
और आपको किसी भी प्रकार का  दिक्कत आये या कुछ समझ में न आये तो मुझे कमेंट में जरूर लिखें।
अन्य जानकारी के लिए विजिट करें।
नोट :-प्रयोगशाला शिक्षक के लिए TET और डी.एड की आवश्यकता नहीं है। 
अन्य महत्वपूर्ण लिंक 

👉व्यापम रिजल्ट ,मॉडल उत्तर ,प्रवेश पत्र के लिए क्लिक करें

👉बिलासपुर यूनिवर्सिटी के सभी रिजल्ट यहाँ देखें



BU RESULT 👉CLICK HERE

2 thoughts on “Apply Online Form For Teacher ,नियमित शिक्षक भर्ती ऑनलाइन फार्म कैसे भरें पूरी जानकारी सभी स्टेप विस्तार से हिंदी में”

Leave a Comment