छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती ऑनलाइन आवेदन कैसे करें /Cg Vyapam Teacher Recruitment-2019

Cg Vyapam Shikshak Online Form -2019 
छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर (cg vyapam raipur) ने लोकशिक्षण संचालनालय के अंतर्गत शिक्षा विभाग में व्याख्याता, शिक्षक ,सहायक शिक्षक ,व्यायाम शिक्षक,सहायक शिक्षक विज्ञानं प्रयोगशाला के रिक्त पदों को भरने के लिए लगभग 14580 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दिया है।


जो भी उम्मीदवार जो विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता धारी  है उनके लिए बहुत ही सुनहरा मौका है। जो भी अभ्यर्थी इसके इच्छुक है वे व्यापम के ऑफिसियल वेबसाइटhttp://cgvyapam.choice.gov.in/  के माध्यम से निर्धारित तिथि में  अपना आवेदन भर सकते है।  इसके लिए विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में बताया गया है ,इसे ध्यान से एवं पूरा पढ़े।
व्यापम द्वारा भर्ती किये जा रहे पदों का विवरण निचे दिया जा रहा है। 


सस्था का नाम :-लोकशिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ 
भर्ती बोर्ड का नाम :- cg व्यापम 
पद एक नाम :-व्याख्याता ,शिक्षक ,सहायक शिक्षक ,सहायक शिक्षक विज्ञानं प्रयोगशाला , …
पदों की संख्या :-14580 
नौकरी के प्रकार :-cg teacher selection exam -2019 
आवेदन प्रक्रिया :-आनलइन
शैक्षणिक योग्यता :- 12 वी /स्नातक /टी ई टी  /डी एल एड /बी एड /स्नातकोत्तर ये  (पद अनुसार )
आयु सीमा :-न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष (नियमानुसार आयु सीमा में छूट होगी )
आवेदन कैसे करें


व्यापम के ऑफिसियल वेबसाइट www.cgvyapam.choice.gov.in में जाकर जिस पद के लिए आवेदन कर रहे है उसका चयन करे।  एवं विभागीय नियम एवं शर्तों को भली भांति अध्ययन कर लें।  उसके बाद अपना सम्पूर्ण जानकारी ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से अपलोड करें।  
निर्धारित शुल्क का भुगतान करें इसके बाद ही आपका आवेदन स्वीकार किया जायेगा। अब आप अपने रजिस्ट्रेशन आई डी ,ट्रांजेक्शन आई डी आदि के माध्यम से अपना आवेदम फार्म को ट्रेस कर पाएंगे।  आपने जो भी फार्म भरा है उसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

ऑनलाइन करते समय सावधानी ;- ऑनलाइन फार्म भरते समय आपको विशेष सावधानी रखना है , सभी जानकारी सही भरना होगा ,यदि आप कोई भी गलती  ऑनलाइन फार्म में करते  है और अपलोड हो गया तो फिर वह सुधर नहीं सकेगा।  इसलिए आप बहुत सावधानी पूर्वक फार्म भरें।  


  
भर्ती की चयन प्रक्रिया:-  अभ्यार्थियों का चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा के अंको के आधार पर किया जायेगा।  नियमानुसार आरक्षण रोस्टर का पालन किया जायेगा।  

पदों का विवरण:- विभाग द्वारा विभिन्न पदों के लिए अलग अलग सख्या निर्धारित किया गया है  जिसका विवरण निचे दिया गया है। 

व्याख्याता—————– 3177 
शिक्षक ——————- 4696 
शिक्षक अंग्रेजी माध्यम—– 456 
व्यायाम शिक्षक————–745 
सहायक शिक्षक————- 4000 
सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला——1200 
सहायक शिक्षक अंग्रेजी —————- 306 
कुल पद =14580 

इन पदों का जिलेवार विवरण विभागीय विज्ञापन में देखे जा सकते है।  सभी जिलों के लिए अलग अलग पदों का आबंटन किया गया है।  


आपको बता दे की इन सभी पदों के लिए परीक्षा आवेदन फार्म भरने की तिथि और परीक्षा तिथि अलग अलग निर्धारित है।  इसे आप व्यापम के वेबसाइट में जाकर देख सकते है। 

आवश्यक निर्देश:- सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है की इस भर्ती प्रक्रिया का बहुत ही अच्छे से अवलोकन कर लेवे जिससे भविष्य में कोई परेशानी न हो।  



आपसे निवेदन है की इस जानकारी को सभी बेरोजगार युवाओ तक पहुंचने में हमारी मदद करे. क्योकि आपके एक छोटी सी मदद किसी को नौकरी दिला सकता है। उनका जीवन बना सकता है।  

Leave a Comment