cg schoolscholarship Entry : Account Validation में असफल छात्रों के बैंक खाता कैसे सुधारें


 अकाउंट वेलिडेशन में असफल खाता कैसे सुधारें   

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्र छात्राओं  को राज्य छात्रवृत्ति प्रदान किया जाता है जिसके लिए छात्रों का पूरा विवरण संबधित स्कूलों द्वारा ऑनलाइन किया जाता है। सत्र 2019-20  के लिए भी  छात्रवृत्ति हेतु सभी स्कूलों द्वारा बच्चो की जानकारी ऑनलाइन  किया गया है।

स्कूलों में बच्चो का खाता संबधी त्रुटियां पायी गयी है। जिसे सुधार  करने का अंतिम मौका विभाग द्वारा दिया गया है ,जिस भी स्कूल के छात्रों की खाता संबधी त्रुटि है उन्हें  छात्रवृत्ति पोर्टल में जाकर सुधार करना है।

विद्यार्थियों के बैंक  खाता में सुधार के   लिए सभी संस्था प्रमुखों को पत्र जारी किया गया है और उन्हें 14 .05.20  तक त्रुटि सुधार कर पोर्टल में अपलोड करने कहा गया है।  

यदि किसी भी विद्यार्थी  की जानकारी गलत अपलोड होता है तो उस विद्यार्थी को  छात्रवृत्ति नहीं मिल पायेगी या छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी  ,जिसकी जिम्मेदारी शाला प्रमुख की होगी इसलिए इस कार्य को गंभीरता पूर्वक करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सभी प्राचार्यो और प्रधान पाठको को निर्देशित किया गया है। 


राज्य शासन से मिलने वाली ये  छात्रवृत्ति कक्षा पहली से बारहवीं तक के विद्यार्थियों  के लिए है। छात्रवृत्ति पोर्टल को लॉगिन करने के लिए स्कूलों द्वारा किसी एक शिक्षक को छात्रवृत्ति के लिए इंचार्ज बनाया गया है। इसकी पूरी जानकारी के लिए आप नीचे दिए पोस्ट को पढ़ें।

👉 छात्रवृत्ति पोर्टल में यूजर आईडी कैसे बनायें 

आज के इस आर्टिकल में आपको छात्रवृति से  सम्बंधित सभी जानकारी बताया जायेगा जैसे आप त्रुटि सुधार कैसे करे.,अपने स्कूल की जानकारी कैसे देखे ,छात्रों की जानकारी कैसे देखें आदि।

तो चलिए शुरू करते है छात्रवृत्ति से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी। 

छात्रवृति पोर्टल में विद्यार्थी की जानकारी सुधार कैसे करें 


STEP 1 सबसे पहले आपको छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति पोर्टल के लिंक को ओपन करना है इसके लिए आपको  छात्रवृत्ति पोर्टल के  ऑफिसियल वेबसाइट schoolscholarship.cg.nic.in को गूगल में सर्च करें। उसके बाद लॉगिन पर टैप करें। आप यहाँ से भी इसे ओपन कर सकते है।


STEP 2 –जैसे ही आप दिए गए लिंक पर पर टैप  करेंगे छात्रवृत्ति पोर्टल का मुख्य  पेज खुल जायेगा जिसमे आपको अपने स्कूल का लॉगिन ID और पॉसवर्ड डालकर वहां  दिए गए कैप्चा कोड को दिए गए बॉक्स में भरकर लॉगिन करना है। 
STEP 3 –लॉगिन करने पर आपके स्कूल का पेज खुल जायेगा।जिसमे कई विकल्प दिए गए है। आप क्रमशः सभी विकल्पों से आवश्यकतानुसार जानकारी प्राप्त कर सकते है।

STEP-4 – अब आपको पंजीयन (2019-20) को सेलेक्ट करना है। जैसे ही आप इसमें क्लिक करेंगे ACCOUNT VALIDATION  में असफल हुए विद्यार्थियों के बैंक खाता की जानकारी सुधारें का आप्सन खुलेगा। इस ऑप्शन को सलेक्ट करें।


STEP 5- जैसे ही आप इस ऑप्शन के सेलेक्ट करेंगे आपके स्कूल में यदि खाता असफल वाले विद्यार्थी है तो उनका नाम आपको दिखाई देगा और यदि आपके स्कूल में असफल खता वाले छात्र नहीं है तो TOTAL RECORD =0 दिखेगा।



STEP -6 रिपोर्ट ऑप्शन का चयन  करने पर आपके सामने सत्र  2019-20  दिखाई देगा इस पर टैप करें ।  सत्र का चयन करने पर  आपको नीचे दिए गए विकल्प  दिखाई देंगे। 

  • पजीकरण विद्यार्थियों की सूचि 
  • विद्यार्थी की जानकारी देखें 
  • निरस्त विद्यार्थियों की सूचि 
  •  पजीकृत IFSC CODE देखे
  • छात्रवृत्ति नोर्म्स के अनुसार अपात्र विद्यार्थियों की सूचि 

     ये सभी विकल्प दिखाई देगा जिसमे जाकर आप पूरा विवरण चेक कर सकते है।

    STEP -7 सवितरण- पर टैप  करने पर आपको फिर से संवितरण 2018-19 और संवितरण 2019 -20  खुलेगा जिसमे आपको संवितरण 2019-20  को सेलेक्ट करना है।  इसमें आपको निम्न जानकारी दिखाई देगा 
    1. ACCOUNT VALIDATION में अससफल विद्यार्थियों की जानकारी 
    2. सफल विद्यार्थियों की जानकारी 
    3. असफल विद्यार्थियों की जानकारी 
    4. विद्यार्थी के संवितरण की जानकारी देखें 

    इसमें आप सुधार करने के लिए पहले ऑप्शन को सेलेक्ट कीजिये ,जैसे ही इसमें टैप  करेंगे आपको असफल विद्यार्थियों की सूचि मिलेगा जिसमे एडिट करके सही जानकारी भर सकते है और यदि असफल विद्याथी नहीं है तो NO RECORD FOUND दिखेगा।

    STEP -8 यूजर मैनेजमेंट- इस ऑप्शन में आप शाला पासवर्ड बदल सकते है।
      
    STEP -9 HELP -यहाँ आपको INSTRUCTION फॉर सेशन  2018 -19 और  USER MANUAL मिलेगा इसमें से आप दोनों डाऊनलोड कर सकते है।

    STEP -10 लॉग आउट -यहाँ से आप अपने ID से बाहर हो सकते है

    👉 खाता सुधार के लिए टैप करें

    आज के इस आर्टिकल में हम छत्तीसगढ़ छात्रवृत्ति के अंतर्गत  Account Validation में असफल  छात्रों के बैंक खाता कैसे सुधारें  ,इसके बारे में आपको स्टेप के साथ बताने की कोशिस किये है।

    उम्मीद है आपको ये जानकारी अच्छी लगी हो और आपके लिए काफी मददगार रहा हो। यदि आपको किसी भी बिंदु में कुछ समझ न आये तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें आपका पूरा मदद किया जायेगा।  

    इसके अलावा आप अन्य ऑनलाइन जानकारी के लिए हमारे वेबसाइट www.onlinebharo.com पर विजिट कर सकते है।

    आप हमारे whatsapp ग्रुप भी ज्वाइन कर सकते है। 

    👉Join  Whatsapp Group 

    इसके अलावा हमारे Telegram Chanel में भी जुड़ सकते है 

    👉Join Telegram Chanel

    इसे पढ़ें 

    सत्र 2020-21 के लिए छात्रवृत्ति की एंट्री कैसे करें -पूरी जानकारी 



    Leave a Comment